नैफेड और जैविक खेती

किसानों की सहकारी संस्था नैफेड ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जैविक कृषि परियोजना पर काम शुरू किया। इसके माध्यम से किसानों और उनके खेतों को अपनाकर उन्हें जैविक के रूप में परिवर्तित कराया जाता है। फिर इन खेतों का जैविक के रूप में प्रमाणीकरण कराया जाता है।

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नैफेड ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत आईटीएस लिमिटेड का सहयोग लिया। यह संगठन किसानों के समूहों को फसल उत्पादन के लिए पहले पंजीकृत करता है फिर उन्हें उत्पादन की जैविक विधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है।