मुग़ल साम्राज्य

1

निम्न कथनों पर विचार करें:

  1. मुगल अपनी पैतृक (paternal) परंपरा को तुर्की शासक तैमूर तथा मातृत्व (Maternal) परंपरा को मंगोल शासक चंगेज खान से जोड़ते थे।
  2. मुगलों ने एक ही बार में समूचे उपमहाद्वीप को जीतकर साम्राज्य का निर्माण किया तथा इस साम्राज्य का संस्थापक जहीरुद्दीन बाबर था।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं

2

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. पानीपत का प्रथम युद्ध मुगल साम्राज्य के आरंभ का सूचक है।
  2. खानवा के युद्ध ने मुगल साम्राज्य की स्थिति को कमजोर किया।

असत्य कथन की पहचान करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं

3

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. पहला रुपया (चांदी का सिक्का) शेरशाह द्वारा शुरू किया गया था।
  2. उसने दाम नामक सोने के सिक्के भी जारी किए थे।
  3. पट्टा प्रणाली की शुरुआत शेरशाह के शासनकाल के दौरान की गई थी।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

A
केवल 1, 2
B
केवल 2, 3
C
केवल 1, 3
D
उपर्युक्त सभी

4

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. अकबर के राजपूतों के साथ मृदु संबंध केवल वैवाहिक संधियों पर आधारित थे।
  2. सुलह-ए-कुल अकबर के द्वारा अपनाई गई सैन्य नीति थी।

सही कथन की पहचान करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं

5

अकबर के इबादत खाना के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. अकबर के लिए यह व्यक्तिगत प्रार्थना कक्ष था।
  2. यह फतेहपुर सीकरी में बनाया गया था।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

6

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. शिल्प वस्तुओं का व्यापारीकरण, मध्यकालीन भारतीय कृषिक समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति में उत्थान से सकारात्मक रूप से जुड़ा था।
  2. मध्यकालीन भारतीय कृषक समाज में, महिलाओं में मातृत्व मृत्यु दर अधिक होने से कारीगर एवं मजदूर समुदायों में नए सामाजिक रिवाजों का जन्म हुआ, जैसे दहेज के स्थान पर दुल्हन का मूल्य चुकाना।

सही कथन चुनें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
इनमें से कोई नहीं

7

मुगलकाल के संदर्भ में निम्नलिखित पदों को सुमेलित करें:

पद आशय
1.रैयत (i)लेखाकार
2.जीन्स-ए-कामली (ii)ग्राम प्रधान
3.मुकद्दम (iii)उत्तम फ़सलें
4.पटवारी (iv)किसान

सुमेलित करें:

A
1-i, 2-ii, 3-iii, 4-iv
B
1-iv, 2-i, 3-iii, 4-ii
C
1-iv, 2-iii, 3-ii, 4-i
D
1-i, 2-iv, 3-ii, 4-iii

8

मनसबदारी प्रणाली के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इस प्रणाली की शुरुआत अकबर द्वारा सेना के कुछ हिस्सों को बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय कमान और सैन्य प्रशासन के लिए की गयी थी।
  2. सैन्य सेवाओं के बदले केवल मुस्लिम मुगल अधिकारियों को क्षेत्रीय कमान दिए जाते थे।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

कूटः

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई नहीं

9

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. मुगल इतिहास-वृत्तों में प्रजा के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक जीवन का विस्तृत वर्णन है।
  2. मुगल दरबारी इतिहास-वृत्त उर्दू में लिखे गए थे, जिसे स्वयं अकबर ने प्रश्रय दिया।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं

10

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. सुलह-ए-कुल धार्मिक अनुदेशों का संग्रह था, जिसका उद्देश्य मुगलकालीन धर्म को बल प्रयोग के बिना बढ़ाना था।
  2. जजिया और तीर्थ कर को खत्म करना राज्य नीति में सुलह-ए-कुल के महत्व को दर्शाता है।
  3. भारतीय संविधान में सुलह-ए-कुल की नीति का सार देखा जा सकता है।
  4. अकबर के दरबार में विभिन्न कुल के लोगों (धर्म या कुल) को सम्मानित करना और पदवी देना सुलह-ए-कुल नीति की प्रधानता को दर्शाता है।

सही कथन चुनें:

A
केवल 1
B
केवल 2 एवं 3
C
केवल 2, 3 एवं 4
D
उपर्युक्त सभी

11

निम्न में से कौन अकबर द्वारा प्रयुक्त या आरंभ एक भूमि मापन पद्धति नहीं थी?

A
जब्ती
B
बटाई
C
दहशाला
D
किरोड़ी

12

मनसबदारी प्रणाली के संदर्भ निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. बाबर, अकबर, जहांगीर और शाहजहां सभी इससे संबंधित थे।
  2. इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य नवाबी उमरा एवं सैनिकों को संगठित रूप देना था, ताकि वो साम्राज्य का विस्तार कर सकें।

सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
इनमें से कोई नहीं