सामयिक - 21 January 2022

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस पर नए कार्यक्रम


रक्षा मंत्रालय द्वारा आजादी के 75वें वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 'नए' ड्रोन शो और कई अन्य नए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

(Image Source: https://twitter.com/livefist)

महत्वपूर्ण तथ्य: इस वर्ष 'बीटिंग रिट्रीट' समारोह के दौरान नॉर्थ और साउथ ब्लॉक की दीवारों पर एक लेजर प्रोजेक्शन और 1,000 ड्रोन का एक शो होगा।

  • देश के भीतर एक नई 'ड्रोन शो' की अवधारणा, डिजाइन, निर्माण और कोरियोग्राफ किया गया है। यह 'मेक इन इंडिया' पहल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित स्टार्टअप 'बोटलैब डायनेमिक्स' द्वारा आयोजित की जाएगी।
  • 10 मिनट की अवधि के इस शो में स्वदेशी तकनीक के माध्यम से तैयार किए गए 1,000 ड्रोन शामिल होंगे।

अन्य कार्यक्रम: राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम 'शहीदों को शत शत नमन' के तहत देश भर में एनसीसी कैडेटों द्वारा लगभग 5,000 शहीदों के परिजनों को 'कृतज्ञता पट्टिका' भेंट की जाएगी।

  • इसी तरह, रक्षा मंत्रालय द्वारा संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से एक कार्यक्रम 'कला कुंभ' का आयोजन किया जाएगा।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों हेतु राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एडवाइजरी


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 18 जनवरी, 2022 को कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के कल्याण के लिए केंद्र, राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।

महत्वपूर्ण तथ्य: एडवाइजरी में, NHRC ने 90 से अधिक कानूनों में भेदभावपूर्ण प्रावधानों को समयबद्ध तरीके से हटाने का आह्वान किया है।

NHRC की सिफारिशें: राज्य सरकार को शीघ्र रिपोर्टिंग और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित करनी चाहिए और कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों के लिए मोबाइल आधारित टेली-परामर्श सेवाएं प्रदान करना चाहिए।

  • केंद्र और राज्य सरकारों को जागरूकता पैदा करनी चाहिए कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है।
  • यह जागरूकता फैलानी चाहिए कि कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति एमडीटी की पहली खुराक प्राप्त करने के बाद संक्रामक नहीं रहता है और सामान्य विवाहित जीवन व्यतीत कर सकता है, बच्चे पैदा कर सकता है, सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकता है और सामान्य रूप से काम कर सकता है, स्कूल और कॉलेज जा सकता है।
  • युवाओं को संवेदनशील बनाने के लिए इसे ‘स्कूली पाठ्यक्रम’ में शामिल किया जाना चाहिए।
  • NHRC ने कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को व्यावसायिक प्रशिक्षण, बेरोजगारी भत्ता, मातृत्व-पितृत्व अवकाश, स्वास्थ्य बीमा और अंतिम संस्कार लाभ प्रदान करने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू करने का भी आह्वान किया है।
  • कुष्ठ से प्रभावित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, जॉब कार्ड और अन्य पहचान प्रमाण प्रदान किए जाएं।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

भारतीय ध्वज संहिता 2002 का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु एडवाइजरी जारी


गृह मंत्रालय ने 18 जनवरी, 2022 को राज्य और केंद्र-शासित प्रदेशों के प्रशासन से ‘भारतीय ध्वज संहिता 2002’ और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971’ के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु एडवाइजरी जारी की।

महत्वपूर्ण तथ्य: प्राय: राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित करने के कानूनों और प्रक्रियाओं के बारे में लोगों और संगठनों में जागरूकता की कमी देखी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की गई।

  • राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के अवसर पर जनता द्वारा केवल कागज के ध्वज का उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
  • इसने यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि कार्यक्रम/आयोजन के बाद कागज के ध्वज न फाड़े जाएं और न ही जमीन पर फेंके जाएं और ध्वज की गरिमा के अनुसार निपटान किया जाना चाहिए।

भारतीय ध्वज संहिता 2002: 2002 का ध्वज संहिता तीन भागों में विभाजित है- तिरंगे का एक सामान्य विवरण; सार्वजनिक और निजी संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ध्वज के प्रदर्शन पर नियम; और सरकार तथा सरकारी निकायों द्वारा ध्वज के प्रदर्शन के नियम।

  • 'प्रतीक और नाम (अनुचित उपयोग की रोकथाम) अधिनियम, 1950' और 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में निर्धारित सीमा के अलावा सार्वजनिक और निजी निकायों और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ध्वज के प्रदर्शन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
  • तिरंगे का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता है।

पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

कला उत्सव 2021


डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से 1 से 12 जनवरी, 2022 तक 'कला उत्सव 2021' आयोजित किया गया।

(Image Source: https://twitter.com/Kala_Utsav)

महत्वपूर्ण तथ्य: कला उत्सव 2021 की प्रतिस्पर्धाओं में कला की कुल नौ विधायें थीं, जिनमें 1. संगीत गायन-शास्त्रीय, 2. संगीत गायन-पारंपरिक लोक गायन, 3. संगीत वाद्य -शास्त्रीय, 4. संगीत वाद्य -पारंपरिक लोक संगीत, 5. नृत्य-शास्त्रीय, 6. नृत्य-लोक, 7. दृश्य कला दो आयामी, 8. दृश्य कला तीन आयामी, 9. स्वदेशी खिलौने और खेल शामिल थे।

  • कला उत्सव 2021 में विभिन्न राज्यों, केंद्र-शासित प्रदेशों, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति विद्यालय की कुल 35 टीमों ने हिस्सा लिया।
  • ‘राष्ट्रीय कला उत्सव’ को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् तथा स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 2015 में शुरू किया था।
  • कला उत्सव में देश के सभी स्कूलों के छात्रों को पहले जिला स्तर पर, फिर राज्य स्तर पर और अंत में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न वर्गों में प्रतिस्पर्धा के लिये आमंत्रित किया जाता है।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 12 जनवरी को पंडित मुन्ना शुक्ला का 78 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। वे थे। -- कथक नर्तक
 इजराइल रक्षा बलों और अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने जनवरी 2022 में नेगेव मरुस्थल के ऊपर इजराइल एयरफोर्स के ओव्दा एयरबेस पर एक संयुक्त हवाई अभ्यास किया। इस संयुक्त हवाई अभ्यास का क्या नाम है? -- 'डेजर्ट फाल्कन' (Desert Falcon)
 द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और भारतीय पैरा-बैडमिंटन टीम के राष्ट्रीय कोच गौरव खन्ना ने भारत की पहली अत्याधुनिक पैरा-बैडमिंटन अकादमी कहाँ लॉन्च की है? -- लखनऊ
 14 जनवरी को भारत ने किस देश के साथ 'हरित हाइड्रोजन सहित हरित ईंधन' पर संयुक्त अनुसंधान और विकास शुरू करने पर सहमति जताई है? -- डेनमार्क
 पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद 18 जनवरी को बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन गए। उन्होंने बीबीएल में किस टीम के लिए पदार्पण किया? -- मेलबर्न रेनेगेड्स
 समावेशी सुशासन को बढ़ावा देने, स्थानीय संस्थानों को मजबूत करने और सरकारी कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर भारत सरकार के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान के बीच 17 जनवरी को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान कहाँ स्थित है? -- हैदराबाद

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर खिलाड़ी


निम्न में से किसे लगातार दूसरी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में चुना गया है?

A
मोहम्मद सालाह
B
लियोनल मेसी
C
काइलान एमबाप्पे
D
रॉबर्ट लेवानडोवस्की
Right ans is D

Explanation :

अर्जेंटीना और फ्रेंच क्लब पीएसजी के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी को पीछे छोड़ते हुए पोलैंड के रॉबर्ट लेवानडोवस्की 2021 के सर्वश्रेष्ठ मेल फुटबॉल खिलाड़ी चुने गए। उन्होंने लगातार दूसरे साल यह पुरस्कार अपने नाम किया। लेवानडोवस्की ने बुंदेसलीगा के पिछले सीजन में रिकॉर्ड 41 गोल किए थे।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

मिसेज वर्ल्ड 2022


यूएस के लास वेगास में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीत लिया है?

A
नवदीप कौर
B
शीलिन फोर्ड
C
जेनिफर लू
D
कैरोलीन जूरी
Right ans is B

Explanation :

15 जनवरी को यूएस के लास वेगास में मिसेज वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नवदीप कौर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि नवदीप खिताब जीतने से चूक गईं। क्राउन मिसेज अमेरिका शीलिन फोर्ड ने जीता। ओडिशा के स्टील हब में जन्मी नवदीप ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में कुंडलिनी चक्र से इंस्पायर्ड गोल्डन ड्रेस पहनी, जिसमें वे जीत गईं।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन


अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इस संगठन को वर्ष 1919 में वर्साय की संधि के हिस्से के रूप में बनाया गया था, जो कि इस विश्वास के साथ गठित किया गया था कि सार्वभौमिक और स्थायी शांति तभी प्राप्त की जा सकती है जब यह सामाजिक न्याय पर आधारित हो।
  2. वर्ष 1946 में यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी बना।
  3. भारत ILO का संस्थापक सदस्यनहीं है और इसमें वर्तमान में कुल 187 सदस्य हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is C

Explanation :

यूएन एजेंसी ने ‘World Employment and Social Outlook Trends 2022 (WESO Trends)’, शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में, 2022 के लिये श्रम बाज़ार में पुनर्बहाली के अपने अनुमान में बदलाव किया है। संगठन के अनुमान के अनुसार, महामारी के कारण श्रम बाज़ार में आए व्यवधान की वजह से, कामकाजी घण्टों में होने वाला घाटा, पाँच करोड़ 20 लाख पूर्णकालिक रोज़गारों के समकक्ष होगा।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

आईसीसी सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20


आईसीसी के वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 टीम में किस भारतीय महिला खिलाड़ी को जगह मिली है।

A
झूलन गोस्वामी
B
हरमनप्रीत कौर
C
मिताली राज
D
स्मृति मंधाना
Right ans is D

Explanation :

भारत की ओपनर स्मृति मंधाना के अलावा इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को बतौर ओपनर टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड की नैट स्कीवर टीम की कप्तान बनाई गई हैं। कप्तान के बाद विकेटकीपर का भी चयन इंग्लैंड से ही हुआ है। एमी जोंस विकेटकीपिंग के लिए चुनी गई हैं। टीम में आयरलैंड और जिम्बाब्वे की भी खिलाड़ी को जगह दी गई है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

स्ट्रीट्स फॉर पीपल चैलेंज


स्ट्रीट्स फॉर पीपल चैलेंज के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह शहरों के नेतृत्त्व वाली एक डिज़ाइन प्रतियोगिता है।
  2. यह प्रतियोगिता हितधारकों और नागरिकों के परामर्श से लोगों के लिये सड़कों की एकीकृत दृष्टि विकसित करने हेतु देश भर के शहरों का समर्थन करती है।
  3. इसके तहत प्रत्येक शहर स्थान, समय-सीमा और पुरस्कारों पर विशिष्ट विवरण के साथ अपनी खुद की डिज़ाइन प्रतियोगिता शुरू करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is D

Explanation :

'स्ट्रीट्स फॉर पीपल चैलेंज' के तहत, 38 शहरों ने पैदल चलने वालों के लिए प्राथमिकता देकर एक महत्वपूर्ण गली की फिर से परिकल्पना की। एक जूरी पैनल द्वारा 11 शहरों को अगले बड़े चरण के लिए चुना गया है तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से प्रत्येक शहर को 50 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

​हूती आंदोलन


हूती आंदोलन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. हूती आंदोलन 1990 के दशक में उत्तरी यमन में सादा (Saada) से उभरा था। हूती आंदोलन मुख्य रूप से जैदी शिया बल है, जिसका नेतृत्व बड़े पैमाने पर हूती जनजाति करती है।
  2. यह यमन के उत्तरी क्षेत्र में शिया मुस्लिमों का सबसे बड़ा आदिवासी संगठन है। हूती उत्तरी यमन में सुन्नी इस्लाम की सलाफी विचारधारा के विस्तार के विरोध में हैं। हूती आंदोलन को आधिकारिक तौर पर अंसार अल्लाह कहा जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

हूती आंदोलन की जड़ें "बिलीविंग यूथ" (मुंतदा अल-शहाबल-मुमिन) में खोजी जा सकती हैं, जो हुसैन अल-हूती और उसके पिता बद्र अल-दीन अल-हूती द्वारा 1990 के दशक की शुरुआत में स्थापित एक ज़ायदी पुनरुत्थानवादी समूह था। बद्र अल-दीन उत्तरी यमन में एक प्रभावशाली ज़ायदी मौलवी था। वर्ष 1979 की ईरानी क्रांति और 1980 के दशक में दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के उदय से प्रेरित होकर बद्र अल-दीन एवं उसके बेटों ने यमन के ज़ायदियों के बीच विशाल सामाजिक और धार्मिक नेटवर्क का निर्माण कार्य शुरू किया, जो सुन्नी-बहुसंख्यक आबादी वाले देश का लगभग एक-तिहाई हिस्सा बनाते हैं।

समसामयिकी प्रश्न आर्थिकी

‘वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक ट्रेंड्स’


हाल ही में किस संगठन द्वारा ‘वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक ट्रेंड्स’ (WESO Trends) 2022 शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है?

A
विश्व आर्थिक मंच
B
विश्व बैंक
C
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
D
अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
Right ans is D

Explanation :

संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (ILO) ने 2022 में श्रम बाजार के लिए अपना आउटलुक डाउनग्रेड कर दिया है। ILO ने बताया कि 2022 में उसे बेरोजगारी बढ़कर 20.7 करोड़ होने का अनुमान है, जो 2019 में 18.6 करोड़ रुपये था। 2022 में काम के कुल घंटे भी कोरोना-पूर्व के स्तर से 2 प्रतिशत नीचे रहने की उम्मीद है।

ILO ने "वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक ट्रेंड्स 2022" नाम से जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है, "जून 2021 में किए गए अनुमानों के बाद से यह आउटलुक काफी गिरावट का प्रतिनिधित्व करता है। तब 2019 की चौथी तिमाही के मुकाबले काम के घंटों में कमी को 2022 में 1% से कम करने का अनुमान लगाया गया था।

समसामयिकी प्रश्न आर्थिकी

​वोडाफोन आइडिया लिमिटेड


हाल ही में हुए निर्णय के अनुसार केंद्र के पास इक्विटी के रूप में वोडाफोन आइडिया की कितनी प्रतिसद हिस्सेदारी होगी?

A
35%
B
35.8%
C
25%
D
45%
Right ans is B

Explanation :

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने कहा कि भारत सरकार कंपनी में 35.8 फीसदी हिस्सेदारी अधिग्रहित करेगी। बोर्ड ने कंपनी की लाएबिलिटी को इक्विटी में बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले के बाद वोडाफोन आइडिया में सबसे बड़ी हिस्सेदारी सरकार के पास होगी। उसके बाद Vodafone Group Plc की हिस्सेदारी 28.5 फीसदी, आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिस्सेदारी 17.8 फीसदी होगी।

समसामयिकी प्रश्न आर्थिकी

विश्व आर्थिक मंच


विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित प्रमुख रिपोर्टों में से कौन सी हैं:

  1. ऊर्जा संक्रमण सूचकांक
  2. वैश्विक प्रतिस्पर्द्धात्मकता रिपोर्ट
  3. ईज ऑफ डूइंग रिपोर्ट

उक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is C

Explanation :

विश्व आर्थिक फ़ॉरम स्विट्ज़रलैंड में स्थित एक ग़ैर-लाभकारी संस्था है। इसका मुख्यालय जिनेवामें है। स्विस अधिकारियों द्वारा इसे एक निजी-सार्वजनिक सहयोग के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। इसका मिशन विश्व के व्यवसाय, राजनीति, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी लोगों को एक साथ ला कर वैश्विक, क्षेत्रीय और औद्योगिक दिशा तय करना है।

समसामयिकी प्रश्न आर्थिकी

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम


वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) एक स्विस गैर-लाभकारी संस्थान है जिसकी स्थापना वर्ष 1971 में जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में हुई थी।
  2. स्विस सरकार द्वारा इसे सार्वजनिक-निजी सहयोग के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के मंच से दुनिया को भारत की उपलब्धियों की झलक दिखाई। दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दुनिया के सभी देशों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, भारतीय युवाओं में आज एंटरप्रेन्योरशिप एक नई ऊंचाई पर है। इसका नजारा यहां स्टार्ट-अप्स की संख्या से लगाया जा सकता है।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की खरीद


किस देश ने भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के तट-आधारित जहाज-रोधी संस्करण की खरीद के लिए 374.96 मिलियन डॉलर के अनुबंध को मंजूरी दी है?

A
मलेशिया
B
इंडोनेशिया
C
वियतनाम
D
फिलीपींस
Right ans is D

समसामयिकी प्रश्न राज्य

लावणी


जनवरी 2022 मेंयुवा लावणी कलाकार सुमित भाले ने दुबई में 'अंतरराष्ट्रीय लोक कला महोत्सव' में स्वर्ण पदक जीता है। लावणी किस राज्य का सबसे लोकप्रिय लोक नृत्य है?

A
उत्तर प्रदेश
B
महाराष्ट्र
C
राजस्थान
D
झारखंड
Right ans is B

समसामयिकी प्रश्न राज्य

लोसूंग महोत्सव


'लोसूंग महोत्सव' को लेपचा द्वारा 'नामसूंग' भी कहा जाता है। इस महोत्सव को किस राज्य में आमतौर पर वार्षिक फसल के मौसम के अंत के जश्न के तौर पर मनाया जाता है?

A
सिक्किम
B
ओडिशा
C
झारखंड
D
अरुणाचल प्रदेश
Right ans is A

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें