राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2019

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा हाल ही में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों (2019) की घोषणा के साथ ही, 240 पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • ये पुरस्कार आमतौर पर स्वच्छता, नागरिक सेवाओं (पीने का पानी, स्ट्रीट लाइट, बुनियादी ढांचे), प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, सीमान्त वर्ग की सेवा (महिला, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, विकलांग, वरिष्ठ नागरिक), सामाजिक क्षेत्र के प्रदर्शन, आपदा प्रबंधन, ई-गवर्नेंस आदि जैसे संकेतकों पर पंचायत के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान की जाती है। महाराष्ट्र (17) और उत्तर प्रदेश (36) ने अधिकतम पुरस्कार जीते।