क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

सामयिक सामान्य ज्ञान

 हाल ही में किस मंत्रालय ने 'आधारशिला' शीर्षक से 'अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2024’ जारी किया है? -- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
 22 अप्रैल, 2024 को भारत ने सिविल सेवा में मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में सहयोग पर किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया? -- कंबोडिया
 किस देश की फूड एजेंसी ने 'एथिलीन ऑक्साइड' की मौजूदगी के कारण भारत के मसाला उत्पाद को बाजार से हटाने का आदेश दिया है? -- सिंगापुर
 22 अप्रैल, 2024 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने किसके साथ सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? -- IIT दिल्ली
 21 अप्रैल, 2024 को कौन सा भारतीय नौसेना नौकायन पोत (INSV) लगभग दो महीने की अवधि के ऐतिहासिक ट्रांसओशनिक अभियान के बाद गोवा में अपने बेस पोर्ट पर सफलतापूर्वक वापस लौट आया?  -- INSV तारिणी
 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कब नागरिक अलंकरण समारोह-I में 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए? -- 22 अप्रैल, 2024 को
 विश्व पृथ्वी दिवस 2024 की थीम क्या है? -- ग्रह बनाम प्लास्टिक (Planet vs. Plastics)
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहाँ पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया? -- नई दिल्ली में
 राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है? -- 21 अप्रैल को
 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कब तक मलबा मुक्त अंतरिक्ष मिशन हासिल करने की घोषणा की है? -- वर्ष 2030
 21 अप्रैल, 2024 को किस देश में पहली बार हिंदी रेडियो का प्रसारण शुरू किया गया है? -- कुवैत में
 भारत के युकी भांबरी और फ्रांसीसी साथी अल्बानो ओलिवेटी ने कहाँ पर आयोजित बीएमडब्ल्यू ओपन 2024 टेनिस टूर्नामेंट में युगल खिताब जीता? -- जर्मनी
 किस संगठन ने रोगी सुरक्षा पर वैश्विक मंत्रिस्तरीय शिखर सम्मेलन में रोगी सुरक्षा अधिकार चार्टर लॉन्च किया?  -- WHO
 कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में किस भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने विश्व शतरंज का खिताब जीत लिया है?  -- डी. गुकेश ने
 20 अप्रैल, 2024 को 'आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रशासन में भारत का प्रगतिशील पथ' विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया? -- डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में
 भारतीय नौसेना ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान के परिचालन नियंत्रण के तहत पूर्वी समुद्र-तट पर किस अभ्यास का संचालन किया? -- पूर्वी लहर