सामयिक - 31 May 2022

सामयिक खबरें पर्यावरण

सियोल वन घोषणा


दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल, में आयोजित 15वीं विश्व वानिकी कांग्रेस में 5 मई, 2022 को ‘सियोल वन घोषणा’ को अपनाया गया। 15वीं विश्व वानिकी कांग्रेस 2 से 6 मई, 2022 तक आयोजित की गई।

(Image Source: https:// https://twitter.com/WFCKorea/)

सियोल घोषणा की मुख्य विशेषताएं: वनों की जिम्मेदारी को संस्थानों, क्षेत्रों और हितधारकों के बीच साझा और एकीकृत किया जाना चाहिए।

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमत प्रतिबद्धताओं और अवक्रमितभूमि को बहाल करने के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विश्व स्तर पर वन और परिदृश्य बहाली में निवेश को 2030 तक तिगुना करने की आवश्यकता है।
  • वन राजनीतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय सीमाओं से स्वतंत्र होते हैं, जो जैव विविधता और ग्रहीय पैमाने पर कार्बन, जल और ऊर्जा चक्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
  • विश्व वानिकी कांग्रेस के महत्वपूर्ण निष्कर्षों में एक चक्रीय जैव-अर्थव्यवस्था और जलवायु तटस्थता के महत्व को रेखांकित किया गया है।
  • भविष्य की महामारियों के जोखिम को कम करने के लिए स्वस्थ, उत्पादक वनों को भी बनाए रखा जाना चाहिए।

विश्व वानिकी कांग्रेस: विश्व वानिकी कांग्रेस हर छ: साल में लगभग एक बार आयोजित की जाती है। पहली कांग्रेस 1926 में इटली में आयोजित की गई थी। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के सहयोग से 1954 से मेजबान देशों द्वारा कांग्रेस का आयोजन किया जाता है।

  • 2022 कांग्रेस का विषय 'वनों के साथ हरित, स्वस्थ और अनुकूल भविष्य का निर्माण' (Building a Green, Healthy and Resilient Future with Forests) था।
  • यह एशिया में आयोजित दूसरी कांग्रेस है। इंडोनेशिया ने 1978 में एशिया में पहली कांग्रेस की मेजबानी की थी।

सामयिक खबरें विज्ञान-प्रौद्योगिकी

इसरो का शुक्र मिशन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने 4 मई, 2022 को शुक्र विज्ञान पर एक दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्र मिशन (Venus mission) की संकल्पना की गई है तथा इसके लिए एक परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है।

उद्देश्य: सौर मंडल के सबसे गर्म ग्रह की सतह के निचले भाग का अध्ययन करना और 'सल्फ्यूरिक एसिड' के बादलों के रहस्यों को उजागर करना।

महत्वपूर्ण तथ्य: इसरो द्वारा इस मिशन को दिसंबर 2024 में लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है, जब पृथ्वी और शुक्र एक सीध में आ जाएंगे। अगर इस समय लॉन्चिंग होगी तो अंतरिक्ष यान को कम से कम प्रणोदक के साथ शुक्र की कक्षा में स्थापित किया जा सकता है।

  • 'शुक्र' सूर्य से दूसरा ग्रह है। शुक्र को उसके द्रव्यमान, आकार और घनत्व के कारण ‘पृथ्वी की जुड़वा बहन’ कहा जाता है। समान शारीरिक बनावट के बावजूद, दोनों ग्रह एक-दूसरे से काफी अलग हैं।
  • शुक्र में कार्बन डाइऑक्साइड से भरा एक घना, विषैला वातावरण है।
  • शुक्र ग्रह को ‘भोर का तारा’ (Morning Star) व ‘सांझ का तारा’ (Evening Star) के नामों से भी जाना जाता है।
  • यह सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह है। शुक्र पर सतह का तापमान लगभग 900 डिग्री फारेनहाइट (लगभग 475 डिग्री सेल्सियस) है।

सामयिक खबरें विधेयक एवं अधिनियम

जैव विविधता (संशोधन) विधेयक 2021


राज्य सभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने जैव विविधता (संशोधन) विधेयक, 2021 के प्रावधानों की आलोचना की है, जिसकी वर्तमान में एक संयुक्त संसदीय समिति द्वारा समीक्षा की जा रही है।


(Image Source: https://www.thehansindia.com/)

जैव विविधता अधिनियम, 2002: इसे जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (Convention on Biological Diversity: CBD), 1992 को प्रभावी बनाने के लिए तैयार किया गया था, जो जैविक संसाधनों और संबद्ध पारंपरिक ज्ञान के उपयोग से उत्पन्न होने वाले लाभों के स्थायी, निष्पक्ष और समान बंटवारे का प्रयास करता है।

  • भारत की जैव विविधता के संरक्षण के लिए यह अधिनियम राष्ट्रीय स्तर पर एक 'राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण', राज्य स्तर पर 'राज्य जैव विविधता बोर्ड' और स्थानीय निकाय स्तरों पर 'जैव विविधता प्रबंधन समितियों' (बीएमसी) से मिलकर एक त्रि-स्तरीय संरचना का प्रावधान करता है।
  • जैव विविधता प्रबंधन समितियों की प्राथमिक जिम्मेदारी स्थानीय जैव विविधता और संबंधित पारंपरिक ज्ञान को 'पीपल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर' (People’s Biodiversity Register) के रूप में दस्तावेजीकरण करना है।

संशोधित विधेयक के प्रावधान: इसमें स्थानीय समुदायों के साथ जैविक संसाधनों की पहुंच और लाभ साझा करने के दायरे को बढ़ाने का प्रस्ताव है।

  • विधेयक पंजीकृत आयुष चिकित्सकों और संहिताबद्ध पारंपरिक ज्ञान प्राप्त करने वाले लोगों को कुछ उद्देश्यों के लिए जैविक संसाधनों तक पहुँच के लिए राज्य जैव विविधता बोर्डों को पूर्व सूचना देने से छूट देने का प्रयास करता है।
  • संशोधन आयुष विनिर्माण कंपनियों को राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण से अनुमोदन की आवश्यकता से छूट देंगे और इस प्रकार 'जैव चोरी' (bio piracy) का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

सामयिक खबरें आर्थिकी

नैनी कोयला खदान


केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने ओडिशा के अंगुल जिले में प्रस्तावित ओपनकास्ट कोयला खनन के लिए वन व्यपर्वतन प्रक्रिया (forest diversion process) में तेजी लाने की मांग की है, जिसके लिए एक आरक्षित वन में एक लाख से अधिक पेड़ों की कटाई की आवश्यकता होगी और हाथियों की आबादी भी प्रभावित होगी।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत सरकार और तेलंगाना के बीच एक संयुक्त उद्यम कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) ने अंगुल जिले के छेंदीपाड़ा तहसील में नैनी कोयला खदान में कोयला खदान का प्रस्ताव दिया है।

  • परियोजना के लिए कुल 912.799 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, जिसमें 643.095 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि और 140.180 हेक्टेयर ग्राम वन भूमि है। शेष गैर वन भूमि है।
  • SCCL इसके लिए 783.275 हेक्टेयर वन भूमि के व्यपर्वतन से पहले पर्यावरण और वन मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहा है, जो महानदी घाटी के भीतर निचले गोंडवाना बेसिन के दक्षिण-पूर्वी कोने में है।
  • साइट निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार छेंदीपाड़ा आरक्षित वन में 1,05,092 पेड़, राजस्व वन में 1,087 पेड़ और गैर वन भूमि में 327 पेड़ काटने होंगे।

वन्यजीवों के लिए खतरा: हालांकि कोयला खनन के लिए प्रस्तावित क्षेत्र किसी राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य या जीवमंडल का हिस्सा नहीं है। लेकिन इससे विशेष रूप से जंगली हाथियों की आवाजाही के लिए खतरा हो सकता है।

  • राज्य हाथियों की आवाजाही पर अंगुल जिले में कोयला खनन के प्रभाव का आकलन करने के लिए बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी से अध्ययन कराएगा।

अन्य तथ्य: कोयला खनन ओडिशा में औद्योगिक क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्य में भारत के 24% कोयला भंडार हैं।

पीआईबी न्यूज आर्थिक

राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 5-6 मई, 2022 को उत्तर प्रदेश पूर्व और पश्चिम, उत्तराखंड और बिहार के अन्य क्षेत्रीय हितधारकों के साथ लखनऊ में दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस अवसर पर NHAI ने दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जो राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना को बेहतर बनाने में योगदान देंगे।

  • राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे वृक्षारोपण करने में स्वयं सहायता समूहों को शामिल करने के लिए NHAI और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश के बीच अपनी तरह के पहले समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
  • वृक्षारोपण की यह पहल मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, राजस्थान और आंध्र प्रदेश जैसे अन्य राज्यों में भी शुरू की जाएगी।
  • दूसरे समझौता ज्ञापन पर NHAI और अम्मन्न इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हस्ताक्षर किये गए। दोनों संस्थाओं ने उच्च कौशल प्राप्त कार्यबल का एक प्रतिभा पूल बनाने के लिए सहयोग किया है, जो राजमार्ग निर्माण, पुनर्वास और रखरखाव में उन्नत तकनीकों पर पूरी तरह से प्रशिक्षित होगा।
  • वित्त वर्ष 2021-22 में NHAI ने सभी क्षेत्रों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। वर्ष के दौरान, NHAI ने कुल 6,306 किलोमीटर की परियोजनाओं का कार्य सौंपा है, जो पिछले तीन वर्षों में प्राधिकरण द्वारा सौंपी गई सबसे अधिक लंबाई है।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 रेलवे सुरक्षा बल ने 5 से 30 अप्रैल, 2022 तक कर चोरी/तस्करी/अपराध /आतंक के कृत्यों को अंजाम देने के लिए अवैध शराब / नकली भारतीय करेंसी नोट / अवैध तंबाकू उत्पादों / बेहिसाब सोने / नकदी / कीमती वस्तुओं / रेलवे नेटवर्क के माध्यम से परिवहन की जाने वाली किसी भी अन्य वस्तुओं के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया। -- 'ऑपरेशन सतर्क'
 किन दो देशों ने मई 2022 में नाटो में शामिल होने के लिए एक संयुक्त आवेदन प्रस्तुत किया है? -- फिनलैंड और स्वीडन
 राज्य के मछुआरों को संगठित रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की स्वच्छ और ताजी मछलियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किस राज्य सरकार द्वारा स्थानीय निकायों में 'स्मार्ट फिश पार्लर' (Smart fish parlors) स्थापित किए जायेंगे? -- मध्य प्रदेश सरकार
 15 से 21 मई, 2022 तक 'विश्व रेटिनोब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह' मनाया गया। रेटिनोब्लास्टोमा (Retinoblastoma) है। -- छोटे बच्चों में होने वाला नेत्र कैंसर (घातक ट्यूमर)
 उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 मई को किसे राज्य का नया महाधिवक्ता (Advocate General) नियुक्त किया है? -- अजय कुमार मिश्रा
 निर्यात सुविधा तंत्र को मजबूत करने के लिए एवं एक क्लिक पर वस्तुओं (goods) के निर्यात से संबंधित हर जानकारी प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही यह ऐप विकसित करेगी करेगी।  -- 'निर्यात सारथी' ऐप

संसद प्रश्न और उत्तर

पारिवारिक वानिकी की अवधारणा


'लैंड फॉर लाइफ' संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय (UNCCD) का एक पुरस्कार कार्यक्रम है, जिसे हर दो साल में प्रदान किया जाता है।

  • लैंड फॉर लाइफ पुरस्कार का उद्देश्य उन व्यक्तियों और संगठनों को वैश्विक मान्यता प्रदान करना है जिनके कार्यों और पहलों ने 'सतत भूमि प्रबंधन' के माध्यम से सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • UNCCD द्वारा 17 जून, 2021 को राजस्थान के 'पारिवारिक वानिकी' (Familial Forestry) अभियान को 'लैंड फॉर लाइफ अवॉर्ड 2021' प्रदान किया गया।
  • पारिवारिक वानिकी का अर्थ है परिवार के सदस्य के रूप में वृक्ष की देखभाल करना ताकि पेड़ परिवार की चेतना का हिस्सा बन जाए।
  • इस अभियान में मरुस्थल-प्रवण उत्तर-पश्चिम राजस्थान के 15,000 से अधिक गांवों के दस लाख से अधिक परिवारों को शामिल किया गया था। इनकी सक्रिय भागीदारी से पिछले 15 वर्षों में लगभग 2.5 मिलियन पौधे लगाए गए हैं।
  • राजस्थान, भारत की पारिवारिक वानिकी एक अनूठी अवधारणा है, जो एक वृक्ष को एक परिवार से जोड़ती है, जिससे वह एक हरित 'पारिवारिक सदस्य' बन जाता है।

समसामयिकी प्रश्न आर्थिकी

पूंजी खाता


निम्नलिखित में से कौन-सा पूंजी खाता है?

  1. विदेशी ऋण
  2. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश
  3. निजी प्रेषण
  4. पोर्टफोलियो निवेश

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1, 2 और 3
B
केवल 1, 2 और 4
C
केवल 2, 3 और 4
D
केवल 1, 3 और 4
Right ans is B

Explanation :

  • आरबीआई की उदारीकृत प्रेषण योजना के तहत कुल बहिर्वाह प्रेषण, मार्च 2022 में 12.684 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मार्च 2022 के अंत तक 19.61 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गया था।
  • मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के दौरान निवासी भारतीयों द्वारा देश से बाहर ले जाए जाने वाले अमेरिकी डॉलर और यूरो सहित विदेशी मुद्रा में 54.60% की वृद्धि हुई है।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

क्वाड


क्वाड (QUAD) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह चार लोकतांत्रिक देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह है।इन चारों देशों का एक समान आधार है, इनका लोकतांत्रिक होने के साथ-साथ ये निर्बाध समुद्री व्यापार और सुरक्षा के साझा हितों का समर्थन भी करते हैं।
  2. क्वाड को "मुक्त, खुला और समृद्ध" हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने तथा समर्थन करने का साझा उद्देश्य रखने वाले चार लोकतंत्रों के रूप में पहचाना गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is B

Explanation :

  • हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने हिंद-प्रशांत आर्थिक ढाँचा (IPEF) को लॉन्च करने के लिये टोक्यो में एक कार्यक्रम में भाग लिया। यह आर्थिक पहल टोक्यो में क्वाड लीडर्स (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) के दूसरे इन-पर्सन समिट से एक दिन पहले संपन्न हुई।
  • क्वाड की अवधारणा औपचारिक रूप से सबसे पहले वर्ष 2007 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे द्वारा प्रस्तुत की गई थी, हालाँकि चीन के दबाव में ऑस्ट्रेलिया के पीछे हटने के कारण इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका।अंतत: वर्ष 2017 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान ने एक साथ आकर इस "चतुर्भुज" गठबंधन का गठन किया।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

भूस्खलन


भूस्खलन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भूस्खलन को सामान्य रूप से शैल, मलबा या ढाल से गिरने वाली मिट्टी के बृहत संचलन के रूप में परिभाषित किया जाता है।यह एक प्रकार का वृहद् पैमाने पर अपक्षय है, जिससे गुरुत्वाकर्षण के प्रत्यक्ष प्रभाव में मिट्टी और चट्टान समूह खिसक कर ढाल से नीचे गिरते हैं।
  2. भूस्खलन के अंतर्गत ढलान संचलन के पाँच तरीके शामिल हैं: गिरना (Fall), लटकना (Topple), फिसलना (Slide), फैलना (Spread) और प्रवाह (Flow)।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

  • मानसून का आना अभी बाकी है लेकिन उससे पहले ही असम बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित है, जिसके कारण 15 लोगों की मौत गई तथा 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
  • दीमा हसाओ का पहाड़ी ज़िला, विशेष रूप से बाढ़ और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे राज्य के बाकी हिस्सों से उसका संपर्क टूट गया है।
  • चट्टानों, मिट्टी और वनस्पतियों का किसी ढलान पर नीचे की ओर खिसकना ही भूस्खलन है।
  • भूस्खलन, एक चट्टान के अकेले टुकड़े से लेकर, मलबे के बहुत बड़े तूफान तक के रूप में हो सकता है जिसमें भारी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी, कई किलोमीटर तक फैल सकते हैं। भारी मूसलाधार बरसात या भूकम्प भी भूस्खलन का कारण बन सकते हैं

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन


अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह संयुक्त राष्ट्र की एकमात्र त्रिपक्षीय संस्था है। यह श्रम मानक निर्धारित करने, नीतियाँ को विकसित करने एवं सभी महिलाओं तथा पुरुषों के लिये सभ्य कार्य को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम तैयार करने हेतु 187 सदस्य देशों की सरकारों, नियोक्ताओं और श्रमिकों को एक साथ लाता है।
  2. वर्ष 1969 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन को नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
  3. वर्ष 1919 में वर्साय की संधि द्वारा राष्ट्र संघ की एक संबद्ध एजेंसी के रूप में इसकी स्थापना हुई।वर्ष 1946 में यह संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध पहली विशिष्ट एजेंसी बन गया।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
Right ans is D

Explanation :

  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने वर्ल्ड ऑफ वर्क रिपोर्ट पर ILO मॉनिटर का नौवाँ संस्करण ज़ारी किया, जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2021 की अंतिम तिमाही के दौरान महत्त्वपूर्ण लाभ के बाद वर्ष 2022 की पहली तिमाही में वैश्विक स्तर पर काम के घंटों की संख्या में गिरावट आई है, जो कोविड-19 से पहले रोज़गार की स्थिति से 3.8 प्रतिशत कम है।
  • अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ, अंतरराष्ट्रीय आधारों पर मजदूरों तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए नियम बनाता है। यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट संस्था है। 1969 में इसे विश्व शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मज़दूरों के अधिकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन का गठन किया गया।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

अंतर्राज्यीय परिषद


अंतर्राज्यीय परिषद के कार्य के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. देश में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने और उसका समर्थन करने के लिये एक मज़बूत संस्थागत ढाँचा तैयार करना तथा नियमित बैठकें आयोजित करके परिषद व क्षेत्रीय परिषदों को सक्रिय करना।
  2. क्षेत्रीय परिषदों और अंतर्राज्यीय परिषद द्वारा केंद्र-राज्य तथा अंतर-राज्य संबंधों के सभी लंबित व उभरते मुद्दों पर विचार करने की सुविधा प्रदान करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

  • हाल ही में, अंतर्राज्यीय परिषद (ISC) का पुनर्गठन किया गया है जिसमें प्रधानमंत्री अध्यक्ष के रूप में और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और छह केंद्रीय मंत्री सदस्य के रूप में होते हैं।
  • दस केंद्रीय मंत्री अंतर्राज्यीय परिषद में स्थायी रूप से आमंत्रित होंगे।
  • सरकार ने अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री के साथ अंतर्राज्यीय परिषद की स्थायी समिति का भी पुनर्गठन किया है।
  • आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी अंतर-राज्य परिषद की स्थायी समिति के सदस्य हैं।
  • अंतर्राज्यीय परिषद एक ऐसा निकाय है जिसका गठन सिफारिश के आधार पर किया गया है और जिसके कर्तव्य केन्द्र और राज्यय (राज्यों) के बीच या राज्योंह के आपस में सामान्य हित के विषयों की जांच-पड़ताल करना और चर्चा करना है, इन विषयों पर नीति और कार्रवाई का बेहतर समन्वय करने के लिए विशेष रूप से सिफारिशें करना ।

समसामयिकी प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी

विश्व स्वास्थ्य सभा


विश्व स्वास्थ्य सभा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. विश्व स्वास्थ्य सभा सदस्य राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधियों से बनी है।
  2. प्रत्येक राष्ट्र का प्रतिनिधित्व अधिकतम तीन प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है जिनमें से किसी एक को मुख्य प्रतिनिधि के रूप में नामित किया जाता है।
  3. इन प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी तकनीकी क्षमता के आधार पर सबसे योग्य व्यक्तियों में से चुना जाता है क्योंकि ये सदस्य राष्ट्र के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रशासन का अधिमान्य प्रतिनिधित्व करते हैं।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
Right ans is D

Explanation :

  • विश्व स्वास्थ्य सभा का 75वाँ सत्र विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्यालय जिनेवा में 22 से 28 मई, 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने एक अधिक लचीले वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढाँचा के निर्माण की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया।
  • विश्व स्वास्थ्य सभा, 2022 का विषय ‘शांति के लिये स्वास्थ्य, स्वास्थ्य के लिये शांति’ है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानव को स्वास्थ्य सम्बन्धी समझ विकसित कराने की संस्था है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं।
  • यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी। इसका उद्देश्य संसार के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय स्विट्ज़रलैण्ड के जिनेवा शहर में स्थित है। इथियोपिया के डॉक्टर टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस विश्व स्वास्थ्य संगठन के नए महानिदेशक निर्वाचित हुए हैं।

समसामयिकी प्रश्न आर्थिकी

पहला खादी उत्कृष्टता केंद्र


केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने हाल में किस स्थान पर 'पहले खादी उत्कृष्टता केंद्र' (first Centre of Excellence for Khadi) का उद्घाटन किया?

A
मुंबई
B
गांधीनगर
C
नई दिल्ली
D
गुवाहाटी
Right ans is C

समसामयिकी प्रश्न सूचकांक एवं रिपोर्ट

फोर्ब्स ग्लोबल 2000 लिस्ट- 2022


किस भारतीय कंपनी ने दुनिया भर की सार्वजनिक कंपनियों की वर्ष 2022 की 'फोर्ब्स ग्लोबल 2000 लिस्ट- 2022' (Forbes Global 2000 list- 2022) में शीर्ष भारतीय कम्पनी होने का गौरव हासिल किया है?

A
रिलायंस इंडस्ट्रीज
B
एचडीएफसी लिमिटेड
C
एक्सिस बैंक
D
टाटा स्टील
Right ans is A

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

हाफलोंग हिंदी


देशी हिंदी 'हाफलोंग हिंदी' (Haflong Hindi) का संबंध निम्न से किस राज्य से है?

A
सिक्किम
B
असम
C
मेघालय
D
अरुणाचल प्रदेश
Right ans is B

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें