सामयिक - 02 August 2021

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

वर्जिन गेलेक्टिक


11 जुलाई, 2021 को ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी। 70 वर्षीय ब्रैनसन अपने वर्जिन गेलेक्टिक रॉकेट विमान ‘वीएसएस यूनिटी’ से वर्जिन गेलेक्टिक के 5 कर्मचारियों के साथ ‘न्यू मैक्सिको रेगिस्तान’ के ऊपर लगभग 53 मील (86 किलोमीटर) की ऊँचाई पर पहुँचे।

महत्वपूर्ण तथ्य: अंतरिक्ष के छोर पर, वे तीन से चार मिनट तक भारहीनता का अनुभव करने और धरती का नजारा देखने के बाद सकुशल वापस लौट आए।

  • 'अमेजन' के जेफ बेजोस के उड़ान पर जाने से नौ दिन पहले ही अपने अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष पहुंचने वाले ब्रैनसन पहले शख्स बन गए हैं।
  • इसके अलावा, वे 70-79 वर्ष की उम्र में अंतरिक्ष में जाने वाले वह दूसरे शख्स हैं। इससे पहले जॉन ग्लेन 77 साल की उम्र में 1998 में अंतरिक्ष में गए थे।
  • रिचर्ड ब्रैनसन की उड़ान ने निजी कंपनियों के बीच अंतरिक्ष पर्यटन प्रतियोगिता को गति दी है।
  • ब्रैनसन के साथ उड़ान में भारतीय मूल की एयरोनॉटिकल इंजीनियर सिरीशा बांदला भी शामिल थी।
  • वर्जिन गेलेक्टिक एक ब्रिटिश-अमेरिकी स्पेसफ्लाइट कंपनी है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में कार्यरत है। इसकी स्थापना रिचर्ड ब्रैनसन ने 2004 में की थी और इसमें उनके वर्जिन ग्रुप के पास 24% हिस्सेदारी है।

सामयिक खबरें आर्थिकी

आरबीआई की डिजिटल मुद्रा लाने की योजना


22 जुलाई, 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार वह जल्द ही अपनी डिजिटल मुद्रा के "चरणबद्ध कार्यान्वयन" की दिशा में काम कर रहा है और इसे थोक एवं खुदरा क्षेत्रों में लॉन्च करने की प्रक्रिया में है।

महत्वपूर्ण तथ्य: वित्त मंत्रालय द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी समिति ने आरबीआई अधिनियम सहित कानूनी ढांचे में बदलाव के साथ केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) की शुरुआत की सिफारिश की थी।

  • ‘केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा’ डिजिटल रूप में मौजूद मुद्रा है। CBDC को एक डिजिटल वॉलेट में रखा जाएगा, जिसकी निगरानी केंद्रीय बैंक (RBI) करेगा।
  • अक्टूबर 2020 में, बहामास ने 'सैंड डॉलर' (Sand Dollar) नामक दुनिया की पहली केंद्रीय बैंक समर्थित डिजिटल मुद्रा (CBDC) लॉन्च की थी।

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें