हाल ही में किस मंत्रालय ने 'आधारशिला' शीर्षक से 'अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2024’ जारी किया है? -- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
|
22 अप्रैल, 2024 को भारत ने सिविल सेवा में मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में सहयोग पर किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया? -- कंबोडिया
|
किस देश की फूड एजेंसी ने 'एथिलीन ऑक्साइड' की मौजूदगी के कारण भारत के मसाला उत्पाद को बाजार से हटाने का आदेश दिया है? -- सिंगापुर
|
22 अप्रैल, 2024 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने किसके साथ सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? -- IIT दिल्ली
|
21 अप्रैल, 2024 को कौन सा भारतीय नौसेना नौकायन पोत (INSV) लगभग दो महीने की अवधि के ऐतिहासिक ट्रांसओशनिक अभियान के बाद गोवा में अपने बेस पोर्ट पर सफलतापूर्वक वापस लौट आया? -- INSV तारिणी
|
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कब नागरिक अलंकरण समारोह-I में 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए? -- 22 अप्रैल, 2024 को
|
विश्व पृथ्वी दिवस 2024 की थीम क्या है? -- ग्रह बनाम प्लास्टिक (Planet vs. Plastics)
|