दादरा और नागर हवेली

भूगोलः दादरा और नागर हवेली 491 वर्ग किमीक्षेत्र में फैला एक छोटा केंद्रशासित प्रदेश है। यह गुजरात और महाराष्ट्र से घिरा हुआ है। ये दो पृथक क्षेत्र हैं-एक, दादरा और दूसरा, नागर हवेली। निकटतम रेलवे स्टेशन वापी है, जो केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यालय ‘सिलवासा’ से 18 किमी. दूर है।


परिचय

राजधानीः सिलवासा; क्षेत्रफलः 491 वर्ग किमी.; जनसंख्याः 3,43,709; लिंगानुपातः 774; जनसंख्या घनत्वः 700; प्रतिशत वृद्धि दर (2001-11): 55.88 प्रतिशत साक्षरता: 76.24%; मुख्य भाषाएं: गुजराती तथा हिंदी।

अर्थव्यवस्थाः प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्र 491 वर्ग किमी. में से केवल 21,115 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र है। यहां की मुख्य फसल धान है। इसके अलावा यहांरागी, बाजरा, ज्वार, मूंगफली, दालें, सेम, केला, पपीता आदि भी उगाये जाते हैं।

त्योहारः वर्ली और कोकना जनजातियां दीवाली को ‘बरश’ के नाम से मनाती हैं। आखातीज, दिसवी, भावड़ा, कालीपूजा आदि ढ़ोडिया, वर्लीग क्षेडिया और कोली जनजातियों द्वारा मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहार हैं। यहां की जनजातियां शादी के अवसर पर अपने खर्चों को अपनीमर्यादा का प्रतीक मानते हैं।

पर्यटन स्थलः प्रमुख पर्यटन स्थल हैं: वृंदावन,तारकेश्वर शिव मंदिर, वानगंगा झील, खानवेल का हिरनपार्क, वनविहार उद्यान तथा सिलवासा स्थित हरिवावन उद्यान आदि।

प्रशासनः यहां का शासन केन्द्र द्वारा नियुक्त प्रशासक के द्वारा चलाया जाता है। यहां से भी एक संसद सदस्य का चुनाव होता है।