बौद्ध मठ परिसर की खोज

पश्चिम बंगाल के भरतपुर क्षेत्र में किए गए उत्खनन में बौद्ध मठ परिसर की खोज हुई है। यहां एक बौद्ध स्तूप मिला है।

  • यहाँ से ताम्रपाषाण या ताम्र युग के काले और लाल मृदभांड प्राप्त हुए हैं। भूमिस्पर्श मुद्रा में बुद्ध की प्रतिमाएं मिली हैं।
  • इस मुद्रा को ‘पृथ्वी साक्षी’ मुद्रा भी कहा जाता है। इस मुद्रा में महात्मा बुद्ध के दाहिने हाथ की सभी अँगुलियों को भूमि को स्पर्श करते हुए दर्शाया जाता है।
  • यह मुद्रा बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध द्वारा ज्ञान प्राप्ति का प्रतीक है।
  • अर्थात् जब बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था तब उन्होंने इसके साक्षी के रूप में भू-देवी (स्थावर) का आ“वान किया था
  • 1971-72 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और बर्धमान विश्वविद्यालय के संयुक्तप्रयास से खुदाई शुरू हुई थी।
  • उस समय वहां एक बौद्ध स्तूप का पता चला था।

लघु संचिका