चर्चित खेल व्यक्तित्व

प्रमोद भगत

4 सितंबर, 2021 को भारत के प्रमोद भगत ने टोक्यो पैरालम्पिक में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 21-17 से हराकर बैडमिंटन पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

  • पैरालम्पिक खेलों में बैडमिंटन में यह भारत का पहला पदक था।
  • भुवनेश्वर के 33 वर्षीय भगत को 4 साल की उम्र में पोलियो हो गया था। 2019 में, उन्हें भारत में खेल में उत्कृष्टता के लिए अर्जुन पुरस्कार और बीजू पटनायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • भारत के ही मनोज सरकार ने जापान के डाइसुके फुजीहारा को हराकर इसी वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • SL3 वर्ग में, निचले अंगों की दुर्बलता वाले एथलीटों को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति है।

मनीष नरवाल

4 सितंबर, 2021 को 19 वर्षीय भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालम्पिक में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल SH1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

  • पदक दौर में उन्होंने शीर्ष स्थान के लिए 218.2 अंक के साथ पैरालम्पिक रिकॉर्ड बनाया।
  • SH1 वर्ग के एथलीटों में एक हाथ और/या पैर प्रभावित होते हैं, उदाहरण के लिए- रीढ़ की हड्डी की चोटों के परिणामस्वरूप प्रभावित।

कृष्णा नागर

कृष्णा नागर ने 5 सितंबर, 2021 को टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में भारत के लिए पैरा-बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता।

  • उन्होंने पुरुष एकल SH6 प्रतिस्पर्धा के फाइनल में हांगकांग के चू मान काई को 21-17, 16-21, 21-17 से हराया।
  • जयपुर निवासी 22 वर्षीय नागर भारतीय पैरालम्पिक के इतिहास में पहली बार SH6 वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता बने।

सुहास यतिराज

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के जिला मजिस्ट्रेट सुहास लालिनकेरे यतिराज ने 5 सितंबर, 2021 को टोक्यो पैरालम्पिक में पुरुष एकल SL4 वर्ग के फाइनल में फ्रांस के शीर्ष वरीयता प्राप्त लुकास मजूर के खिलाफ हार के बाद ऐतिहासिक रजत पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया।

  • 38 वर्षीय नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट, सुहास के एक पैर के टखने में जन्मजात विकार है। वे पैरालम्पिक में पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी बन गए हैं।
  • उन्होंने 2017 BWF तुर्की पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष एकल और पुरुष युगल में स्वर्ण पदक तथा 2016 एशिया चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था, इसके अलावा उन्होंने 2018 एशियाई पैरा-खेलों में कांस्य भी जीता।

हरविंदर सिंह

हरविंदर सिंह ने 3 सितंबर, 2021 को पैरालम्पिक में पुरुष व्यत्तिफ़गत रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ तीरंदाजी में अब तक का भारत का पहला पदक जीता।

  • हरविंदर ने रोमांचक कांस्य पदक प्लेऑफ मैच में दक्षिण कोरिया के किम मिन सु को शूट ऑफ के माध्यम से 6-5 से हराया।
  • हरविंदर 2018 एशियाई खेलों में एक प्रमुख पैरा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट हैं।

प्रवीण कुमार

टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में भारत के प्रवीण कुमार ने 3 सितंबर, 2021 को पुरुषों की ऊंची कूद T64 वर्ग में रजत पदक जीता।

  • 18 वर्षीय प्रवीण कुमार 2.07 मीटर के नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • विश्व चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रुम-एडवर्ड्स ने 2.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता।
  • T44, विकलांगता वर्ग वाले प्रवीण कुमार T64 में प्रतिस्पर्धा करने के लिए योग्य हैं, T64 वर्गीकरण एक पैर के विच्छेदन वाले एथलीटों के लिए है, जो खड़े होने की स्थिति में प्रोस्थेटिक्स के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं।

मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार

मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार ने टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में 31 अगस्त, 2021 को पुरुषों की ऊंची कूद T42 स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।

  • मरियप्पन ने 1.86 मीटर के साथ रजत और शरद ने 1.83 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक हासिल किया।
  • मरियप्पन ने रियो डी जनेरियो में आयोजित 2016 पैरालम्पिक खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद T42 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था।
  • मरियप्पन को खेलों में उनके योगदान के लिए 2017 में पद्म श्री पुरस्कार और उसी वर्ष अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (राजीव गांधी खेल रत्न) पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

आर राजा रित्विक

आर राजा रित्विक भारत के 70वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं, उन्होंने 17 सितंबर, 2021 को बुडापेस्ट, हंगरी में आयोजित ‘वेजरकेप्जो ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट’ में अपना तीसरा और अंतिम मानदंड हासिल किया।

  • 17 वर्षीय वारंगल निवासी राजा रित्विक ईएलओ (ELO) 2,500 का आंकड़ा पार करने के बाद ग्रैंडमास्टर बने।
  • उन्होंने टूर्नामेंट में चौथे दौर के बाद चेकोस्लोवाकिया के फिडे मास्टर ‘फिनेक वाक्लाव’ (Finek Vaclav) को हराकर चार रेटिंग अंक हासिल किए थे।
  • पुणे के हर्षित राजा अगस्त 2021 में भारत के 69वें ग्रैंडमास्टर बने थे।

हरमिलन कौर बैंस

पंजाब की 23 वर्षीय हरमिलन कौर बैंस ने 16 सितंबर, 2021 को वारंगल में 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर में दो दशक पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

  • हरमिलन ने 4: 05.39 (4 मिनट 05.39 सेकेंड) का समय लेकर सुनीता रानी द्वारा 2002 के बुसान एशियाई खेलों में 4: 06.03 के समय का और ओपी जैशा के दिल्ली 2006 मीट (4: 11.83 समय) का रिकॉर्ड भी तोड़ा।
  • हरमिलन कौर बैंस ने 800 मीटर में राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दूसरा स्वर्ण पदक भी जीता।

लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के 38 वर्षीय तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 14 सितंबर, 2021 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। वे 2011 में टेस्ट क्रिकेट से और 2019 में एकदिवसीय क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे।

  • वे श्रीलंका की 2014 टी-20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान थे। उन्होंने 84 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 107 विकेट, 226 एकदिवसीय में 338 विकेट और 30 टेस्ट में 101 विकेट लिए हैं।
  • अपनी खतरनाक यॉर्कर के लिए प्रसिद्ध, मलिंगा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 107 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
  • मलिंगा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 हैट्रिक है, जिनमें दो हैट्रिक टी-20 और तीन हैट्रिक एकदिवसीय क्रिकेट में है।
  • मलिंगा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 122 आईपीएल मैचों में उनके नाम 170 विकेट हैं।
  • मलिंगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। यह कारनामा उन्होंने पहली बार विश्व कप 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में और बाद में 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में किया था।

डेल स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 31 अगस्त, 2021 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

  • ‘स्टेन गन’ के नाम से प्रसिद्ध डेल स्टेन ने फरवरी 2019 में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
  • उन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 22.95 की शानदार औसत से 439 विकेट लिए। वे टेस्ट मैचों में विकेट लेने वालों की सर्वकालिक सूची में आठवें स्थान पर हैं।
  • उन्होंने 125 एकदिवसीय मैचों में 196 विकेट और 47 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 64 विकेट लिए।

स्टुअर्ट बिन्नी

भारत के हरफनमौला क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी ने 30 अगस्त, 2021 को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।

  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी के पुत्र स्टुअर्ट बिन्नी ने भारत के लिए 6 टेस्ट, 14 एकदिवसीय और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
  • बिन्नी ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में 4 रन देकर 6 विकेट लिए थे, जो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भारतीय क्रिकेटर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

वासुदेव परांजपे

क्रिकेट के कई महान खिलाडि़यों का मार्गदर्शन करने वाले कोच एवं पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वासुदेव परांजपे का 30 अगस्त, 2021 को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।

  • वे ‘वासु’ के नाम से लोकप्रिय थे। एक क्रिकेटर के रूप में परांजपे ने 1956 से 1970 तक मुंबई के लिए 29 प्रथम श्रेणी मैच खेले।
  • वे सुनील गावस्कर से लेकर रोहित शर्मा जैसे कई क्रिकेटरों के कोच और मार्गदर्शक रहे। वे 1988 में भारतीय अंडर-19 किकेट टीम के कोच भी रहे।
  • वर्ष 2020 में उनके पुत्र और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जतिन परांजपे ने आनंद वासु के साथ मिलकर ‘द क्रिकेट द्रोण- फॉर द लव ऑफ वासु (Cricket Drona: For the Love of Vasoo Paranjape) नामक पुस्तक का सह-लेखन किया था।