रणजीत सागर बांध

  • 05 Aug 2021

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रणजीत सागर बांध में 3 अगस्त, 2021 को पायलट और सह-पायलट के साथ सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

  • रणजीत सागर बांध भारत के दो राज्यों, जम्मू और कश्मीर और पंजाब की सीमा पर ‘रावी नदी’ पर पंजाब सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित एक जलविद्युत परियोजना का हिस्सा है।
  • 160 मीटर ऊँची रणजीत सागर बांध परियोजना की स्थापित क्षमता 600 मेगावाट है और यह 'पृथ्वी कोर सह बजरी खोल बांध' (earth core cum gravel shell Dam) एक विशाल बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है।
  • परियोजना का नाम पंजाब के प्रसिद्ध शासक महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर रखा गया है।
  • बांध पंजाब राज्य के पठानकोट और जम्मू और कश्मीर में कठुआ दोनों से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर थीन गांव (जम्मू-कश्मीर) के पास स्थित है और इसलिए इसे 'थीन बांध' के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह परियोजना वर्ष 2000 में चालू की गई थी और 2001 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित की गई थी।