सामयिक - 23 January 2023

सामयिक खबरें विज्ञान-प्रौद्योगिकी

आईएनएस वागीर पनडुब्बी


23 जनवरी, 2023 को स्कॉर्पीन श्रेणी की 5वीं स्टील्थ सबमरीन आईएनएस वागीर (INS Vagir) को नौसेना में शामिल किया गया।

  • सैंड शार्क (Sand Shark) के नाम से भी जानी जाने वाली इस पनडुब्बी को दिसंबर 2022 में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया था।
  • निर्माण: आईएनएस वागीर का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders Limited-MDL) द्वारा फ्रांसीसी नेवल ग्रुप (French Naval Group) के सहयोग से किया गया है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • विशेषता: वागीर एक कलवरी-श्रेणी (स्कॉर्पीन श्रेणी) की पनडुब्बी है। इस श्रेणी में प्रोजेक्ट-75 (Project-75) के तहत विकसित की जाने वाली 6 पनडुब्बियां शामिल हैं।
  • प्रोजेक्ट-75 के तहत पनडुब्बियां: इनमें से चार पनडुब्बियों-आईएनएस कलवरी (INS Kalvari), आईएनएस खांडेरी (INS Khanderi), आईएनएस करंज (INS Karanj) तथा आईएनएस वेला (INS Vela) को पहले ही नौसेना में शामिल किया जा चुका है। छठी पनडुब्बी आईएनएस वागशीर (INS Vagsheer) को अगले साल कमीशन किया जाएगा।
  • नामकरण: इसका नामकरण वर्ष 1973 एवं 2001 के मध्य नौसेना की सेवा करने वाली वागीर नामक एक पनडुब्बी के नाम पर किया गया है।
  • क्षमता एवं तकनीकी विवरण: पनडुब्बियों का यह वर्ग 'डीजल इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन सिस्टम' (Diesel Electric Transmission Systems) से युक्त है।
    • ये मुख्य रूप से हमलावर पनडुब्बियां (Attack submarines) अथवा 'हंटर-किलर' (Hunter-Killer) पनडुब्बियों के रूप में जानी जाती हैं। दूसरे शब्दों में इन्हें विरोधी नौसैनिक जहाजों को निशाना बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन


22 जनवरी, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 57वें अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन (All India Conference of DG's and IG's of Police) में हिस्सा लिया।

  • आयोजन: 57वें अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन का आयोजन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा 20-21 जनवरी, 2023 के मध्य नई दिल्ली में किया गया।

मुख्य बिंदु

  • सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने पुलिस बलों को अधिक संवेदनशील बनाने और उन्हें उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षित करने का सुझाव दिया।
  • प्रधानमंत्री ने पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के साथ-साथ जेल सुधार (prison reforms) का भी सुझाव दिया तथा अप्रचलित आपराधिक कानूनों (obsolete criminal laws) को निरस्त करने की सिफारिश की।
  • उन्होंने एजेंसियों के बीच डेटा विनिमय को सुचारु बनाने के लिए राष्ट्रीय डेटा गवर्नेंस फ्रेमवर्क के महत्व पर बल दिया।
  • भारत में पुलिस सुधार से संबंधित मुद्दे
  • औपनिवेशिक कानून
  • मामलों का बोझ
  • मानव संसाधन की कमी
  • पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी
  • खराब कार्य परिस्थितियां
  • राजनीतिक हस्तक्षेप
  • हिरासत में होने वाली मौतें (Custodial Deaths)
  • यातना के खिलाफ स्पष्ट कानून का अभाव

पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

ओडिशा का अस्का थाना बना देश का नंबर वन पुलिस स्टेशन


डीजीएसपी/आईजीएसपी सम्मेलन 2022 में गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के गंजम जिले के अस्का पुलिस थाने को नंबर एक पुलिस थाना के रूप में पुरस्कृत किया।

इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, नई दिल्ली किया गया है |

प्रथम तीन स्थान प्राप्त पुलिस स्टेशन

  1. ओडिशा के गंजम जिले का अस्का पुलिस थाना
  2. ओडिशा के गंजम जिले का गंगापुर पुलिस स्टेशन
  3. उत्तराखंड के चंपावत जिले का बनबसा पुलिस स्टेशन

मुख्य बिन्दु

  • सदर बाजार पुलिस स्टेशन को वर्ष 2021 में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया था I
  • गंगापुर थाने को दूसरे सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का पुरस्कार दिया गया था I
  • देश भर में पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग गृह मंत्रालय द्वारा एक वार्षिक अभ्यास है।
  • रैंक का निर्णय 165 विभिन्न मापदंडों जैसे अपराध दर, जांच और मामलों के निपटान, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा के वितरण के आधार पर होता है।

पीआईबी न्यूज अंतरराष्ट्रीय

MAREX-2023 युद्धाभ्यास


अमेरिका और श्रीलंका के बीच जनवरी 2023 में ‘MAREX-2023 युद्धाभ्यास’ का आयोजन किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • CARAT/MAREX 2023 अभ्यास में श्रीलंका नौसेना, श्रीलंका वायु सेना, जापान समुद्री आत्मरक्षा बल और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के प्रतिभागी शामिल होंगे।
  • यह संयुक्त अभ्यास सामरिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य युद्धाभ्यास के बीच आपदा राहत की तैयारी और स्वतंत्र हिन्द-प्रशांत बनाए रखने के लिए हैं।
  • इस अभ्यास का पूरा नाम कोऑपरेशन अफ्लोट रेडीनेस एंड ट्रेनिंग (CARAT)/Marine Exercise (MAREX) 2023 है।
  • यह अभ्यास क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, यह दोस्ती के साथ– साथ सैन्य कौशल को भी मजबूत करता है।
  • दोनों देशों के मध्य 2023 में CARAT/MAREX युद्धाभ्यास के पाँचवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।

जी के फैक्ट

CARAT/MAREX` अभ्यास

अमेरिका के प्रशांत बेड़े द्वारा दक्षिण पूर्व एशिया में आसियान के सदस्य देशों के साथ एक वार्षिक अभ्यास के रूप में ‘Cooperation Afloat Readiness and Training (CARAT)’ का आयोजन किया जाता है। इस अभ्यास में नौ राष्ट्र: कंबोडिया, बांग्लादेश, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड भाग लेते हैं।

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें