सामयिक - 31 July 2021

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

फिट फॉर 55 पैकेज


यूरोपीय आयोग ने 14 जुलाई, 2021 को जलवायु और ऊर्जा प्रस्तावों का 'फिट फॉर 55 पैकेज' (Fit for 55 package) जारी किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: 'फिट फॉर 55 पैकेज' के तहत यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा ने अपने 27 सदस्य देशों को 1990 के स्तर की तुलना में 2030 तक ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में 55% की कटौती करने का आह्वान किया है।

  • कारों के लिए सख्त उत्सर्जन सीमा, जिससे 2035 तक नए पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री को प्रभावी ढंग से समाप्त करने का प्रावधान है। नतीजतन, 2035 तक पंजीकृत सभी नई कारें शून्य-उत्सर्जन वाली होंगी।
  • कार्यक्रम के हिस्से के रूप में कार्बन-गहन स्टील, एल्यूमीनियम, सीमेंट, उर्वरक और बिजली के आयात पर 'दुनिया के पहले कार्बन सीमा कर' (world’s first carbon border tax) की योजना लेकर आई है।
  • 2030 तक नवीकरणीय स्रोतों से ऊर्जा का 40% उत्पादन करने का लक्ष्य बढ़ाने का प्रावधान है।
  • 'भूमि उपयोग, वानिकी और कृषि पर विनियमन' प्राकृतिक सिंक (पेड़ों) द्वारा 2030 तक 310 मिलियन टन कार्बन डाइ-ऑक्साइड उत्सर्जन के बराबर कार्बन हटाने का लक्ष्य निर्धारित करता है।
  • नागरिकों को ऊर्जा दक्षता, नई हीटिंग और कूलिंग सिस्टम, और स्वच्छपरिवहन में वित्त निवेश में मदद करने हेतु सदस्य देशो को समर्पित वित्त पोषण प्रदान करने के लिए एक नया 'सामाजिक जलवायु कोष' (Social Climate Fund) का प्रस्ताव किया गया है।

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग 2022


लंदन स्थित वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषक 'क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) द्वारा 28 जुलाई, 2021 को 'क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग 2022' (QS Best Student Cities Ranking 2022) जारी की गई। यह रैंकिंग का नौवां संस्करण था।

रैंकिंग में शामिल होने वाले शहरों के लिए पैमाना: कम से कम 250,000 की आबादी और कम से कम दो विश्वविद्यालय सबसे हालिया क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल होने चाहिए।

  • रैंकिंग का निर्धारण विश्वविद्यालय रैंकिंग, छात्र मिश्रण (student mix), वांछनीयता (desirability), नियोक्ता गतिविधि (employer activity), वहनीयता और छात्रों की प्रतिक्रिया (Student view) जैसे संकेतकों के आधार पर किया जाता है।

छात्रों के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहर: 1. लंदन, 2. म्यूनिख, 3. सियोल और टोक्यो, 5. बर्लिन।

भारत की रैंकिंग: मुंबई और बेंगलुरू वैश्विक शीर्ष-100 शहरों की सूची से बाहर हो गए हैं और वर्तमान में नवीनतम संस्करण में क्रमशः 106वें और 110 वें स्थान पर हैं।

  • मुंबई 'वहनीयता' संकेतक में वैश्विक स्तर पर 21वें स्थान पर है। दूसरी ओर बेंगलुरू को वैश्विक स्तर पर वहनीयता संकेतक में 7वें स्थान पर रखा गया है। 'नियोक्ता गतिविधि' संकेतक में मुंबई वैश्विक स्तर पर 52वें स्थान पर है।
  • रैंकिंग के नौवें संस्करण में मुंबई को जहां 29 स्थान का नुकसान हुआ, वहीं बेंगलुरू की रैंकिंग में 21 स्थान की गिरावट आई है।

पीआईबी न्यूज अंतरराष्ट्रीय

समुद्री अभ्यास 'इंद्र नेवी'


  • भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के बीच एक द्विवार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'इंद्र नेवी’ (INDRA NAVY) का 12वां संस्करण' 28 से 29 जुलाई, 2021 तक बाल्टिक सागर में आयोजित किया गया।
  • उद्देश्य: दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन को और मजबूत करना और बहुआयामी समुद्री संचालन के लिए समझ और प्रक्रियाओं को बढ़ाना।
  • इस समुद्री अभ्यास की शुरुआत 2003 में की गई थी।
  • यह अभ्यास रूसी नौसेना के 325वें नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आईएनएस तबर की सेंट पीटर्सबर्ग, रूस की यात्रा के हिस्से के रूप में किया गया था।
  • भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस तबर, जबकि रूसी संघ की नौसेना का प्रतिनिधित्व 'आरएफएस जेलियोनी डोल' (RFS Zelyony Dol) और आरएफएस ओडिंटसोवो (RFS Odintsovo) द्वारा किया गया।

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें