सामयिक - 01 June 2022

सामयिक खबरें पर्यावरण

एम्परर पेंगुइन को विलुप्त होने का खतरा


अर्जेंटीना अंटार्कटिक संस्थान के विशेषज्ञों के अनुसार अंटार्कटिका के बर्फीले टुंड्रा और ठंडे समुद्रों में पाये जाने वाले ‘एम्परर पेंगुइन’ (Emperor penguin) जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप अगले 30 से 40 वर्षों में विलुप्त हो सकते हैं।

(Image Source: https://timesofindia.indiatimes.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: अनुमानों के अनुसार 60 और 70 डिग्री अक्षांशों के बीच स्थित इनकी आबादी अगले कुछ दशकों में यानी अगले 30 से 40 वर्षों में विलुप्त हो सकती है।

  • एम्परर पेंगुइन, दुनिया का सबसे बड़ा पेंगुइन है और यह अंटार्कटिका के लिए स्थानिक केवल दो पेंगुइन प्रजातियों में से एक है।
  • यह अंटार्कटिक की सर्दियों के दौरान बच्चे को जन्म देता है और अप्रैल से दिसंबर तक नवेली चूजों के घोंसले के लिए ठोस समुद्री बर्फ की आवश्यकता होती है।
  • यदि बाद में समुद्र जम जाता है या समय से पहले पिघल जाता है, तो एम्परर पेंगुइन अपना प्रजनन चक्र पूरा नहीं कर पाता है।
  • पेंगुइन के बीच सबसे लंबा प्रजनन चक्र एम्परर पेंगुइन की अनूठी विशेषता है। एम्परर पेंगुइन अपने बच्चे के जन्म के बाद, गर्माहट के लिए उसे अपने पैरों के बीच तब तक रखते हैं, जब तक कि वह अपनी अंतिम पंख विकसित नहीं कर लेता।

सामयिक खबरें विज्ञान-प्रौद्योगिकी

गगनयान मिशन के लिये एचएस 200 सॉलिड रॉकेट बूस्टर


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 13 मई, 2022 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) में गगनयान मिशन के लिए मानव-अनुकूल सॉलिड रॉकेट बूस्टर 'एचएस200' (human-rated solid rocket booster HS200) का स्थैतिक परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

(Image Source: https://www.isro.gov.in/)

महत्वपूर्ण तथ्य: एचएस200 बूस्टर का डिजाइन और विकास तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में पूरा किया गया।

  • 'एचएस200' बूस्टर जीएसएलवी एमके-III (GSLV Mk-III) पर इस्तेमाल किए गए 'एस200' रॉकेट बूस्टर का 'मानव अनुकूलित' (human-rated) संस्करण है, जिसे LVM3 के नाम से जाना जाता है।
  • गगनयान मिशन के लिये उपयोग किये जाने वाले जीएसएलवी एमके-III रॉकेट में दो 'एचएस200' बूस्टर होंगे, जो लिफ्ट-ऑफ के लिये इसे थ्रस्ट प्रदान करेंगे।
  • एचएस200 3.2 मीटर के व्यास के साथ 20 मीटर लंबा बूस्टर है और ठोस प्रणोदक का उपयोग करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्रचालनात्मक बूस्टर (operational booster) है।
  • चूंकि गगनयान एक मानवयुक्त मिशन है, जीएसएलवी एमके-III में 'मानव अनुकूलन' की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विश्वसनीयता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए सुधार होंगे।
  • जीएसएलवी एमके-III के तीन प्रणोदन चरणों में से, दूसरा चरण द्रव प्रणोदक का उपयोग करता है जबकि तीसरा क्रायोजेनिक चरण है।

सामयिक खबरें सूचकांक एवं रिपोर्ट

खाद्य संकट पर वैश्विक रिपोर्ट 2022


विश्व खाद्य कार्यक्रम ने 4 मई, 2022 को 'खाद्य संकट पर वैश्विक रिपोर्ट 2022' (Global Report on Food Crises 2022) जारी की।

महत्वपूर्ण तथ्य: रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर भूख का स्तर खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।

  • रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन युद्ध ने भोजन, ऊर्जा और वित्त का त्रि-आयामी संकट पैदा किया है, जिसने दुनिया के सबसे कमजोर लोगों, देशों और अर्थव्यवस्थाओं पर विनाशकारी प्रभाव डाला है।
  • 53 देशों या क्षेत्रों में लगभग 193 मिलियन लोगों ने 2021 में 'वैश्विक तीव्र खाद्य असुरक्षा' (global acute food insecurity) का अनुभव किया।
  • रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 2022 में वैश्विक तीव्र खाद्य असुरक्षा के 2021 के सापेक्ष और बिगड़ने की उम्मीद है।
  • 2021 में, खाद्य संकट का सामना कर रहे लोगों की कुल संख्या के लगभग 70% दस देशों / क्षेत्रों - कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, अफगानिस्तान, इथियोपिया, यमन, उत्तरी नाइजीरिया, सीरियाई अरब गणराज्य, सूडान, दक्षिण सूडान, पाकिस्तान और हैती में पाए गए।

विश्व खाद्य कार्यक्रम: 1961 में स्थापित, संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है, जो खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। इसका मुख्यालय रोम में है।

  • विश्व खाद्य कार्यक्रम को संघर्ष के क्षेत्रों में खाद्य सहायता प्रदान करने के प्रयासों के लिए 2020 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

सामयिक खबरें योजना एवं कार्यक्रम

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना


केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 'सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना' Members of Parliament Local Area Development Scheme: MPLADS के नियमों को संशोधित किया है, जिसके तहत इस निधि पर मिलने वाले ब्याज को अब 'भारत की संचित निधि' में जमा किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस योजना के तहत प्रत्येक सांसद को सालाना 5 करोड़ रुपए आवंटित किए जाते हैं।

  • MPLADS निधि जिला प्राधिकरण को जारी की जाती है और सांसदों के पास केवल विकास कार्यों की सिफारिश करने की शक्ति होती है। कार्य पूरा होने पर नामित जिला प्राधिकारी द्वारा भुगतान भी जारी किया जाता है।
  • अब तक इस निधि पर मिलने वाले ब्याज को MPLADS निधि खाते में जोड़ा जाता था और इसे विकास परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था।

भारत की संचित निधि: आयकर, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क जैसे करों के माध्यम से सरकार द्वारा प्राप्त सभी राजस्व और और सरकार द्वारा दिये गए ऋणों की वसूली से प्राप्त धन भारत के संविधान के अनुच्छेद 266 (1) के तहत गठित संचित निधि में जमा किए जाते हैं।

  • सरकार अपने सभी खर्चों का वहन इसी निधि से करती है। संसद की अनुमति के बिना इस निधि से कोई राशि नहीं निकाली जा सकती है।

पीआईबी न्यूज योजना एवं कार्यक्रम

इसरो तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु समझौता


कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने 27 अप्रैल, 2022 को 'इसरो तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम' (ISRO Technical Training Programme) शुरू करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य: कार्यक्रम के तहत, अगले पांच वर्षों के दौरान 4000 से अधिक इसरो तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

  • कार्यक्रम का उद्देश्य देश में अंतरिक्ष क्षेत्र में उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार इसरो के तकनीकी कर्मचारियों के कौशल विकास और क्षमता निर्माण हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अल्पकालिक पाठ्यक्रमों के लिए एक औपचारिक ढांचा तैयार करना है।
  • यह प्रशिक्षण देश भर में स्थित कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (NSTI) द्वारा दिया जाएगा।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 अप्रैल 2022 के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है।  -- ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली और दक्षिण अफ्रीकी पुरुष टीम के स्पिनर केशव महाराज को
 सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के मामलों का प्रबंधन करने के लिए शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश एआर दवे की अध्यक्षता में प्रशासकों की तीन सदस्यीय समिति (CoA) नियुक्त की। CoA के दो अन्य सदस्य हैं। -- डॉ. एसवाई कुरैशी (पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त) और भास्कर गांगुली (भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान)
 मई 2022 में जारी संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं रिपोर्ट मिड-2022 (United Nations World Economic Situation and Prospects mid-2022) के अनुसार वित्त वर्ष 2022 में भारत की जीडीपी की दर कितना रहने का अनुमान है।  -- 6.4%
 2019-2021 के लिए हाल ही में जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार 15-49 आयु वर्ग में देश में 22% पुरुषों की तुलना में केवल इतनी प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। -- 1% महिलाएं
 जलवायु परिवर्तन और खाद्य प्रणालियों पर अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (IFPRI) की 'वैश्विक खाद्य नीति रिपोर्ट 2022' के अनुसार 2030 तक -- भारत के खाद्य उत्पादन में 16% की गिरावट आ सकती है और भूख के जोखिम वाले लोगों की संख्या 73.9 मिलियन हो सकती है।
 केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 14 मई को किस स्थान पर औपचारिक रूप से 'राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला' का उद्घाटन किया? -- हैदराबाद के केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला परिसर में

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

​स्वच्छ सर्वेक्षण


स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. स्वच्छ सर्वेक्षण को वर्ष 2016 में शहरी स्वच्छता की स्थिति में सुधार के लिये शहरों और बड़े पैमाने पर नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिये एक प्रतिस्पर्द्धी ढाँचे के रूप में MoHUA द्वारा प्रारंभ किया गया था।
  2. स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, अधिक अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले शहरों की अपशिष्ट प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि और डंपसाइट पर जाने वाले

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

  • आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण (SS) 2023 का आठवाँ संस्करण लॉन्च किया है।
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को अपशिष्ट प्रबंधन में चहुँमुखी दिशा में उपलब्धियाँ प्राप्त करने के लिये तैयार किया गया है।
  • इस सर्वेक्षण में 3Rs (रिड्यूस, रिसाइकल एंड रीयूज़) के सिद्धांत को प्राथमिकता दी जाएगी, अर्थात् कचरा कम करें, पुनर्चक्रण करें और पुन: उपयोग करें।

समसामयिकी प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी

​प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना


प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. PMJAY विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा/आश्वासन योजना है जो पूर्णतः सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
  2. इसे फरवरी 2014 में लॉन्च किया गया था। यह द्वितीयक देखभाल (जिसमें विशेषज्ञ शामिल नहीं है) के साथ-साथ तृतीयक देखभाल (जिसमें विशेषज्ञ शामिल है) के लिये प्रति परिवार 8 लाख रुपए की बीमा राशि प्रदान करती है।
  3. PMJAY के तहत लाभार्थियों को सेवा हेतु यानी अस्पताल में कैशलेस और पेपरलेस सेवाओं तक पहुंँच प्रदान की जाती है। स्वास्थ्य लाभ पैकेज में सर्जरी, दवा एवं दैनिक उपचार, दवाओं की लागत और निदान शामिल हैं।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3
Right ans is C

Explanation :

  • आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है, जिसे 1 अप्रैल, 2018 को पूरे भारत मे लागू किया गया था। 2018 के बजट सत्र में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस योजना की घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है।

समसामयिकी प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी

डिजिटल इंडिया भाषिनी


डिजिटल इंडिया भाषिनी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. डिजिटल इंडिया भाषिनी भारत का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नेतृत्व वाला भाषा अनुवाद मंच है। एक भाषिनी प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (NLP) संसाधनों को MSME (मध्यम, लघु और सूक्ष्म उद्यम), स्टार्टअप एवं व्यक्तिगत इनोवेटर्स को सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराएगा।
  2. भाषिनी प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन का हिस्सा है। इस मिशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जैसे-जैसे और अधिक भारतीय इंटरनेट से जुड़ें, वे अपनी भाषाओं में वैश्विक सामग्री का उपयोग करने में सक्षम हों।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

  • केंद्र सरकार ने हाल ही में कहा कि उसकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पहल डिजिटल भाषा यह सुनिश्चित करेगी कि नागरिक अपनी भाषा में इंटरनेट और डिजिटल सरकारी सेवाओं का उपभोग करें।
  • BHASHINI का मतलब भारत के लिए भाषा इंटरफेस है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया मिशन का एक हिस्सा है.
  • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि इसका उद्देश्य नागरिकों को उनकी अपनी भाषा में डिजिटल पहल से जोड़ना और उन्हें सशक्त बनाना है. फिर उन्हें डिजिटल समावेशन की ओर ले जाना है.
  • “भाषिनी प्लेटफॉर्म इंटरऑपरेबल है और पूरे डिजिटल इकोसिस्टम को उत्प्रेरित करेगा. यह डिजिटल सरकार के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

ई-अपशिष्ट


ई-अपशिष्ट के बारे मेंनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ई-अपशिष्ट इलेक्ट्रॉनिक-अपशिष्ट का संक्षिप्त नाम है और यह पुराने, अप्रचलित, या छोड़े गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को संदर्भित करता है। इसमें उनके हिस्से, उपभोग्य वस्तुएंँ और पुर्जे शामिल हैं।
  2. भारत में ई-अपशिष्ट के प्रबंधन के लिये कानून 2011 से लागू हैं। यह अनिवार्य करते हुए कि केवल अधिकृत विघटनकर्त्ता और पुनर्चक्रणकर्त्ता ही ई-अपशिष्ट एकत्र करेंगे। ई-अपशिष्ट (प्रबंधन) नियम, 2016 को वर्ष 2017 में अधिनियमित किया गया था।
  3. मूल रूप से बेसल अभिसमय (1992) में ई-अपशिष्ट का उल्लेख नहीं किया गया था लेकिन बाद में इसने वर्ष 2006 (COP8) में ई-कचरे के मुद्दों को शामिल किया।नैरोबी घोषणा को खतरनाक कचरे के ट्रांसबाउंडरी मूवमेंट के नियंत्रण पर बेसल कन्वेंशन के COP9 में अपनाया गया था। इसका उद्देश्य ई-अपशिष्ट के पर्यावरण के अनुकूल प्रबंधन के लिये अभिनव समाधान तैयार करना है।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
Right ans is D

Explanation :

  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन के ड्राफ्ट पर जनता की प्रतिक्रिया जानने के लिये एक अधिसूचना जारी की है।
  • भारत में इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिये औपचारिक नियमों की एक सूची विद्यमान है, इन नियमों की घोषणा पहली बार वर्ष 2016 में की गई और वर्ष 2018 में इसमें संशोधन किया गया था।
  • ई-अपशिष्ट प्रबंधन ड्राफ्ट के नवीनतम नियमों के अगस्त 2022 तक लागू होने की उम्मीद है।
  • ई-कचरा इलेक्ट्रॉनिक-अपशिष्ट का संक्षिप्त रूप है और इस शब्द का प्रयोग चलन से बाहर हो चुके पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का वर्णन करने के लिये किया जाता है।
  • इसमें उनके घटक, उपभोग्य वस्तुएं और पुर्जे, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार उपकरण तथा उपभोक्ता इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल होते हैं। ।

समसामयिकी प्रश्न सार-संक्षेप

डॉ. स्वाति ढींगरा


भारतीय मूल की अग्रणी शिक्षाविद डॉ. स्वाति ढींगरा को मई 2022 में किस बैंक की ब्याज दर-निर्धारण समिति के स्वतंत्र (बाहरी) सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है?

A
बैंक ऑफ अमेरिका
B
बैंक ऑफ कनाडा
C
बैंक ऑफ इंग्लैंड
D
न्यू डेवलपमेंट बैंक
Right ans is C

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

भारतीय तटरक्षक बल का ALH Mk III का दूसरा एयर स्क्वाड्रन


भारतीय तटरक्षक बल ने मई 2022 में कोच्चि के नेदुंबसेरी में तटरक्षक एयर एन्क्लेव में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्नत हल्के हेलीकाप्टर एमके-III (ALH Mk III) के अपने किस दूसरे एयर स्क्वाड्रन को कमीशन किया?

A
845 स्क्वाड्रन
B
242 स्क्वाड्रन
C
955 स्क्वाड्रन
D
120 स्क्वाड्रन
Right ans is A

समसामयिकी प्रश्न सार-संक्षेप

डिजिटल ब्रोकिंग समाधान 'ई-ब्रोकिंग'


सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक ने अपने डिजिटलीकरण मिशन के तहत मई 2022 में डिजिटल ब्रोकिंग समाधान 'ई-ब्रोकिंग' (E-Broking) पेश किया है?

A
बैंक ऑफ बड़ौदा
B
केनरा बैंक
C
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
D
इंडियन बैंक
Right ans is D

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें