भूगोल

  • निम्नलिखित में से कौन सा देश अफ्रीका महाद्वीप में अवस्थित नहीं है? - गुयाना
  • संसार में सबसे लम्बी धरातलीय पर्वत श्रृंखला है - एण्डीज पर्वत श्रृंखला
  • जहां पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट मिलते हैं वहाँ कौन सी पहाड़ियां स्थित हैं ? - नीलगिरी पहाड़ियां
  • निम्नांकित में से कौन सी जलधारा उत्तरी अटलांटिक महासागर में प्रवाहित नहीं होती है ? - बेंगुएला
  • विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है: - न्यू गिनी
  • निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? - बोरा - साईबेरिया
  • निम्नलिखित में से कौन विश्व की दूसरी सबसे लम्बी नदी है? - अमेजन
  • निम्नलिखित में से कौन कायान्तरित चट्टान का उदाहरण नहीं है? - डोलोमाइट
  • कौन-सा पठार अरावली एवं विंध्य श्रेणियों के मध्य स्थित है? - मालवा
  • विश्व में किस देश को "चीनी का कटोरा" कहा जाता है। - क्यूबा
  • निम्नलिखित में से कौन सी नदी सतलुज नदी की सहायक नदी नहीं है? - रावी
  • निम्नांकित कथन किसने कहा – "वनस्पति जलवायु का सही मापदण्ड है"? - कोपेन
  • निम्नांकित में से कौन सी परत सम मण्डल में सम्मिलित नहीं है? - आयन मण्डल
  • कोडरमा किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है? - अभ्रक
  • भारत का पिट्सबर्ग है - जमशेदपुर
  • माताटीला बांध किस नदी पर स्थित है? - बेतवा
  • एच वी जे प्राकृतिक गैस पाइपलाइन निम्नलिखित में से कौन सा गैस पम्पिंग स्टेशन नहीं रखती है? - गुना
  • निम्नलिखित में से कौन सा राज्य 2011 में सबसे अधिक लिंगानुपात रखता है? - तमिलनाडु
  • निम्नलिखित में से कौन सा द्वीप लक्कादीव द्वीपसमूहों का अंग नहीं है? - तिलनचोंग
  • कोपेन ने भारत के विशाल मैदान की जलवायु के लिए निम्नलिखित में से कौन से शब्दों का प्रयोग किया था? - Cwg
  • उत्तराखण्ड के कितने जनपद अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े हैं? - 05
  • भारत की 2011 की जनगणनानुसार उत्तराखण्ड राज्य के किन जनपदों में 2001-2011 के दौरान नकारात्मक जनसंख्या वृद्धि दर्ज की गई? - पौड़ी गढ़वाल तथा अल्मोड़ा में
  • ‘गोविन्द राष्ट्रीय पार्क’ में सम्मिलित है - टोंस नदी का उद्गम क्षेत्र
  • कौन सा स्थान सिडकुल (SIDCUL) से सम्बन्धित नहीं है? - रुड़की
  • ‘खैर’ किस प्रकार के वन में पाया जाने वाला वृक्ष है? - उपोष्ण कटिबन्धीय वनों का
  • विषुवद्-रेखा निम्न में से किस देश से नहीं गुजरती है? - मेक्सिको
  • झूम है: - कृषि (खेती) की एक पद्धति
  • केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य को किस जन्तु के संरक्षण हेतु स्थापित किया गया है? - हिमालयी कस्तूरी मृग
  • ‘रामसर स्थल’ क्या है? - अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियां