क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

सामयिक सामान्य ज्ञान

 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की पहली महिला कुलपति (Vice-Chancellor) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? -- नईमा खातून
 संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन तथा यूरोपीय संघ की जलवायु एजेंसी ‘कॉपरनिकस’ की एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार सबसे तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप कौन-सा है? -- यूरोप
 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को मैड्रिड में आयोजित लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार समारोह में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया? -- स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2024 पुरस्कार
 22 अप्रैल, 2024 को ‘परिवर्तनशील जलवायु में कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना’ (Ensuring Safety and Health at Work in a Changing Climate) नामक शीर्षक से एक रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की गई? -- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
 23 अप्रैल, 2024 को भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और रॉयल ओमान पुलिस तट रक्षक बल (ROPCG) के मध्य 5वीं वार्षिक उच्च-स्तरीय बैठक कहां आयोजित की गई? -- नई दिल्ली
 23 अप्रैल, 2024 को किसके तत्वावधान में मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के एक नए संस्करण का सफल परीक्षण किया गया ? -- सामरिक बल कमान (SFC)
 24 अप्रैल, 2024 को दीपांशु शर्मा और रोहन यादव ने दुबई में एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की किस स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण एवं रजत पदक जीते? -- पुरुषों की भाला फेंक (Javelin Throw) स्पर्धा
 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 24 अप्रैल, 2024 को किसे ICC पुरुष टी-20 विश्व कप के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है? -- उसेन बोल्ट को
 केंद्र सरकार ने किसे 3 मई, 2024 से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर (Deputy Governor) के रूप में पुन: नियुक्त किया है? -- टी. रबी शंकर
 23 अप्रैल, 2024 को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने ‘भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी’ (Climate Clock) कहां स्थापित की है? -- CSIR मुख्यालय, नई दिल्ली
 हाल ही में किस मंत्रालय ने 'आधारशिला' शीर्षक से 'अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2024’ जारी किया है? -- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
 22 अप्रैल, 2024 को भारत ने सिविल सेवा में मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में सहयोग पर किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया? -- कंबोडिया
 किस देश की फूड एजेंसी ने 'एथिलीन ऑक्साइड' की मौजूदगी के कारण भारत के मसाला उत्पाद को बाजार से हटाने का आदेश दिया है? -- सिंगापुर
 22 अप्रैल, 2024 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने किसके साथ सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? -- IIT दिल्ली
 21 अप्रैल, 2024 को कौन सा भारतीय नौसेना नौकायन पोत (INSV) लगभग दो महीने की अवधि के ऐतिहासिक ट्रांसओशनिक अभियान के बाद गोवा में अपने बेस पोर्ट पर सफलतापूर्वक वापस लौट आया?  -- INSV तारिणी
 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कब नागरिक अलंकरण समारोह-I में 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए? -- 22 अप्रैल, 2024 को
 विश्व पृथ्वी दिवस 2024 की थीम क्या है? -- ग्रह बनाम प्लास्टिक (Planet vs. Plastics)