राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए)

इसे पंचायती राज मंत्रालय ने 2018 में प्रारंभ किया था। योजना का प्राथमिक उद्देश्य मिशन अंत्योदय के साथ अभिसरण पर मुख्य जोर के साथ सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करना है। इसके लिए 117 आकांक्षी जिलों में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

  • यह राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण अभियान का पुनर्गठित संस्करण है। यह अनुसूची IX के तहत, सभी राज्यों और क्षेत्रों में ग्रामीण निकायों के सार्वभौमिक क्षमता निर्माण का लक्ष्य रखता है।

सुझाव

क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के साथ सबसे बड़ी बाधा संसाधन की कमी है। यह किसी भी पहल को बाधित करता है, इसलिए समय पर धनराशि का वितरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

  • पीएम डिजिटल साक्षरता अभियान जैसी पहल को आरजीएसए जैसी पहलों की सहायता (aid) करनी चाहिए; क्योंकि ई-गवर्नेंस जैसी पहलों को समग्र दृष्टिकोण के साथ बेहतर बनाया जा सकता है।
  • चूंकि अधिकांश पहलों को राज्य सरकार द्वारा लागू किया जाता है, अतः राज्य सरकारों को पहल के उद्देश्यों पर विश्वास होना चाहिए और केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना चाहिए।