सामयिक - 26 May 2022

सामयिक खबरें विज्ञान-प्रौद्योगिकी

शिगेला


केरल के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मई 2022 में कासरगोड में खाद्य विषाक्तता (food poisoning) की घटना 'शिगेला बैक्टीरिया' (Shigella bacteria) के कारण हुई है।

(Image Source: https://www.cdc.gov/shigella)

महत्वपूर्ण तथ्य: कासरगोड में एक भोजनालय से चिकन शावरमा (chicken shawarma) खाने के बाद लोगों के रक्त और मल में इस बैक्टीरिया की उपस्थिति की पुष्टि हुई।

  • शिगेला बैक्टीरिया 'एंटरोबैक्टर परिवार' (enterobacter family) से संबंधित है। यह दुनिया भर में ‘अतिसार’ (Diarrhoea) के सबसे आम कारणों में से एक है।
  • शिगेला बैक्टीरिया 'शिगेलोसिस (shigellosis) नामक संक्रमण का कारण बनता है।
  • शिगेलोसिस एक बहुत ही सामान्य संक्रमण नहीं है। यह भोजन और पानी से होने वाला संक्रमण है, और यह दूषित भोजन के सेवन से हो सकता है; जैसे- केरल के मामले में ‘बिना धुले फल या सब्जियां’।
  • शिगेला के संक्रमण से अधिकांश रोगियों में दस्त (कभी-कभी खूनी), पेट में ऐंठन और बुखार की शिकायत होती है।
  • रोगी के मलमूत्र के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क से यह रोग आसानी से फैलता है। दूषित पानी से स्नान करने से भी संक्रमण हो सकता है।
  • शिगेला बैक्टीरिया चार प्रकार के होते हैं, जो मनुष्यों को प्रभावित करते हैं - 'शिगेला सोनेई' (Shigella sonnei), 'शिगेला फ्लेक्सनेरी' (Shigella flexneri), शिगेला बॉयडी (Shigella boydii) और 'शिगेला डिसेंट्री' (Shigella dysenteriaei)।
  • 'शिगेला डिसेंट्री' सबसे गंभीर बीमारी का कारण बनता है क्योंकि यह विष पैदा करता है।
  • लगातार हाथ धोने से शिगेला संक्रमण को 70% तक कम किया जा सकता है। अधिकांश लोग एंटीबायोटिक दवाओं की आवश्यकता के बिना ठीक हो जाते हैं। हालांकि, गंभीर बीमारी वाले लोगों को एंटीबायोटिक दवाएं दी जानी चाहिए।

सामयिक खबरें समिति-आयोग

मौद्रिक नीति समिति


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2 मई, 2022 को डॉ. राजीव रंजन को कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में नियुक्त किया है। कार्यकारी निदेशक के रूप में डॉ. रंजन मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee: MPC) के पदेन सदस्य के रूप में काम करेंगे।

महत्वपूर्ण तथ्य: संशोधित आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 45ZB के तहत, केंद्र सरकार को मुद्रास्फीति लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक नीतिगत ब्याज दर निर्धारित करने के लिए छ: सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) का गठन करने का अधिकार है।

  • इस तरह की पहली मौद्रिक नीति समिति का गठन 2016 में किया किया गया था।
  • धारा 45ZB के अनुसार "मौद्रिक नीति समिति मुद्रास्फीति लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक नीति दर निर्धारित करेगी" और "मौद्रिक नीति समिति का निर्णय बैंको के लिए बाध्यकारी होगा"।
  • मौद्रिक नीति समिति के छ: सदस्यों में से तीन सदस्य RBI से होते हैं और अन्य तीन सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाती है।
  • एमपीसी के वर्तमान सदस्य आरबीआई से शक्तिकांत दास, माइकल पात्रा और डॉ. राजीव रंजन हैं और आरबीआई के बाहर के तीन सदस्य- डॉ. शशांक भिडे, डॉ. आशिमा गोयल और प्रो. जयंत आर वर्मा हैं।

सामयिक खबरें आर्थिकी

अंडमान को मिलेगा गैस आधारित बिजली संयंत्र


9 मई, 2022 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने तटीय क्षेत्रों के नियमन को नियंत्रित करने वाले कानूनों में छूट को मंजूरी दे दी है, जिसने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गैस संचालित संयंत्रों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: द्वीप तटीय क्षेत्र विनियमन (The Island Coastal Zone Regulation: ICRZ), 2019, कमजोर तटीय हिस्सों पर बुनियादी ढांचे के विकास को सीमित करता है।

  • ‘राष्ट्रीय तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण’ (National Coastal Zone Management Authority: NCZMA) ने सिफारिश की है कि केवल 100 वर्ग किलोमीटर से अधिक भौगोलिक क्षेत्रों वाले द्वीपों पर द्वीप तटीय विनियमन क्षेत्र के भीतर गैस आधारित बिजली संयंत्रों की अनुमति दी जानी चाहिए।
  • होप टाउन, पोर्ट ब्लेयर में 50 मेगावाट की तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आधारित बिजली परियोजना शुरू की जाएगी। यह एक दोहरे ईंधन वाला बिजली संयंत्र होगा, जो डीजल और एलएनजी दोनों से संचालित होगा।
  • इस संयंत्र को राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) द्वारा विकसित किया जाएगा।
  • नीति आयोग के नीतिगत प्रयासों के बाद अंडमान क्षेत्र के विकास में रुचि बढ़ी है। एक प्रस्तावित परियोजना ग्रेटर अंडमान क्षेत्र या द्वीप समूह के सबसे दक्षिणी हिस्से को विकसित करने की है।
  • प्रस्तावों में 22 वर्ग किलोमीटर का हवाई अड्डा परिसर, दक्षिण खाड़ी में 12,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से एक ट्रांसशिपमेंट पोर्ट (TSP), तट के समांतर एक मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (mass rapid transport system), एक मुक्त व्यापार क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिमी तट पर वेयरहाउसिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल हैं।

पीआईबी न्यूज अंतरराष्ट्रीय

इंडो-जर्मन ग्रीन हाइड्रोजन टास्क फोर्स


केंद्रीय ऊर्जा और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह और जर्मनी के आर्थिक मामलों और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रॉबर्ट हेबेक ने 2 मई, 2022 को 'इंडो-जर्मन ग्रीन हाइड्रोजन टास्क फोर्स' (Indo - German Green Hydrogen Task Force) पर आशय की संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।

(Image Source: https://alj.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: समझौते के तहत दोनों देश परियोजनाओं, विनियमों और मानकों, व्यापार और संयुक्त अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) परियोजनाओं के लिए सक्षम ढांचे के निर्माण के माध्यम से ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, उपयोग, भंडारण और वितरण में आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए एक ‘इंडो-जर्मन ग्रीन हाइड्रोजन टास्क फोर्स’ का गठन करेंगे।

  • भारत और जर्मनी ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं को कार्बन मुक्त करने के साझा लक्ष्य के साथ एक 'राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्धता की है। सामान्य दीर्घकालिक लक्ष्य 'उत्सर्जन को कम करना' और 'पर्यावरण की रक्षा करना' है।
  • ग्रीन हाइड्रोजन और/या इसके व्युत्पन्न (derivatives) जैसे- ग्रीन अमोनिया/ग्रीन मेथनॉल का व्यापार इस सहयोग की आधारशिला बनाएगा।
  • संयुक्त अनुसंधान, लाइट हाउस प्रोजेक्ट्स, इनोवेशन क्लस्टर्स और हाइड्रोजन हब में संस्थागत सहयोग दोनों देशों के सहक्रियात्मक प्रयासों को उत्प्रेरित करेगा।
  • भारत को ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ भारत ने 'राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन' शुरू किया है।
  • जर्मनी ने भी हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी 'राष्ट्रीय हाइड्रोजन रणनीति' विकसित की है।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 देश भर में और देश के बाहर 'संस्कृत भाषा' को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसके द्वारा नई दिल्ली में 7 से 9 मई, 2022 तक तीन दिवसीय 'उत्कर्ष महोत्सव' (Utkarsh Mahotsav) आयोजित किया गया। -- केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
 नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 मई को एयर कार्गो फोरम इंडिया के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार 2024-2025 तक स्थापित करेगी। -- 33 नए घरेलू कार्गो टर्मिनल
 देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाली वंचित बालिकाओं के जीवन के उत्थान के लिए हाल में किसने 'बालिका सशक्तीकरण मिशन' की शुरुआत की है? -- राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी)
 सरकारी डेटा को सुलभ, अंत:प्रचालनीय, संवादमूलक बनाकर उपयोगकर्ता के अनुकूल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नीति आयोग ने 13 मई को लॉन्च किया है। -- 'राष्ट्रीय डेटा और एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म' (National Data and Analytics Platform)
 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस पत्रकार को भारत के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को 'इंटरव्यू के लिए धमकी देने' के मामले में दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।  -- बोरिया मजूमदार
 राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 13 मई को एक बाघिन मृत पाई गई थी। इस बाघिन का क्या नाम था? -- 'टी-61' (T-61)

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

​विश्व शासन संकेतक (WGI)


विश्व शासन संकेतक (WGI) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. विश्व शासन संकेतक एक शोध डेटासेट है जो शासन की गुणवत्ता पर विकसित और विकासशील देशों के पर्याप्त संख्या में कॉर्पोरेट, नागरिक एवं विशेषज्ञों के सर्वेक्षण द्वारा उत्तरदाताओं की राय एकत्र करता है।
  2. यह एक निश्चित मानदंड के आधार पर 215 देशों और क्षेत्रों का आकलन करता है।भारत का WGI स्कोर सभी छह संकेतकों पर BBB माध्यिका से काफी ऊपर है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

  • हाल ही में विश्व बैंक द्वारा विश्व शासन संकेतक (WGI) जारी किये गए हैं। WGI किसी भी देश की संप्रभु क्रेडिट रेटिंग तय करने में अहम भूमिका निभाता है। WGI मापदंडों में कम स्कोर के कारण भारत अपनी संप्रभु क्रेडिट रेटिंग खो रहा है।
  • विश्व शासन संकेतक एक शोध डेटासेट है जो शासन की गुणवत्ता पर विकसित और विकासशील देशों के पर्याप्त संख्या में कॉर्पोरेट, नागरिक एवं विशेषज्ञों के सर्वेक्षण द्वारा उत्तरदाताओं की राय एकत्र करता है।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

​जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति


जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति, 2018 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति, 2018 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा अधिसूचित की गई थी।
  2. नीति को 2009 में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के माध्यम से प्रख्यापित जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति के अधिक्रमण में अधिसूचित किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय जैव-ईंधन नीति 2018 में संशोधन को मंजूरी दे दी है।
  • इस मंजूरी के साथ ही पेट्रोल में 20% एथेनॉल के मिश्रण के लक्ष्य को साल 2025-26 में ही प्राप्त करने के लिए प्रयास किया जायेगा।
  • यह नीति जैव ईंधन को निम्नलिखित प्रकार से वर्गीकृत करती है:"मूल जैव ईंधन" अर्थात् पहली पीढ़ी (1G) के बायोएथेनॉल, बायोडीज़ल एवं "उन्नत जैव ईंधन"।
  • "उन्नतबायोफ्यूल" अर्थात् दूसरी पीढ़ी (2G) के इथेनॉल, म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट (MSW) से बने ड्रॉप-इन फ्यूल।
  • तीसरी पीढ़ी (3 जी) के जैव ईंधन, जैव-CNG आदि प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत उपयुक्त वित्तीय प्रोत्साहन के विस्तार को सक्षम करने के लिये।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

एशियाई हाथी


एशियाई हाथी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. एशियाई हाथी की 2 उप-प्रजातियाँ हैं: भारतीय तथा श्रीलंकन।
  2. हाथियों में सभी स्तनधारियों की सबसे लंबी गर्भकालीन (गर्भावस्था) अवधि होती है, जो 680 दिनों (22 महीने) तक चलती है।
  3. 14 से 45 वर्ष के बीच की मादा हाथी लगभग हर चार साल में बच्चे को जन्म दे सकती हैं, जबकि औसत जन्म अंतराल 52 साल की उम्र में पांँच साल और 60 साल की उम्र में छह साल तक बढ़ जाता है।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
Right ans is C

Explanation :

  • प्रोजेक्ट एलीफेंट की 16वीं संचालन समिति की बैठक में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भारत में मानव-हाथी संघर्ष (HEC) से निपटने एवं इसके प्रबंधन हेतु प्रमुख हाथी रेंज राज्यों में वन कर्मचारियों का मार्गदर्शन करने हेतु फील्ड मैनुअल लॉन्च किया है।
  • एशियाई हाथी की तीन उप-प्रजातियाँ हैं: भारतीय, सुमात्रन तथा श्रीलंकन।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

स्लॉथ बीयर


स्लॉथ बीयर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. स्लॉथ बीयर श्रीलंका, भारत, भूटान और नेपाल में मुख्य रूप से तराई क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
  2. स्लॉथ बीयर मुख्य रूप से दीमक और चींटियों को खाते हैं तथा भालू की अन्य प्रजातियों के विपरीत वे नियमित रूप से अपने शावकों को अपनी पीठ पर ले जाते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

  • हाल ही में ‘पीपुल फॉर एनिमल्स ग्रुप’ (PFA) द्वारा झारखंड के एक गाँव से वन अधिकारियों की सहायता से दो ‘स्लॉथ बीयर’ (Sloth Bear) को बचाया गया।
  • ये शहद खाने के भी बहुत शौकीन होते हैं, इसलिये इन्हें ‘हनी बीयर’ (Honey Bear) भी कहा जाता है। स्लॉथ बीयर हाइबरनेट (hibernate) अर्थात् शीतनिद्रा की स्थिति में नही जाते हैं।
  • इसे हनी बीयर (Honey Bear) और हिंदी भालू भी कहा जाता है, यह उर्सिडा/उर्सिडी (Ursidae) परिवार का हिस्सा है। ये भारत और श्रीलंका के उष्णकटिबंधीय या उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

समसामयिकी प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी

प्रोजेक्ट-75 इंडिया


प्रोजेक्ट-75 इंडिया के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. जून 1999 मेंकैबिनेट कमेटी ऑफ सिक्योरिटी (CCS) ने 30 वर्षीय पनडुब्बी निर्माण योजना को मंज़ूरी दी थी जिसमें वर्ष 2030 तक 24 पारंपरिक पनडुब्बियों का निर्माण करना शामिल था।
  2. पहले चरण में उत्पादन की दो श्रृंखलायें स्थापित की जानी थीं- पहली, पी-75; दूसरी, पी-75आई। प्रत्येक श्रृंखला को बारह पनडुब्बियों का उत्पादन करना था।
  3. इस परियोजना में 43,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से अत्याधुनिक वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली से लैस छह पारंपरिक पनडुब्बियों के स्वदेशी निर्माण की परिकल्पना की गई है।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3
Right ans is C

Explanation :

  • हाल ही में फ्रांस के नेवल ग्रुप ने P-75 इंडिया प्रोजेक्ट के लिये बोली को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि यह अभी तक एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) प्रौद्योगिकी का उपयोग नहीं करता है।लगभग 10 देश एआईपी प्रौद्योगिकी विकसित कर चुके हैं या विकसित करने के करीब हैं तथा लगभग 20 देशों के पास एआईपी पनडुब्बियांँ मौजूद हैं।
  • परियोजना 75-आई प्रोजेक्ट 75-क्लास पनडुब्बियाँ, या संक्षेप में P-75I), डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों का एक नियोजित वर्ग है, जिसे भारतीय नौसेना के लिये बनाया जाना है। P-75I वर्ग भारतीय नौसेना की P-75 श्रेणी की पनडुब्बियों का अनुवर्ती है।

समसामयिकी प्रश्न राज्य

कोफ्तगिरी कला


सजावटी तलवारें, खंजर जैसे युद्ध के सामान जैसी वस्तुओं की सजावट के लिए विश्व प्रसिद्ध 'कोफ्तगिरी कला' किस राज्य की कला है?

A
राजस्थान
B
उत्तर प्रदेश
C
आंध्र प्रदेश
D
झारखंड
Right ans is A

समसामयिकी प्रश्न खेल

लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2022


लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2022 में मैक्स वर्सटाप्पेन को 'लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड प्रदान किया गया। मैक्स वर्सटाप्पेन किस खेल से संबंधित हैं?

A
फुटबॉल
B
टेनिस
C
हॉकी
D
मोटर रेसिंग
Right ans is D

समसामयिकी प्रश्न राज्य

देश का पहला ग्रीनफील्ड अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल में राज्य के किस जिले में देश के पहले ग्रीनफील्ड अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र का शुभारंभ किया है?

A
मधेपुरा
B
पटना
C
पूर्णिया
D
दरभंगा
Right ans is C

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें