सामयिक - 17 January 2022

सामयिक खबरें पर्यावरण

रेड सैंडर्स फिर से आईयूसीएन की 'संकटग्रस्त' श्रेणी में


रेड सैंडर्स या रेड सैंडलवुड (Red Sanders) को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) की रेड लिस्ट में फिर से 'संकटग्रस्त' (Endangered) श्रेणी के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: रेड सैंडर्स या लाल चन्दन की इस प्रजाति का वैज्ञानिक नाम 'टेरोकार्पस सैंटालिनस' (Pterocarpus santalinus) है। यह एक भारतीय स्थानिक वृक्ष प्रजाति है, जिसकी पूर्वी घाट में एक सीमित भौगोलिक सीमा है।

  • यह प्रजाति आंध्र प्रदेश के विशिष्ट वन क्षेत्रों के लिये स्थानिक है। यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर, कडपा, नंध्याल, नेल्लोर, प्रकाशम जिलों में पाई जाती है।
  • इसे वर्ष 2018 में 'संकटासन्न' (near threatened) के रूप में वर्गीकृत किया गया था। नवीनतम आईयूसीएन आकलन के अनुसार पिछली तीन पीढ़ियों में, प्रजातियों ने 50-80 प्रतिशत की आबादी में गिरावट का अनुभव किया है। इसलिए फिर से इसे 'संकटग्रस्त' (Endangered) श्रेणी में शामिल किया गया है।
  • यह मध्य दक्कन के कांटेदार झाड़ी/सूखे पर्णपाती वनों में, विशेषकर चट्टानी, पहाड़ी क्षेत्रों में उगता है।
  • रेड सैंडर्स अपने समृद्ध रंग और चिकित्सीय गुणों के लिए जाना जाता है। पूरे एशिया में, विशेष रूप से चीन और जापान में, सौंदर्य प्रसाधन और औषधीय उत्पादों के साथ-साथ फर्नीचर, लकड़ी के शिल्प और संगीत वाद्ययंत्र बनाने के लिए इसकी अत्यधिक मांग है।
  • रेड सैंडर्स CITES के परिशिष्ट II के तहत सूचीबद्ध है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए प्रतिबंधित है।

सामयिक खबरें पर्यावरण

आर्कटिक में बिजली गिरने की घटनाएं


तापमान में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण आर्कटिक में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य: फिनलैंड की पर्यावरण फर्म 'वैसाला' (Vaisala) के वैज्ञानिकों ने पाया कि 2021 में, ग्रह के उच्चतम अक्षांशों पर (उत्तरी ध्रुव में) पिछले वर्ष की तुलना में 91% अधिक आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं।

  • उत्तरी ध्रुव में 2021 में 7,278 बिजली गिरने की घटनाएं हुई, जो की पिछले नौ वर्षों में हुई कुल घटनाओं का लगभग दोगुना है।
  • आर्कटिक में आकाशीय बिजली ऐतिहासिक रूप से एक दुर्लभ घटना रही है, क्योंकि उन्हें ठंडी हवा, गर्म हवा और संवहनी अस्थिरता (convective instability) के मिश्रण की आवश्यकता होती है।
  • वैज्ञानिकों ने पाया कि 2010 और 2020 के बीच बिजली गिरने की संख्या में वृद्धि वैश्विक तापमान विसंगतियों (global temperature anomalies) से संबंधित प्रतीत होती है।
  • नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) की 2021 आर्कटिक रिपोर्ट के अनुसार 'अक्टूबर-दिसंबर 2020' वर्ष1900 के बाद से दर्ज की गई सबसे गर्म आर्कटिक शरद ऋतु थी।

सामयिक खबरें पर्यावरण

भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021


13 जनवरी, 2022 को केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा जारी द्विवार्षिक ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021’ (India State of Forest Report-2021) के अनुसार, 2019 में अंतिम आकलन के बाद से देश में वन और वृक्षों के आवरण में 2,261 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।

  • महत्वपूर्ण तथ्य: देश का कुल वन आवरण (forest cover) और वृक्ष आवरण (tree cover) 80.9 मिलियन हेक्टेयर है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.62% है।
  • 2021 में भारत का कुल वन आवरण (total forest cover) 713,789 वर्ग किमी है, जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.71% है।
  • 2019 में पिछली रिपोर्ट के बाद से वन आवरण में 1,540 वर्ग किमी और वृक्षों के आवरण में 721 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है।
  • वन आवरण में सबसे ज्यादा वृद्धि 'खुले वनों' (open forest) में देखी गई है, उसके बाद यह बहुत घने वनों (very dense forest) में देखी गई है।
  • वन क्षेत्र में वृद्धि दिखाने वाले शीर्ष तीन राज्य आंध्र प्रदेश (647 वर्ग किमी), तेलंगाना (632 वर्ग किमी) और ओडिशा (537 वर्ग किमी) हैं।
  • 17 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों का 33% से अधिक क्षेत्र वन आच्छादित है। इनमें से पांच राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में 75% से अधिक वन क्षेत्र हैं।
  • क्षेत्रफल के हिसाब से, मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र हैं।
  • अपने कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वन आवरण के मामले में शीर्ष पांच राज्य मिजोरम (84.53%), अरुणाचल प्रदेश (79.33%), मेघालय (76%), मणिपुर (74.34%) और नागालैंड (73.90%) हैं।
  • देश में कुल मैंग्रोव क्षेत्र 17 वर्ग किमी बढ़कर 4,992 वर्ग किमी हो गया है।
  • देश के वनों में कुल कार्बन स्टॉक 7,204 मिलियन टन होने का अनुमान है, जिसमें 2019 से 79.4 मिलियन टन की वृद्धि हुई है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

इंदु मल्होत्रा समिति


पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 12 जनवरी, 2022 को एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा करेंगी।

(Image Source: https://newsonair.gov.in/)

महत्वपूर्ण तथ्य: समिति में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक या उनके द्वारा नामित व्यक्ति, जो महानिरीक्षक के पद से नीचे के रैंक के न हो; केंद्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक; पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा); और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार-जनरल शामिल हैं।

समिति की संदर्भ शर्तें: सुरक्षा चूक के कारणों का पता लगाना; इसके लिए कौन व्यक्ति और किस हद तक जिम्मेदार है, इसका पता लगाना; प्रधानमंत्री और अन्य सुरक्षा प्राप्त लोगों की सुरक्षा में सुधार के लिए उपाय; और संवैधानिक पदाधिकारियों की सुरक्षा के लिए कोई अन्य सिफारिशें।

अन्य तथ्य: शीर्ष अदालत ने यह आदेश एनजीओ, ‘लॉयर्स वॉयस’ द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के बाद पारित किया है, जिसमें प्रधानमंत्री के कथित सुरक्षा उल्लंघन में उचित निर्देश या आदेश की मांग की गई है।

  • ज्ञात हो कि गृह मंत्रालय ने भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक की जांच के लिए कैबिनेट सचिवालय के सचिव (सुरक्षा) सुधीर कुमार सक्सेना के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

सामयिक खबरें आर्थिकी

भारत- यूनाइटेड किंगडम मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता शुरू


केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूनाइटेड किंगडम की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री ऐनी मैरी ट्रेवेलेयन ने 13 जनवरी, 2021 को एक महत्वाकांक्षी, व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement: FTA) के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू की।

महत्वपूर्ण तथ्य: चमड़े, वस्त्र, आभूषण, प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों में निर्यात वृद्धि के साथ इस बहुआयामी आर्थिक साझेदारी से भारत को लाभ होगा। साथ ही भारत की 56 समुद्री इकाइयों की मान्यता से समुद्री उत्पादों के निर्यात में भी भारत को भारी उछाल मिलने की उम्मीद है।

  • भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच 50 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक दोगुना होकर 100 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।
  • एक व्यापक समझौते के लिए बातचीत जारी रखते हुये दोनों पक्ष एक 'अंतरिम समझौते' के विकल्प पर विचार करेंगे।
  • भारत द्वारा संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और इजराइल के साथ भी इस तरह के मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा चल रही है।

पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

24वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन


प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार ने तेलंगाना राज्य सरकार के सहयोग से 7 - 8 जनवरी, 2022 को हैदराबाद, तेलंगाना में ‘24वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन’ का आयोजन किया।

(Image Source: https:// twitter.com/DDNewsHindi)

सम्मेलन का विषय: 'भारत का टेकेड: महामारी के बाद की दुनिया में डिजिटल गवर्नेंस’ (India’s Techade: Digital Governance in a Post Pandemic World) है।

  • सम्मेलन ने गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से हैदराबाद घोषणा को स्वीकार किया।

हैदराबाद घोषणा: सम्मेलन ने संकल्प लिया कि भारत सरकार और राज्य सरकारें इन क्षेत्रों में सहयोग करेंगी-

  1. डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों और सरकार को करीब लाने में।
  2. आधार, यूपीआई, डिजिलॉकर, उमंग, ई साइन और सहमति रूपरेखा (consent framework) आदि का लाभ उठाकर प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से नागरिक सेवाओं को बदलने में।
  3. प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर के सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफार्मों के कार्यान्वयन को फास्ट ट्रैक करने में जैसे कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि आदि से जुड़ी सेवाओं के लिए।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 ओडिशा की इस पुलिस अकादमी को राजपत्रित अधिकारियों की श्रेणी में वर्ष 2020-21 के लिए देश में 'सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रशिक्षण संस्थान' चुना गया है।  -- बीजू पटनायक राज्य पुलिस अकादमी, भुवनेश्वर
 ओडिशा सरकार ने राज्य के लघु और सीमांत किसानों की जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलेपन की मजबूती के माध्यम से खाद्य सुरक्षा में सुधार के लिए किसके साथ साझेदारी की है? -- संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Programme)
 तमिलनाडु सरकार ने "अच्छे व्यवहार" और "मानवीय" आधार पर आजीवन कारावास वाले दोषियों की समय से पूर्व रिहाई के लिए सिफारिशें करने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय के इस सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में छ: सदस्यीय समिति का गठन किया है।  -- न्यायमूर्ति एन. ऑथिनाथन
 गैर-वन भूमि पर विकास परियोजनाओं के लिए काटे गए पेड़ों के मूल्य का आकलन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सात सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने राज्य और स्थानीय स्तर पर एक ‘वृक्ष संरक्षण प्राधिकरण’ स्थापित करने की सिफारिश की है। इस समिति की अध्यक्षता किसने की है? -- भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष एमके रंजीत सिंह झाला ने
 भारतीय मूल के इस प्रसिद्ध प्रोफेसर को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (यूके), के सैद बिजनेस स्कूल (Saïd Business School of the University of Oxford) का डीन नियुक्त किया गया है।  -- सौमित्र दत्ता
 भारत के इस पूर्व गेंदबाजी कोच को 14 जनवरी को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।  --  भरत अरुण

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

स्पॉटलाइट पहल


स्पॉटलाइट पहल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. स्पॉटलाइट इनिशिएटिव दुनिया भर में महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों को सशक्त बनाने, प्रोत्साहन प्रदान करने एवं उनकी रक्षा करने के लिए 2017 से आसियान संघ एवं संयुक्त राष्ट्र (यूएन महिला) का एक संयुक्त सहयोग है।
  2. स्पॉटलाइट इनिशिएटिव 500 मिलियन यूरो का एक कार्यक्रम है जो अफ्रीका, एशिया, कैरिबियन, लैटिन अमेरिका एवं प्रशांत क्षेत्र में लक्षित, व्यापक स्तर पर निवेश को परिनियोजित करता है।
  3. इसका उद्देश्य 2040 तक महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सभी प्रकार की हिंसा को समाप्त करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3
Right ans is A

Explanation :

स्पॉटलाइट इनिशिएटिव दुनिया भर में महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों को सशक्त बनाने, प्रोत्साहन प्रदान करने एवं उनकी रक्षा करने के लिए 2017 से यूरोपीय संघ एवं संयुक्त राष्ट्र (यूएन महिला) का एक संयुक्त सहयोग है। स्पॉटलाइट इनिशिएटिव 500 मिलियन यूरो का एक कार्यक्रम है जो अफ्रीका, एशिया, कैरिबियन, लैटिन अमेरिका एवं प्रशांत क्षेत्र में लक्षित, व्यापक स्तर पर निवेश को परिनियोजित करता है। इसका उद्देश्य 2030 तक महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सभी प्रकार की हिंसा को समाप्त करना है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

“छात्र स्टार्ट-अप और नवाचार नीति 2.0 (SSIP-2.0)”


पिछले दिनों किस राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों के लिए “छात्र स्टार्ट-अप और नवाचार नीति 2.0 (SSIP-2.0)” लॉन्च किया गया है?

A
उत्तर प्रदेश
B
गुजरात
C
हिमाचल प्रदेश
D
आंध्र प्रदेश
Right ans is B

Explanation :

हाल ही में दिनांक 5 जनवरी, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने गुजरात राज्य में “Student Start-up and Innovation Policy (SSIP) 2.0” लॉन्च की। राज्य सरकार ने आत्मनिर्भर गुजरात की प्राप्ति के लिए सतत विकास और समावेशी विकास की दृष्टि से SSIP 2.0 को लॉन्च किया है।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन “IHU”


हाल ही में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन “IHU” की पहचान निम्न में से किस देश मे हुई है ?

A
अमेरिका
B
फ़्रांस
C
इजरायल
D
मेक्सिको
Right ans is B

Explanation :

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने के बीच एक नए स्ट्रेन की खोज ने दुनिया की चिंता और बढ़ा दी है। फ्रांस में मिले इस नए स्ट्रेन को IHU नाम दिया गया है। IHU वैरिएंट में 46 म्यूटेशन मिले हैं। इस वजह से इसे लेकर टेंशन बढ़ गई है। एक ओर जहां ओमिक्रॉन की वजह से दुनिया में कोरोना बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहा है और वैज्ञानिक इससे निपटने के उपाय खोजने में जुटे हैं, ऐसे में इस नए स्ट्रेन ने कोरोना महामारी की एक नई लहर फैलने की आशंका को जन्म दे दिया है।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

चीनी डिप्लोमेट झांग मिंग


पिछले दिनों चीनी डिप्लोमेट झांग मिंग ने निम्न में से किस संस्था के नए महासचिव के रूप में पदभार संभाला है?

A
विश्व विकास बैंक
B
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
C
शंघाई सहयोग संगठन
D
सार्क समूह
Right ans is C

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

हिंदी दिवस


10 जनवरी को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

A
राष्ट्रीय हिंदी दिवस
B
अन्तराष्ट्रीय हिंदी दिवस
C
विश्व स्वास्थ्य दिवस
D
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
Right ans is B

Explanation :

विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसीलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्म


हाल ही में किस देश की कैबिनेट ने भारत के साथ त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्म सौदे को मंजूरी दी है?

A
सऊदी अरब
B
श्रीलंका
C
थाइलैंड
D
कनाडा
Right ans is B

Explanation :

भारत और श्रीलंका जल्द ही त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्मों को संयुक्त रूप से विकसित करने हेतु लंबे समय से लंबित सौदे पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। दोनों देशों के मध्य तनावपूर्ण संबंधों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर एक सकारात्मक संकेत को दर्शाएगा।

तेल टैंक फार्म द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ईंधन भरने वाले स्टेशन के रूप में अंग्रेज़ों द्वारा बनाया गया था। यह त्रिंकोमाली के गहरे पानी में स्थित प्राकृतिक बंदरगाह के करीब 'चाइना बे' में स्थित है। इस संयुक्त विकास के प्रस्ताव की परिकल्पना 35 वर्ष पूर्व भारत-श्रीलंका समझौते (1987) में की गई थी। इसमें 99 भंडारण टैंक शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में 12,000 किलोलीटर की क्षमता है, जो लोअर टैंक फार्म और अपर टैंक फार्म के रूप में फैले हुए हैं।

समसामयिकी प्रश्न आर्थिकी

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग


हाल ही में केंद्र ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को आरक्षण के लिए कितने लाख वार्षिक आय मानदंड बरकरार रखा है?

A
5 लाख
B
6 लाख
C
8 लाख
D
7 लाख
Right ans is C

Explanation :

केंद्र सरकार ने 2019 में आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को भी आरक्षण देने का फैसला किया तो पिछड़ेपन का आधार 8 लाख रुपये की सालाना आय को तय किया गया। इस नियम के तहत जिस सवर्ण परिवार की सालाना आमदनी 8 लाख रुपये तक है, उसके उम्मीदवारों को ही शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश और नौकरियों में आरक्षण की सुविधा मिलती है।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल उपाध्यक्ष नियुक्त


आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को किसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

A
एशियाई विकास बैंक
B
न्यू डेवलपमेंट बैंक
C
एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट बैंक
D
वर्ल्ड बैंक
Right ans is C

Explanation :

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel) को बीजिंग स्थित बहुपक्षीय वित्तपोषण संस्थान एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (Asian Infrastructure Investment Bank) का उपाध्यक्ष Vice President नियुक्त किया गया है।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

खेलो इंडिया 2023


खेलो इंडिया 2023 की मेजबानी किस राज्य को सौंपी गयी है?

A
उत्तर प्रदेश
B
पंजाब
C
हरियाणा
D
मध्य प्रदेश
Right ans is D

Explanation :

मध्य प्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम 2022-2023 की मेजबानी मिली है। राज्य सरकार ने इस गेम के आयोजन सहित अन्य खेल गतिविधियों के लिए 215 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम


विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इस अधिनियम को पहली बार वर्ष 1996 में अधिनियमित किया गया था। इसके बाद वर्ष 2015 और फिर 2020 में इसे संशोधित किया जा चुका है।
  2. ‘विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम’ (FCRA) के माध्यम से विदेशों से प्राप्त होने वाले अनुदान को नियमित नियंत्रित किया जाता है, तथा यह अधिनियम सुनिश्चित करता है कि इस तरह के अनुदान से देश की आंतरिक सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं
Right ans is B

Explanation :

केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने कहा कि एफसीआरए के तहत करीब 6000 गैर सरकारी संगठनों और संघों का पंजीकरण 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त (FCRA license of 6000 NGOs and associations canceled) हो गया है। मंत्रालय के अनुसार तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र में अधिकतम FCRA पंजीकरण रद्द हुए हैं। गैर-सरकारी संगठनों और संघों की जिन्होंने अपना लाइसेंस खो दिया है, वे धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रकृति के हैं।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

राष्ट्रीय जल पुरस्कार


राष्ट्रीय जल पुरस्कार से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा पुरस्कारों का आयोजन किया जाता है।
  2. वर्ष 2022 में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा पहला 'राष्ट्रीय जल पुरस्कार' प्रदान किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं
Right ans is A

Explanation :

जल शक्ति मंत्रालय (Ministry of Jal Shakti) ने तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 घोषित कर दिए हैं। नार्थ जोन में मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) को पहला स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का अवॉर्ड मिला है।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

प्रसाद योजना


प्रसाद (PRASHAD) योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018-19 में चिह्नित तीर्थ स्थलों के समग्र विकास के उद्देश्य से 'तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्द्धन पर राष्ट्रीय मिशन' शुरू किया गया था।
  2. आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की हृदय (HRIDAY) योजना के बंद होने के बाद विरासत स्थलों के विकास को प्रसाद PRASHAD योजना में शामिल किया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं
Right ans is B

Explanation :

केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (डीओएनईआर) श्री जी किशन रेड्डी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन और रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट के साथ गोवर्धन बस स्टैंड पर विकसित विभिन्न विकास परियोजनाओं का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत “गोवर्धन, मथुरा का विकास” प्रोजेक्ट विकसित किए गए हैं।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

सल्फर डाइऑक्साइड प्रदूषण


सल्फर डाइऑक्साइड प्रदूषण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. वातावरण में सल्फर डाइऑक्साइड का सबसे बड़ा स्रोत विद्युत संयंत्रों और अन्य औद्योगिक गतिविधियों में जीवाश्म ईंधन का दहन है।
  2. सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन के छोटे स्रोतों में अयस्कों से धातु निष्कर्षणजैसी औद्योगिक प्रक्रियाएँ, प्राकृतिक स्रोत जैसे- ज्वालामुखी विस्फोट, इंजन, जहाज़ और अन्य वाहन तथा भारी उपकरणों में उच्च सल्फर ईंधन सामग्री का प्रयोग शामिल है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं
Right ans is B

Explanation :

सर्दियों में कोहरे के साथ गंभीर वायु प्रदूषण की समस्या से दिल्ली-एनसीआर तथा उत्तरी क्षेत्र के शहर तो जूझ रहे है, लेकिन अब सर्दियों में वायु प्रदूषण की भीषणता मध्य भारत के कुछ राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों के कई शहरों तक पहुंच गई है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के एक नवीनतम विश्लेषण में यह पाया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तरह इन दो राज्यों के शहरों की आबोहवा भी जहरीली हो गई है।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

सर्वश्रेष्ठ ड्रामा श्रंखला अवार्ड


79वें गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कारों में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर ड्रामा और हास्य फिल्म एवं सर्वश्रेष्ठ ड्रामा श्रंखला का अवार्ड प्रदान किया गया है?

A
मीनारी व सक्शेसन
B
द लाइफ स्टाइल और द पॉवर ऑफ द डॉग
C
द पॉवर ऑफ द डॉग व मीनारी
D
द पॉवर ऑफ द डॉग व सक्शेसन
Right ans is D

Explanation :

79वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। जेन कैंपियन की फिल्म ' द पॉवर ऑफ द डॉग', सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर ड्रामा और कॉमेडी फिल्म ' सक्शेसन ' सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़ के रूप में उभरी।

'द पावर ऑफ द डॉग' के लिए जेन कैंपियन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक मोशन पिक्चर और उभरते सितारे कोडी स्मिट-मैक्फी को मोशन पिक्चर में सहायक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ट्रॉफी मिली। एचबीओ की सीरीज 'सक्सेशन' बहुत पसंद की गई। 'सक्सेशन' ने टीवी सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (टीवी) के लिए दो और पुरस्कार जीते।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

बेस्ट एक्टर इन ड्रामा एवं बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा अवार्ड


गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कारों में किस अभिनेता एवं अभिनेत्री को बेस्ट एक्टर इन ड्रामा एवं बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा का अवार्ड प्रदान किया गया है?

A
राहेल सदरलैंड कोल स्प्राउसे
B
विल स्मिथ और कोल स्प्राउसे
C
विल स्मिथ एवं निकोल किडमैन
D
राहेल सदरलैंड और निकोल किडमैन
Right ans is C

Explanation :

79वें गोल्डन ग्लोब के विजेताओं की घोषणा हो गई है। विल स्मिथ को उनकी फिल्म 'किंग रिचर्ड' के लिए मोशन पिक्चर ड्रामा की श्रेणी में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। स्मिथ ने अपने करियर में पहली बार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार अपने नाम किया है और इस उपलब्धि से वह बहुत खुश हैं। इस पुरस्कार के लिए इससे पहले स्मिथ को छ: बार नॉमिनेट किया जा चुका था, लेकिन हर बार वह इससे चूक जाते थे।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

जस्टिस आयशा मलिक


जस्टिस आयशा मलिक किस देश की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज होंगी?

A
ईराक
B
पाकिस्तान
C
सऊदी अरब
D
क़तर
Right ans is B

Explanation :

जस्टिस आयशा मलिक पाकिस्तान देश की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज होंगी।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

खुंटकट्टी’ कानून


हाल ही में खबरों में रहा ‘खुंटकट्टी’ कानून भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में लागू है?

A
उड़ीसा
B
उत्तर प्रदेश
C
छत्तीसगढ़
D
झारखंड
Right ans is D

Explanation :

झारखण्ड में पेड़ों को अवैध रूप से काटने और उन्हें बेचने के आरोप में कुछ ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पीटा। ‘खुंटकट्टी’ कानून का उल्लंघन करने पर पुलिस के सामने उस शख्स को जिंदा जला दिया गया। ‘खुंटकट्टी’ प्रणाली भूमि के संयुक्त जोत की एक आदिवासी वंश-आधारित प्रणाली है। इस प्रणाली के अनुसार, मुंडा आदिवासी पेड़ों को साफ करते हैं और खेती के लिए जमीन तैयार करते हैं, वह ज़मीन तब एक व्यक्ति के बजाय पूरे कबीले की होगी।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

​​निर्भया कढ़ी अभियान


निर्भया कढ़ी अभियान से कौन-से राज्य का कार्यक्रम है?

A
उत्तर प्रदेश
B
मध्य प्रदेश
C
छत्तीसगढ़
D
उड़ीसा
Right ans is D

Explanation :

किशोरियों को स्कूल छोड़ने से रोकने और उनकी काउंसलिंग करने के उद्देश्य से निर्भया कढ़ी अभियान की शुरुआत की गई थी। इस कार्यक्रम के तहत सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया कि अगर 12 से 18 साल की लड़की पांच दिनों तक स्कूल से अनुपस्थित रहती है तो प्रशासन को इसकी सूचना दें।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर अवार्ड


हाल ही में किस भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी को साल की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में नामित किया गया है?

A
स्मृति मंधाना
B
हरमनप्रीत कौर
C
मिताली राज
D
झूलन गोस्वामी
Right ans is A

Explanation :

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने साल 2021 के सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर अवार्ड के लिए शार्टलिस्ट खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019


नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 (CAA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के छ: गैर-मुस्लिम समुदायों (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) को धर्म के आधार पर नागरिकता प्रदान करता है, जिन्होंने 31 दिसंबर, 2020 को या उससे पहले भारत में प्रवेश किया था।
  2. यह छ: समुदायों के सदस्यों को विदेशी अधिनियम, 1946 और पासपोर्ट अधिनियम, 1920 के तहत किसी भी आपराधिक मामले से छूट देता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is B

Explanation :

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसदीय समितियों से संपर्क किया है। मंत्रालय ने समितियों से संपर्क कर सीएए के तहत नियम बनाने के लिए और समय का अनुरोध किया है।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

​मीठी क्रांति


मीठी क्रांति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिये भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे 'मधुमक्खी पालन' '(Bee keeping) के नाम से जाना जाता है।
  2. मीठी क्रांति को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा वर्ष 2002 में (कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत) राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन शुरू किया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is A

Explanation :

खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष श्री विनय कुमार सक्सेना ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सिरोरा गांव में देश की पहली मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन लांच की। यह देश की पहली 'मोबाइल हनी प्रोसेसिंग यूनिट' है, जो 8 घंटे में 300 किलोग्राम तक शहद का प्रसंस्करण कर सकती है। मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन जो मधुमक्खी पालकों द्वारा उत्पादित शहद को उनके दरवाजे पर संसाधित करेगी और इस प्रकार उन्हें प्रसंस्करण हेतु दूर के शहरों में प्रसंस्करण संयंत्रों में शहद ले जाने की परेशानी और लागत से बचाएगी। यह पहल ‘मीठी क्रांति’ का हिस्सा है।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

कुनो नेशनल पार्क


निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. चीता दुनिया का सबसे तेज स्थलीय स्तनपायी जीव भी है।
  2. यह IUCN की रेड लिस्टेड प्रजातियों में ‘संवेदनशील’ के रूप में सूचीबद्ध है।
  3. एशियाई चीता को IUCN रेड लिस्ट द्वारा “गंभीर रूप से लुप्तप्राय” प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है, और माना जाता है कि यह केवल ईरान में ही शेष बचे हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is D

Explanation :

कोविड -19 की तीसरी लहर से जुड़ी स्थिति सामान्य होने के बाद, भारत सरकार द्वारा दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से आठ चीतों के पहले बैच को मध्य प्रदेश के ‘कुनो नेशनल पार्क’ (Kuno National Park) में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। सरकार द्वारा पांच साल की अवधि में कुल 50 चीतों को देश के विभिन्न पार्कों में लाए जाने की योजना बनायी गयी है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

सकल घरेलू उत्पाद


सकल घरेलू उत्पाद और सकल मूल्य वर्द्धन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘सकल घरेलू उत्पाद’ (GDP) अर्थव्यवस्था को व्यय (या मांग) पक्ष से मापता करता है- यानी सभी व्यय जोड़कर।
  2. सकल मूल्य वर्द्धन किसी देश की अर्थव्यवस्था में सभी क्षेत्रों यथा- प्राथमिक क्षेत्र, द्वितीय क्षेत्र और तृतीयक क्षेत्र द्वारा किया गया कुल अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन का मौद्रिक मूल्य होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के व्यय घटकों के संगत अनुमानों के साथ स्थिर (2011-12) और वर्तमान मूल्यों दोनों पर ही वित्त वर्ष 2021-22 के लिए राष्ट्रीय आय का पहला अग्रिम अनुमान (एफएई) जारी कर दिया है। वर्ष 2021-22 में स्थिर कीमतों (2011-12) पर वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद या सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान ₹147.54 लाख करोड़ है, जबकि वर्ष 2020-21 के लिए सकल घरेलू उत्पाद का अनंतिम अनुमान ₹135.13 लाख करोड़ है, जो 31 मई, 2021 को जारी किया गया था। 2020-21 में 7.3 प्रतिशत की जीडीपी की तुलना में 2021-22 के दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

​अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली


अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली (InSTS) हेतु हरित ऊर्जा गलियारा परियोजना में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर / हरित ऊर्जा गलियारा (GEC) परियोजना का उद्देश्य, ग्रिड में सौर एवं पवन जैसे अक्षय स्रोतों से उत्पादित बिजली को ‘पारंपरिक विद्युत् स्टेशनों’ के साथ सिंक्रनाइज़ करना है।
  2. परियोजना के पहले चरण में, अंतर्राज्यीय ट्रांसमिशन प्रणाली, आठ नवीकरणीय ऊर्जा समृद्ध राज्यों (तमिलनाडु, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र,गुजरात, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश) द्वारा लागू की जा रही है।
  3. इस चरण में योजना का वित्त पोषण, 70% भारत सरकार अनुदान, 20% राज्य इक्विटी और केएफडब्ल्यू बैंक, जर्मनी से 10% ऋण के माध्यम से किया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is C

Explanation :

6 जनवरी, 2022 को भारत सरकार ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण- II को मंजूरी दी। इस चरण का अनुमानित परिव्यय 12,031 करोड़ रुपये है। इस चरण के तहत 10,750 किलोमीटर की पारेषण लाइनों (transmission lines) का निर्माण किया जायेगा और 27,500 MVA सब स्टेशनों को जोड़ा जायेगा। MVA का अर्थ Mega Volt Ampere है। यह परियोजना सात राज्यों में लागू की जाएगी। वे उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, केरल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और गुजरात हैं।

समसामयिकी प्रश्न आर्थिकी

एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक


एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (AIIB) एक बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक-आर्थिक परिणामों को बेहतर बनाना है।
  2. इसकी स्थापना AIIB आर्टिकल्स ऑफ एग्रीमेंट (25 दिसंबर, 2015 से लागू) नामक एक बहुपक्षीय समझौते के माध्यम से की गई है। समझौते के पक्षकारों (57 संस्थापक सदस्य) हेतु बैंक की सदस्यता अनिवार्य है।
  3. इसका मुख्यालय टोक्यो में है और जनवरी 2019 में इसका परिचालन शुरू हुआ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is C

Explanation :

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel) को बीजिंग स्थित बहुपक्षीय वित्तपोषण संस्थान एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (Asian Infrastructure Investment Bank) का उपाध्यक्ष Vice President नियुक्त किया गया है। भारत एआईआईबी (AIIB) के संस्थापक सदस्यों में से है। बैंक में चीन के बाद भारत का सबसे अधिक वोटिंग हिस्सा है। बैंक के प्रमुख चीन के पूर्व उप-वित्त मंत्री जिन लिक्यून हैं।

समसामयिकी प्रश्न सार-संक्षेप

डॉ. उर्जित पटेल


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को जनवरी 2022 में किस बैंक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

A
न्यू डेवलपमेंट बैंक
B
एशियाई विकास बैंक
C
अफ्रीकी विकास बैंक
D
एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक
Right ans is D

समसामयिकी प्रश्न सार-संक्षेप

मिहिर दास का निधन


मिहिर दास का 11 जनवरी, 2022 को निधन हो गया है। वे थे।

A
उड़िया अभिनेता
B
हॉकी खिलाड़ी
C
नेत्र चिकित्सक
D
जीव-विज्ञानी
Right ans is A

समसामयिकी प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का समुद्र-से-समुद्र संस्करण


हाल में कमीशन किए गए किस स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एक विस्तारित रेंज के समुद्र-से-समुद्र संस्करण का सफल परीक्षण किया गया?

A
आईएनएस कदमत
B
आईएनएस विशाखापत्तनम
C
आईएनएस शिवालिक
D
आईएनएस शार्दूल
Right ans is B

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें