सामयिक - 20 January 2022

सामयिक खबरें पर्यावरण

2021 के दौरान भारत की जलवायु पर वक्तव्य


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 जनवरी, 2022 को '2021 के दौरान भारत की जलवायु पर वक्तव्य' (Statement on Climate of India during 2021) जारी किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: वर्ष 2021 भारत में 1901 के बाद से पांचवां सबसे गर्म वर्ष रहा, जिसमें देश का वार्षिक औसत वायु तापमान सामान्य से 0.44 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

  • वर्ष 2021 के दौरान बाढ़, चक्रवाती तूफान, भारी बारिश, भूस्खलन, बिजली गिरने जैसी चरम मौसमी घटनाओं के कारण देश में 1,750 लोगों की मौत हुई।
  • 1901 में राष्ट्रव्यापी रिकॉर्ड रखने की शुरुआत के बाद से वर्ष 2021 पांचवां सबसे गर्म वर्ष रहा। सर्दियों और मानसून के बाद के मौसम में गर्म तापमान (warm temperature) ने मुख्य रूप से इसमें योगदान किया है।
  • 2016 में, देश में वार्षिक औसत वायु तापमान सामान्य से 0.71 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जो 1901 के बाद से सबसे गर्म वर्ष रहा है।
  • इसके बाद क्रमश: सबसे गर्म वर्ष 2009 (+0.55 डिग्री सेल्सियस), 2017 (+0.541 डिग्री सेल्सियस), 2010 (+0.539 डिग्री सेल्सियस) और 2021 (+0.44 डिग्री सेल्सियस) रहे।
  • गरज और बिजली की घटनाओं से 2021 में भारत में 787 लोगों की मौत हुई, जबकि भारी बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 759 लोगों की मौत हुई है।

सामयिक खबरें पर्यावरण

भारत की सबसे बुजुर्ग स्लॉथ बीयर 'गुलाबो' की मृत्यु


'गुलाबो' नाम की भारत की सबसे बुजुर्ग मादा स्लॉथ बीयर (sloth bear) की 9-10 जनवरी, 2022 की रात भोपाल के ‘वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर’ में मौत हो गई। गुलाबो की उम्र 40 वर्ष थी।


(Image Source: https:// twitter.com/van_vihar)

महत्वपूर्ण तथ्य: गुलाबो को मई 2006 में 25 साल की उम्र में एक मदारी (नुक्कड़ कलाकार) से बचाया गया था।

स्लॉथ बीयर: इसे वैज्ञानिक रूप से ‘मेलर्सस उर्सिनस’ (Melursus ursinus) के रूप में जाना जाता है।

  • यह भारतीय उपमहाद्वीप का मूल निवासी है और भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका में पाया जाताहै।
  • इसका प्रमुख आहार फल, चींटियां और दीमक है।
  • ये शुष्क उष्णकटिबंधीय जंगलों, सवाना, झाड़ी और घास के मैदानों सहित भारतीय मुख्य भूमि पर पर्यावास की एक विस्तृत शृंखला में पाये जाते हैं।
  • IUCN द्वारा इसे 'अतिसंवेदंशील (Vulnerable) प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  • यह CITES के परिशिष्ट I में सूचीबद्ध है और भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत पूरी तरह से संरक्षित हैं।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान: यह भोपाल की प्रसिद्ध ‘ऊपरी झील’ के पास स्थित है, जिसे 'बड़ा तालाब' के रूप में भी जाना जाता है, जो एक रामसर स्थल है और भोज आर्द्रभूमि की दो झीलों में से एक है। यहाँ ‘स्लॉथ बीयर बचाव और प्रजनन केंद्र’ भी है।

  • वन विहार को 1983 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। यह राष्ट्रीय उद्यान, एक चिड़ियाघर, जंगली जानवरों के लिए बचाव केंद्र और चयनित महत्वपूर्ण प्रजातियों के लिए संरक्षण प्रजनन केंद्र का अनूठा संयोजन है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

रविदासिया समुदाय


चुनाव आयोग ने गुरु रविदास जयंती समारोह के मद्देनजर राजनीतिक दलों के अनुरोध पर पंजाब विधानसभा चुनाव 14 फरवरी के बजाय 20 फरवरी को कराने का फैसला किया है। यह राज्य में रविदासिया समुदाय (Ravidassia community) के महत्व को रेखांकित करता है।

(Image Source: https://newsonair.gov.in/)

  • गुरु रविदास जयंती के अवसर पर राज्य के रविदासिया समुदाय के लोग बड़ी संख्या में डेरा सचखंड बल्लां, जालंधर द्वारा संचालित विशेष ट्रेन से वाराणसी की यात्रा करते हैं।

रविदासिया कौन हैं? रविदासिया दलित समुदाय है, जिनमें से अधिकांश, लगभग 12 लाख दोआब क्षेत्र में रहते हैं।

  • डेरा सचखंड बल्लां, दुनिया भर में 20 लाख अनुयायियों के साथ उनका सबसे बड़ा डेरा है, जिसे बाबा संत पीपल दास द्वारा 20वीं शताब्दी की शुरुआत में स्थापित किया गया था।
  • एक बार सिख धर्म से निकटता से जुड़े होने के बाद, डेरा ने 2010 में इन दशकों पुराने संबंधों को तोड़ दिया और घोषणा की कि वे रविदासिया धर्म का पालन करेंगे। डेरा ने वाराणसी में गुरु रविदास जयंती पर यह घोषणा की।
  • वाराणसी में जन्में गुरु रविदास 15वीं और 16वीं शताब्दी में भक्ति आंदोलन के एक सूफी कवि संत थे और उन्होंने 'रविदासिया धर्म' की स्थापना की।
2010 से, डेरा सचखंड बल्लां ने रविदासिया मंदिरों और गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब को अपने स्वयं के ग्रंथ 'अमृतवाणी' (Amritbani) से बदलना शुरू कर दिया था।

पीआईबी न्यूज आर्थिक

एनएलसी इंडिया लिमिटेड की नई पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन नीति


केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 17 जनवरी, 2022 को एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) की ‘नई पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन नीति’ (New Rehabilitation & Resettlement Policy) का शुभारंभ किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: नई पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन नीति 'NLCIL खान क्षेत्र' के भूमि मालिकों के लिए लागू की गई है।

  • एनएलसी इंडिया लिमिटेड, कोयला मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।
  • NLCIL और तमिलनाडु सरकार प्रभावित लोगों के लिए उपलब्ध कई विकल्पों के साथ एक बहुत ही लचीली पुनर्वास नीति तैयार कर रही है।
  • नई नीति में परियोजना प्रभावित परिवारों को अधिक सुविधाएं देने का प्रावधान है।
  • NLCIL ने स्किल इंडिया मिशन के तहत युवाओं को कौशल विकास प्रदान करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

NLCIL: NLCIL ने 1956 में तमिलनाडु में लिग्नाइट खनन और लिग्नाइट आधारित बिजली उत्पादन में अपना परिचालन शुरू किया।

  • छ: दशकों से अधिक की अवधि में, कंपनी कोयला आधारित बिजली उत्पादन, अक्षय ऊर्जा मुख्य रूप से सौर और कोयला खनन में विविधता लाई है।
  • इस प्रक्रिया में, कंपनी ने 50.60 मिलियन टन प्रति वर्ष खनन और 6,061 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता के साथ पूरे भारत में उपस्थिति दर्ज कराई है।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 बिहार कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।  -- चंचल कुमार
 ओडिशा कैडर के 1994 बैच के इस आईएएस अधिकारी को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (Directorate General of Foreign Trade) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। -- संतोष कुमार सारंगी
 18 जनवरी को इस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को एयर इंडिया लिमिटेड का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।  -- विक्रम देव दत्त
 पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले पूर्व सेना प्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह 18 जनवरी को इस राजनीतिक दल में शामिल हो गए हैं। -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
 18 जनवरी को 'प्राकृतिक, वैदिक एवं जैविक खेती- ग्रामीण उद्यमिता का नया स्वरूप’ नामक पुस्तक का विमोचन किसके द्वारा किया गया? -- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
 मेघालय के मुख्यमंत्री, ‘कॉनराड के संगमा’ को 18 जनवरी को किस दल का प्रमुख चुना गया है? -- नेशनल पीपुल्स पार्टी (National People’s Party)

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

जाफना-कोलंबो लग्जरी ट्रेन


हाल ही में श्रीलंका ने किस देश की सहायता से जाफना-कोलंबो लग्जरी ट्रेन सेवा शुरू की?

A
जर्मनी
B
ऑस्ट्रिया
C
भारत
D
नीदरलैंड
Right ans is C

Explanation :

श्रीलंका ने भारत द्वारा दी गई ऋण सहायता की मदद से देश के तमिल बहुल जाफना जिले को राजधानी कोलंबो से जोड़ने वाली एक लग्जरी रेल सेवा शुरू की है। इस इंटरसिटी रेल सेवा की शुरुआत कोलंबो के माउंट लाविनिया उपनगर से उत्तर में जाफना के कांकेसंथुराई बंदरगाह उपनगर तक के लिए हुई।

समसामयिकी प्रश्न आर्थिकी

​इकॉरैप’ रिपोर्ट


इकॉरैप’ (Ecowrap) रिपोर्ट कौन-से वित्तीय संस्थान द्वारा जारी की जाती है?

A
भारतीय रिजर्व बैंक
B
भारतीय स्टेट बैंक
C
विश्व बैंक
D
एशियाई विकास बैंक
Right ans is B

Explanation :

भारत की वास्तविक जीडीपी 2021-22 में सालाना आधार पर 9.5 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। यह रिपोर्ट राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राष्ट्रीय आय का पहला अग्रिम अनुमान यानी एडवांस इस्टीमेट जारी करने के एक दिन बाद आई है।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

प्रजातियों के सामूहिक विलोपन


प्रजातियों के सामूहिक विलोपन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘सामूहिक विलोपन’ (mass extinction) का तात्पर्य, प्रजातियों के विलुप्त होने की दर में महत्वपूर्व वृद्धि होने अथवा एक अल्प भू-गार्भिक अवधि के दौरान पृथ्वी की तीन-चौथाई से अधिक प्रजातियाँ विलुप्त हो जाने से है।
  2. अब तक, पृथ्वी के सम्पूर्ण इतिहास में, सामूहिक विलोपन की 8 घटनाएँ हो चुकी हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is A

Explanation :

संयुक्त राज्य अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (पीएएएस) के जर्नल प्रोसीडिंग्स में प्रकाशित नए शोध के अनुसार, छठी सामूहिक विलुप्ति सभ्यता की दृढ़ता के लिए सबसे गंभीर पर्यावरणीय खतरों में से एक हो सकती है। सामूहिक विलोपन का तात्पर्य है जब भूगर्भीय काल में पृथ्वी अपनी तीन-चौथाई से अधिक प्रजातियों को खो देती है। अब तक, पृथ्वी के पूरे इतिहास के दौरान, पांच बड़े पैमाने पर विलुप्त हो चुके हैं। छठा, जो चल रहा है, को एंथ्रोपोसीन विलुप्त होने के रूप में जाना जाता है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

भारतीय धरोहर


हाल ही में भारतीय धरोहरों का विवरण यूनेस्को द्वारा किस भाषा में छापने की सहमति दी गयी है?

A
हिन्दी
B
तमिल
C
तेलुगु
D
मराठी
Right ans is A

Explanation :

विश्व हिंदी दिवस पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने अपनी वेबसाइट पर भारत के विश्व धरोहर स्थलों का हिंदी विवरण जारी करने का निर्णय किया है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

​भारतीय नौसेना


भारतीय नौसेना व किस देश की नौसेना के पैसेज अभ्यास (PASSEX) किया है?

A
अमेरिका
B
जर्मनी
C
रूस
D
ऑस्ट्रेलिया
Right ans is C

Explanation :

भारतीय नौसेना के स्वदेश में डिजाइन और निर्मित की गई गाइडेड (दिशानिर्देशित) मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोच्चि ने रूस की नौसेना के आरएफएस एडमिरल ट्रिब्यूट्स के साथ 14 जनवरी, 2022 को अरब सागर में पैसेज अभ्यास (पासेक्स) किया।

इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच सामंजस्य और आपसी क्रियाशीलता का प्रदर्शन किया। इसमें सामरिक कार्य-नीति, क्रॉस-डेक हेलीकॉप्टर परिचालन और पोत कौशल से संबंधित गतिविधियां शामिल थीं।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

पंडित बिरजू महाराज


पंडित बिरजू महाराज किस नृत्यकला से संबंधित थे?

A
उड़ीया नृत्यकला
B
मणिपुरी नृत्यकला
C
कथकली नृत्यकला
D
कत्थक नृत्यकला
Right ans is D

Explanation :

महान कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन ने नृत्य की दुनिया में एक खालीपन भर दिया है. सुप्रसिद्ध कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज 83 वर्ष के थे।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

न्याय घड़ी


कौन सा उच्च न्यायालय न्याय घड़ी स्थापित करने वाला देश का पहला न्यायालय बन गया है?

A
बॉम्बे उच्च न्यायालय
B
राजस्थान उच्च न्यायालय
C
इलाहाबाद हाईकोर्ट
D
गुजरात हाईकोर्ट
Right ans is D

Explanation :

गुजरात हाई कोर्ट 'न्याय घड़ी' स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है, जहां अदालत परिसर के भीतर एक बाहरी डिस्प्ले एलईडी दीवार होगी जो मामलों के निपटान और लंबित मामलों आदि को प्रदर्शित करता है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

तिरुवल्लुवर


तिरुवल्लुवर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. तिरुवल्लुवर जिन्हें वल्लुवर भी कहा जाता है, एक तमिल कवि-संत थे।
  2. धार्मिक पहचान के कारण उनकी कालावधि के संबंध में विरोधाभास है। सामान्यतः उन्हें तीसरी-चौथी या आठवीं-नौवीं शताब्दी का माना जाता है।
  3. सामान्यतः उन्हें जैन धर्म से संबंधित माना जाता है। हालाँकि हिंदुओं का दावा है कि तिरुवल्लुवर हिंदू धर्म से संबंधित थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is D

Explanation :

प्रधानमंत्री ने तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को उनकी जयंती ‘तिरुवल्लुवर दिवस’ (Thiruvalluvar Day ) के अवसर पर याद किया।

इसे आमतौर पर तमिलनाडु में 15 या 16 जनवरी को मनाया जाता है और यह पोंगल समारोह का एक हिस्सा है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

​विशेष विवाह अधिनियम 1954


विशेष विवाह अधिनियम (SMA), 1954 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. विशेष विवाह अधिनियम भारत में अंतर-धार्मिक एवं अंतर्जातीय विवाह को पंजीकृत करने एवं मान्यता प्रदान करने हेतु बनाया गया है।
  2. यह एक नागरिक अनुबंध के माध्यम से दो व्यक्तियों को अपनी शादी विधिपूर्वक करने की अनुमति देता है।
  3. इस अधिनियम में सिर्फ हिंदू और बौद्ध धर्म के विवाह शामिल हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is C

Explanation :

हाल ही में, देश में ‘अंतर-धार्मिक विवाहों’ (Inter-Faith Marriages) को नियंत्रित करने वाले कानून, ‘विशेष विवाह अधिनियम’ 1954 (Special Marriage Act – SMA) 1954 को अदालत में चुनौती दी गयी है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इस अधिनियम के तहत विवाह करने वाले युवा दंपतियों का जीवन खतरे में पड़ जाता है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

​INS कोच्चि


INS कोच्चि के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह कोलकाता-श्रेणी के स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक का स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किया गया पहला जहाज़ है, जिसे भारतीय नौसेना के लिये प्रोजेक्ट 15A के कोड नाम के तहत बनाया गया था।
  2. इसका निर्माण मुंबई में मझगाँव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा किया गया था और बाद में व्यापक समुद्री परीक्षणों से गुज़रने के बाद वर्ष 2021 में इसे भारतीय नौसेना सेवाओं में शामिल किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is D

Explanation :

हाल ही में भारत का आईएनएस ‘कोच्चि’ और रूस के जहाज़ ‘अंतर्राष्ट्रीय पैसेज अभ्यास’ (PASSEX) में शामिल हुए। पूर्व-नियोजित समुद्री अभ्यासों के विपरीत ‘पैसेज सैन्य अभ्यास’ अवसर के अनुसार कभी भी आयोजित किया जा सकता है। इससे पूर्व भारतीय नौसेना के जहाज़ों ने अमेरिकी नौसेना के साथ भी ‘PASSEX’ का आयोजन किया था।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

डाक मतपत्र


किन मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डालने की अनुमति है:

  1. सेवा मतदाता (सशस्त्र बल, किसी राज्य का सशस्त्र पुलिस बल और विदेश में तैनात सरकारी कर्मचारी)
  2. चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदाता
  3. 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता या विकलांग व्यक्ति (PwD)

उपर्युक्त में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is D

Explanation :

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करके पत्रकारों और 12 अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा दी है। पत्रकारों के लिए आयोग से अधिकृत मीडियाकर्मी होना अनिवार्य है। डाक मतपत्र के इस्तेमाल के लिए चुनाव आयोग ने बकायदा पांच राज्यों के लिए अलग-अलग अधिसूचना जारी की।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

रेड सैंडर्स


जनवरी 2022 में रेड सैंडर्स या रेड सैंडलवुड (Red Sanders) को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) की रेड लिस्ट में फिर से किस श्रेणी के रूप में वर्गीकृत किया गया है?

A
संकटग्रस्त
B
गंभीर रूप से संकटग्रस्त
C
अतिसंवेदनशील
D
संकटमुक्त
Right ans is A

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021


केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा जारी द्विवार्षिक भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021’ (India State of Forest Report-2021) के अनुसार 'देश का कुल वन आवरण और वृक्ष आवरण' देश के भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत है?

A
22.65%
B
23.64%
C
24.62%
D
24.92%
Right ans is C

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

​मकर संक्रांति


मकर संक्रांति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि (मकर) में प्रवेश को दर्शाता है क्योंकि यह अपने खगोलीय पथ (Celestial Path) की परिक्रमा करता है।
  2. यह दिन गर्मियों की शुरुआत और हिंदुओं के लिये छ: महीने की शुभ अवधि का प्रतीक है, जिसे उत्तरायण (सूर्य की उत्तर की ओर गति) के रूप में जाना जाता है।
  3. 'उत्तरायण' के एक आधिकारिक उत्सव के रूप में महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्ष 1989 से अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is C

Explanation :

देशभर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति, भोगली बिहू, टुसू पूजा, पोंगल, सुग्गी, भोगी, माघी, खिचड़ी, पौष पर्व और उत्तरायण का पर्व मनाया गया। इस पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, देशभर में आज हम विभिन्न त्यौहार मना रहे हैं जो भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

24वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन


प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 7 - 8 जनवरी, 2022 को किस स्थान पर 24वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलनका आयोजन किया गया?

A
पुणे
B
हैदराबाद
C
नागपुर
D
गांधीनगर
Right ans is B

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें