भारतीय राजव्यवस्था

UPSSSC Supply Inspector 2022

  • राष्ट्रपति को पद की शपथ कौन दिलाता है? - मुख्य न्यायाधीश
  • भारत के संविधान के प्रस्तावना को कहा जाता है? - आमुख
  • भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार की अवधारणा को कहां से लिया गया है? - यू.एस.ए.
  • भारतीय संविधान में स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व के आदर्श कहां से लिए गए थे? - फ्रांसिसी संविधान से
  • भारत के संविधान की मुख्य विशेषता कौन-सी नहीं है? - सबसे छोटा लिखित संविधान
  • कैबिनेट मिशन योजना के तहत गठित अंतरिम सरकार का नेतृत्व किसने किया था? - जवाहरलाल नेहरू
  • पंचायतों को संवैधानिक दर्जा देने से संबंधित कौन-सा अनुच्छेद है? - अनुच्छेद 243
  • बंदी प्रत्यक्षीकरण भारतीय संविधान के किस भाग से संबंधित है? - मौलिक अधिकार

SSC MTS 2022

  • भेदभाव न करना किस अनुच्छेद में वर्णित है? - अनुच्छेद 15
  • धन विधेयक के संबंध में प्रावधान किस अनुच्छेद में किया गया है? - अनुच्छेद 110
  • पॉक्सो अधिनियम कब लागू किया गया था? - 2012
  • संविधान सभा के पहले अस्थायी अध्यक्ष कौन थे? - डॉ सच्चिदानंद सिन्हा
  • राष्ट्रपति के द्वारा राज्यसभा में मनोनीत सदस्यों की संख्या कितनी है? - 12
  • भारत के संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्व कहां से लिया गया है? - आयरलैंड
  • भारतीय संविधान में कितने प्रकार के रिट होते हैं? - 5
  • 44 वें संविधान संशोधन द्धारा मौलिक अधिकार से किसे हटाया गया था? - संपत्ति के अधिकार को
  • भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है? - राष्ट्रपति द्वारा
  • भारत की प्रस्तावना में पहली बार कब संशोधन किया गया था? - 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा
  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 29 किससे संबंधित है? - अल्पसंख्यकों के हितों के संरक्षण से