विश्व के प्रमुख औधोगिक क्षेत्र

राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न अधीनस्थ प्रतियोगिता परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययनके अंतर्गत विश्व के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों/नगरों आदि से संबंधित प्रश्न प्रायः पूछे जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम यह मानचित्र अध्ययन प्रस्तुत कर रहे हैं।

उत्तरी अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका

  • डेट्रॉयटः संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महानगर है, जो मिशिगन प्रांत में डेट्रॉयट नदी के तट पर स्थित है। यह संपूर्ण विश्व के मोटर गाड़ी उद्योग का बृहत्तम निर्माण केंद्र है।
  • विश्व में सर्वाधिक मोटर गाड़ी यहीं बनती हैं, अमेरिका की तीन बड़ी ऑटोमोबाइल उत्पादन करने वाली कंपनी-जनरल मोटर्स, फोर्ड और किसलर के कारखाने इसी नगर में हैं।
  • मोटर गाड़ियों के प्रमुख उद्योग के अतिरिक्त लौहा-इस्पात, तांबा, युद्धक विमान, साबुन, ऐल्युमिनियम, लकड़ी आदि के उद्योग यहां अत्यधिक विकसित हैं।
  • मेसाबी रेंजः उत्तरी अमेरिका में स्थित मेसाबी रेंज, लौह अयस्क के लिए विख्यात है। मेसाबी रेंज सुपीरियर झील के क्षेत्र में तथा ओंटोरियो राज्य की सीमा के पास स्थित है। यह उत्तम कोटि के लौह अयस्क का उत्पादक है।
  • सिएटलः यह सं.रा. अमेरिका स्थित वाशिंगटन राज्य का एक प्रमुख एवं सबसे बड़ा शहर होने के साथ ही वहां का प्रमुख बन्दरगाह भी है। यह प्रशान्त महासागर तथा लेक वाशिंगटन के बीच स्थित है। कनाडा की सीमा यहां से केवल 160 किलोमीटर दूर है। यह उत्तरी अमेरिका का सबसे पुराना प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है।

मेक्सिको

  • सांता रोसाः महाद्वीप में मेक्सिको विश्व में सर्वाधिक चांदी उत्खनित करने वाला देश है। गुआनजुआटो, टोपिया और सांता रोसा की खानें यहां की प्रसिद्ध चांदी की खानें है। मेक्सिको संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी सीमा से लगा हुआ है। इसके पश्चिम में प्रशांत महासागर, दक्षिण पूर्व में ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर तथा पूर्व में मेक्सिको की खाड़ी हैं। मेक्सिको लगभग 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

कनाडा

  • ओटावाः यह कनाडा की राजधानी है। यह ओण्टारियो प्रांत के कार्लटन प्रदेश में ओटावा नदी के दाहिने किनारे पर ‘शोडयेर जलप्रपात’ (Chaudiere Falls) के पास स्थित है। यह कागज बनाने का बहुत बड़ा केंद्र है। साथ ही यह नगर लकड़ी के लट्टों, लकड़ी चीरने तथा लुगदी के लिए भी जाना जाता है। लकड़ी से संबंधित और भी कारखाने यहां हैं, जैसे दियासलाई, आटा पीसने, लोहा गलाने, रासायनिक द्रव्य तैयार करने तथा अन्य उत्पादों से संबंधित कारखाने हैं।
  • टोरंटो और विंडसरः टोरंटो कनाडा का सबसे बड़ा शहर है, जो इन्जीनियरिंग और ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। यह ओण्टारियो प्रांत की राजधानी है, जो लेक ओंटारियो के उत्तर पश्चिम तट पर स्थित है।
  • विंडसर को कनाडा का डेट्रॉयट कहा जाता है। यह डेट्रॉइट नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है, यह ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए प्रसिद्ध है तथा यहां मोटर कार उद्योग विकसित हैं। टोरंटो एवं विंडसर के अतिरिक्त ओंटारियो प्रांत में किंगस्टन, लंदन, वेलेग्ल्लिे, ओशावा व हैमिल्टन जैसे प्रमुख औद्योगिक शहर शामिल हैं।
  • सुलिवान खानः संसार में शीशे और जस्ते का सबसे बड़ा भंडार ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा) में है। यहां की सुलिवान खान विश्व की सबसे बड़ी सीसा-जस्ता खान है। निर्माण प्रक्रिया में जस्ता और सीसा एक साथ मिलते हैं। इसीलिए इसे जुड़वा खनिज भी कहते हैं।

दक्षिण अमेरिका

ब्राजील

  • सैंटोसः यह ब्राजील का प्रमुख औद्योगिक नगर है, साथ ही यह विश्व का सबसे बड़ा कहवा निर्यातक बंदरगाह भी है। यह साओपोलो राज्य का एक तटीय नगर है तथा यह लैटिन अमेरिका का सबसे व्यस्त बंदरगाह है। यहां से ब्राजील का 75% कहवा निर्यात होता है।
  • साओ पाउलोः साओ पाउलो शहर साओ पाउलो राज्य की राजधानी है तथा लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा शहर है। ब्राजील में कहवे का सर्वाधिक उत्पादन साओ पाउलो राज्य व इसके भीतरी इलाकों में होता है। ब्राजील में कहवा के बड़े-बड़े बागान मिलते हैं, जिन्हें ‘फजेंडा’ कहा जाता है।

चिली

  • सैंटियागोः चिली स्थित यह क्षेत्र ताम्बा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, चिली ताम्बा उत्पादन के लिए जाना जाता है तथा यह विश्व का सबसे अधिक ताम्बा उत्पादन करने वाला देश है।
  • सैंटियागो स्थित कोल्डेगो ताम्बा की खान से सर्वाधिक ताम्बे का उत्पादन होता है।
  • सैंटियागो अर्जेंटीना की सीमा से लगा हुआ है। जबकि चिली के पश्चिम में प्रशांत महासागर, उत्तर पूर्व में वोलिविया, पूर्व में अर्जेंटीना और उत्तर में पेरू है।

एशिया

जापान

  • नागोयाः यह केंद्रीय होन्शू में प्रशांत तट पर स्थित है। यह आइची प्रांत की राजधानी है और टोक्यो, ओसाका, कोबे, योकोहामा, चीबा, और किताक्यूशु के साथ जापान के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है।
  • इसे जापान का डेट्रॉइट भी कहा जाता है नागोया का मुख्य उद्योग, मोटर वाहन है। साथ ही साथ यहां एयरक्राफ्रट, कार मशीनरी उद्योग भी उन्नत अवस्था में है।
  • टोयोटा की लक्जरी ब्रांड लेक्सस, डेन्सो, ऐसिन सिकी कं, टोयोटा इंडस्ट्रीज, जेटीकेटीटी और टोयोटा बोशोकू का मुख्यालय नागोया या उसके पास ही स्थित है।
  • ओसाकाः यह होंसू द्वीप पर स्थित जापान का प्रमुख बंदरगाह शहर है, इसे जापान का मैनचेस्टर भी कहा जाता है। यह क्षेत्र वस्त्र उद्योग, जलपोत और लौह इस्पात उद्योग के लिए जाना जाता है।
  • ओसाका में जापान का 26% लौह इस्पात, 25% धातु, 21-8% मशीनीकरण तथा 20% वस्त्र निर्माण किया जाता है।
  • ओसाका क्षेत्र मिट्टी के बर्तन, शराब, विद्युत उपकरण, रसायन, जलयान निर्माण, साबुन, ईंट, धातु, सीमेंट, शक्कर, रबड़, इस्पात एवं साइकिल आदि के लिए भी प्रसिद्ध है।
  • इसके अलावा कोबे, नागासाकी और योकोहामा भी जापान के अन्य प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र हैं।

चीन

  • शंघाईः यह चीन का सबसे बड़ा सूती वस्त्र उद्योग का केंद्र और पत्तन है, जिसे चीन का मैनचेस्टर भी कहा जाता है। चीन का सूती वस्त्र उद्योग हांगहो और यांग्त्सीक्यांग की घाटी में है, इसके पूर्व में पीला सागर और पूर्वी चीन सागर स्थित है।
  • वहीं दक्षिण चीन का कैंटन क्षेत्र सूती वस्त्र का प्रमुख केंद्र है। ज्ञात हो कि चीन, सूती वस्त्र के उत्पादन में विश्व में पहला स्थान रखता है।
  • अनशान मूकदेन क्षेत्रः यह चीन का पीट्सबर्ग कहलाता है। यह मंचूरिया क्षेत्र में है तथा कोरिया की सीमा के पास स्थित है। यह क्षेत्र लौह अयस्क के लिए जाना जाता है।
  • चीन में दक्षिण मंचूरिया, तापेह और शांतुंग क्षेत्र लोहा और एंटीमनी के लिए प्रसिद्ध हैं।

अजरबैजान

  • बाकूः यह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का प्रमुख क्षेत्र है, जो वोल्गा यूराल क्षेत्र तथा क्रीमिया के कॉकेसस क्षेत्र में स्थित है। बाकू के पूर्व में कैस्पियन सागर और सबसे पूर्वी क्षेत्र में अजरबैजान अवस्थित है।

रूस

  • व्लाडीवोस्टकः रूस का यह क्षेत्र जलपोत निर्माण उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। व्लाडीवोस्टक रूस के सुदूर पूर्व के दक्षिणी छोर पर है जोकि जापान सागर, उतरी कोरिया तथा चीन से घिरा क्षेत्र है।
  • पूर्वी साइबेरियाई प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्र व्लाडीवोस्टक है। यहां जहाजरानी उद्योग, धातु निर्माण तथा मत्स्य परिष्करण उद्योग विकसित हैं।

  • चेलियाविन्स्कः चेलियाविन्स्क लोहा इस्पात का दूसरा बड़ा केन्द्र है, साथ ही यहां मशीन (यंत्र), सैनिक हथियार, टैंक, कृषि यंत्र आदि बनाने के कारखाने हैं। यह क्षेत्र रूस के दक्षिण हिस्से के मध्यवर्ती भाग में है जिसके पूर्व में कजाकिस्तान है।
  • यहां की घड़ी कंपनी मोलनिया विमानों और जहाजों के लिए स्मारक और तकनीकी घड़ी का निर्माण करती है।
  • कुजनेत्स्टक प्रदेशः यह रूस के दक्षिण में स्थित बेसिन है, जो अल्ताई पहाड़ी के उत्तर और तोमास्क के दक्षिण में है।
  • कुजनेत्स्टक कोल बेसिन (कुजबास) क्षेत्र में रूस का सबसे बड़ा कोयला उत्पादन क्षेत्र है।
  • कुजनेत्स्टक का अर्थ लोहारों की नगरी है यहां लोहा एवं इस्पात का सबसे बड़ा कारखाना कुजनेत्स्टक नगर में है। साथ ही इसक्षेत्र में रसायन, लोहा तथा इस्पात, शराब, सूती तथा रेशमी वस्त्र, रबड़ के उद्योग विकसित हैं। यहां का नोवोकुजनेत्स्टक प्रदेश एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है।
  • इस क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण लोहा इस्पात क्षेत्र वोनकुजनेत्स्क है।
  • यूराल क्षेत्रः यह यूरेशिया का वृहतम प्रदेश है। यहां एक तिहाई लोहा इस्पात का उत्पादन होता है। मैग्नीसोगोर्स्क लोहा इस्पात उद्योग के लिए जाना जाता है जो इसके दक्षिणी हिस्से में है। चेलियाबिन्स्क दूसरा बड़ा केन्द्र है। यहां मशीन (यंत्र) बनाने, सैनिक हथियार, टैंक, कृषि यंत्र आदि बनाने के कारखाने हैं। ओमस्क में खनिज तेल शोधन कारखाने तथा नार्लिक्स तांबा एवं निकेल शोधन के कारखानों के लिए प्रसिद्ध है।

यूरोप

फ्रांस

  • अलसेस लोरेनः यह फ्रांस में लौह अयस्क सबसे बड़ा क्षेत्र है। लोरेन क्षेत्र में अच्छी गुणवत्ता वाले अयस्क का उत्पादन होता है।
  • यह प्रदेश कृषि उत्पादन, वस्त्र, मशीनों इत्यादि के लिए भी प्रसिद्ध है। लोरेन का अत्यधिक महत्व यहां के लोहे तथा कोयले के कारण है जो औद्योगिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। लोरेन म्युज और मोसेले नदियों के बीच स्थित है।

जर्मनी

  • राईन क्षेत्रः यह राईन नदी का क्षेत्र है। यह नदी यूरोप की सबसे व्यस्त नदी है। राईन जर्मनी के पश्चमी क्षेत्र का भाग है, जिसकी सीमा फ्रांस बेल्जियम और लक्जमबर्ग से मिलती है।
  • यूरोप के राईन और रुर का क्षेत्र कोयला उत्पादन के लिए जाना जाता है। साथ ही राइन वैली के पूर्वी भाग, सीग और लाह नदी की घाटी, हर्ज पर्वत क्षेत्र में लौह अयस्क का विशाल भंडार है।
  • रूर बेसिनः रूर क्षेत्र जर्मनी के उत्तरी राइन-वेस्टफेलिया का एक शहरी क्षेत्र है। यह क्षेत्र कोयला के लिए जाना जाता है, जहां से बिटूमिनस कोयला प्राप्त होता है। यह जर्मनी के दक्षिण पश्चिम में फ्रांस की सीमा से लगा हुआ प्रदेश है।
  • इसे जर्मनी का काला प्रेदश के साथ-साथ यूरोप का औद्योगिक हृदय स्थल भी कहा जाता है। इस क्षेत्र की दक्षिणी सीमा पर रूर नदी, पश्चिम में राइन और उत्तर में लिप्पे नदी है। यहां यूरोप का सबसे बड़ा एवं विश्वविख्यात कोयला क्षेत्र है। जर्मनी का 80% कोयला रूर क्षेत्र से निकाला जाता है। यहां से कोयले का निर्यात भी होता है। सैक्सोनी लिग्नाइट कोयले का प्रमुख क्षेत्र है।

इटली

  • मिलानः यह सूती वस्त्र उद्योग का प्रसिद्ध केंद्र है। इसे इटली का मैनचेस्टर भी कहा जाता है। यह इटली के उत्तरी भाग में स्थित है, जिसके उत्तरी हिस्से में स्विट्जरलैंड तथा ऑस्ट्रिया की सीमा है।

ग्रेट ब्रिटेन

  • बर्मिंघमः बर्मिंघम ग्रेट ब्रिटेन में स्थित लौह इस्पात उद्योग का प्रमुख केंद्र है। यह यहां का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, जो ब्लैक कंट्री के नाम से जाना जाता है। ग्रेट ब्रिटेन में ग्लास्गो, न्यू कैसल, कार्डिफ प्रमुख लौह इस्पात उद्योग के केंद्र है। यहां कोयले का प्रमुख उत्पादन स्कॉटलैंड की मिडलैंड् पहाड़ी, उत्तरी और दक्षिणी वेल्स और पेनाइन पहाड़ी के क्षेत्र में होता है।

अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका

  • अफ्रीका महाद्वीप के सबसे दक्षिण में स्थित एक प्रायद्वीपीय देश है, जिसके पूर्व में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर है तथा इसके सबसे दक्षिणी छोर पर केप ऑफ गुड होप है।
  • दक्षिण अफ्रीका स्वर्ण, क्रोमियम, तांबा, यूरेनियम, प्लेटीनम, एसबेसटस खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। दक्षिण अफ्रीका में विश्व का लगभग 90% क्रोमियम का उत्पादन होता है।
  • किम्बर्ले की खानः दक्षिण अफ्रीका का यह स्थान विश्व में हीरा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, किम्बर्ले हीरे की खान के लिए विश्व प्रसिद्ध है तथा इसे डायमंड सिटी भी कहा जाता है।
  • जोहांसबर्गः यह क्षेत्र अफ्रीका का स्वर्णागार कहलाता है तथा विश्व का सबसे अधिक सोना यहां की खानों से निकाला जाता है।
  • विटवाट्सरैंड की पहाड़ी में स्थित ट्रांसवाल का क्षेत्र सोना उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र है।

कांगो

  • कांगो गणतंत्र (जायरे): कांगो जो पहले जायरे के नाम से जाना जाता था। खनिज संसाधनों से युक्त क्षेत्र है जहां कोबाल्ट, बॉक्साइट, टिन, जस्ता, मैंगनीज, यूरेनियम का विशाल भण्डार है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

ऑस्ट्रेलिया

  • कार्लगुर्ली और कुलगार्डीः ये दोनों ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध स्वर्ण की खान के क्षेत्र हैं, जिसे स्वर्ण नगरी के नाम से जाना जाता है। कार्लगुर्ली का क्षेत्र पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्थित है।
  • केपयार्कः यह ऑस्ट्रेलिया के सुदूर उत्तरी छोर पर स्थित प्रायद्वीप है। इस क्षेत्र में स्थित वेइपा क्षेत्र बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक है। ऑस्ट्रेलिया महादेश इसके साथ-साथ यूरेनियम, लौह अयस्क, टिन और मैगनीज का भी प्रमुख उत्पाद है।

न्यूजीलैंड

  • न्यूजीलैंडः इसे दक्षिण का ब्रिटेन भी कहा जाता है। यह देश पशुपालन और दुग्ध उद्योग के लिए जाना जाता है, यहां का तराना प्रदेश गाय पालन के लिए प्रसिद्ध है साथ ही साथ कैंटबरी बेसिन गेहूं की खेती के लिए जाना जाता है।

मानचित्र अध्ययन