सामयिक - 17 January 2023

पीआईबी न्यूज विज्ञान-प्रौद्योगिकी

2025 तक पूरे देश में डॉपलर मौसम (वेदर) रडार नेटवर्क


15 जनवरी, 2023 को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पूरे देश को 2025 तक डॉपलर वेदर रडार नेटवर्क से कवर करने की योजना बताई है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • चरम मौसम की घटनाओं की अधिक सटीक भविष्यवाणी करने के लिए 2025 तक पूरे देश को डॉपलर मौसम रडार नेटवर्क द्वारा कवर किया जाएगा।
  • डॉपलर मौसम रडार डॉपलर इफेक्ट के सिद्धांत पर काम करता है।
  • यह रडार 400 किमी तक के क्षेत्र में होने वाले मौसमी बदलाव के बारे में जानकारी देता है।
  • भारी वर्षा, आंधी, कोहरे और शीत लहर सहित उनके गंभीर मौसम पूर्वानुमान में पिछले पांच वर्षों में 40-50% सुधार हुआ है।
  • सरकार की योजना 2025 तक 660 जिला कृषि-मौसम विज्ञान इकाइयां स्थापित करने की है।

Gk फैक्ट

'डॉपलर मौसम रडार', 'डॉपलर इफेक्ट के सिद्धांत' पर काम करता है। यह रडार 400 किमी तक के क्षेत्र में होने वाले मौसमी बदलाव के बारे में जानकारी देता है।

यह रडार अति सूक्ष्म तरंगों को कैच कर लेता है और हवा में तैर रहे अतिसूक्ष्म पानी की बूंदों को पहचानने के साथ ही उनकी दिशा का भी पता लगाने में सक्षम होता है।

यह बूंदों के आकार, उनकी रडार दूरी सहित उनके रफ्तार से सम्बन्धित जानकारी को हर मिनट अपडेट करता है।

इसी डाटा के आधार पर यह रडार मौसम का सटीक पूर्वानुमान लगाता है।

भारत में पहला डॉपलर मौसम रडार चेन्नई में 2005 में लगाया गया था।

पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 जनवरी, 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिकंदराबाद को विशाखापट्टनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • यह ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की जाने वाली आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस है।
  • लगभग 700 किमी की दूरी तय करते हुए दो तेलुगू भाषी राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन है।
  • आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम, राजमुंदरी और विजयवाड़ा स्टेशनों पर तथा तेलंगाना में खम्मम, वारंगल और सिकंदराबाद स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।

Gk फैक्ट

वंदे भारत ट्रेन पूर्ण रूप से भारत में डिजाइन और निर्मित ट्रेन है

यह बिना इंजन वाली ट्रेन है |

यह 160-180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलाई गई थी ।

पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

जी-20 के आईडब्ल्यूजी की पहली बैठक पुणे में आयोजित


भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत इसके अवसंरचना कार्य समूह (आईडब्ल्यूजी) की पहली बैठक 16 -17 जनवरी, 2023 को पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित हुई

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • पुणे में पहली आईडब्ल्यूजी बैठक में जी-20 सदस्यों, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 65 प्रतिनिधियों ने भाग लिया |
  • इस बैठक में भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत अवसंरचना एजेंडा 2023 पर विचार-विमर्श करने के लिए आईडब्ल्यूजी सदस्य देश तथा भारत द्वारा आमंत्रित अतिथि देश व अंतर्राष्ट्रीय संगठन भाग लेंगे।
  • भारत सरकार के वित्त मंत्रालय का आर्थिक कार्य विभाग, ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील की सह-अध्यक्षता में इस दो दिवसीय आईडब्ल्यूजी बैठक की मेजबानी करेगा।
  • इस बैठक में चर्चा की जाने वाली प्रमुख प्राथमिकता भविष्य के शहरों का वित्तपोषण: समावेशी, सुदृढ़ और टिकाऊहै।
  • जिसमें बुनियादी ढांचे में निवेश के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें