राजव्यवस्था

  • यदि किसी पंचायत को भंग किया जाता है, तो उसके चुनाव माह के भीतर हो जाने चाहिए। - छः माह
  • भारतीय संविधान की निम्न में से किस अनुसूची में दल-बदल विरोधी अधिनियम के प्रावधान मौजूद हैं? - दसवीं अनुसूची
  • लोक लेखा समिति के लिए लोक सभा से कितने सदस्य निर्वाचित किये जाते हैं? - पन्द्रह
  • भारत की संविधान सभा द्वारा राष्ट्रगान जन-गण-मन का हिन्दी प्रारूप क ब अपनाया गया था? - 24 जनवरी, 1950
  • निम्नलिखित में से कौन भारत के मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष थे? - न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा
  • नवसृजित केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का प्रथम उपराज्यपाल निम्न में से कौन था? - गिरिश चन्द्र मुर्मू
  • चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ (CDS) तीनों सेनाओं की सेवाओं के विषय में किसके सैन्य सलाहकार हैं? - भारत के रक्षा मंत्री के
  • अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना किस वर्ष हुई? - 1919
  • सम्पत्ति का अधिकार निम्न में से कौन सी श्रेणी में सम्मिलित है? - कानूनी अधिकार
  • निम्न में से कौन क्षेत्रीय परिषद की अध्यक्षता करता है? - भारत के गृह मन्त्री
  • कौन सा संवैधानिक संशोधन भारत में पिछड़ी जातियों के लिए राष्ट्रीय आयोग के गठन से सम्बंधित है? - 102 वां संवैधानिक संशोधन
  • राज्य विधान परिषद के सदस्य का कार्यकाल कितना होता है? - 6 वर्ष
  • किस वर्ष लोक सभा में महिला सांसदों की संख्या न्यूनतम थी? - 1977
  • किसे संसद की कार्यवाहियों में भाग लेने का अधिकार प्राप्त है? - भारत के महान्यायवादी
  • उत्तरांचल (नाम परिवर्तन) अधिनियम निम्नांकित में से किस वर्ष में अस्तित्व में आया? - 2006
  • उत्तराखण्ड राज्य निम्न में से किस तिथि को अस्तित्व में आया? - 9-11-2000
  • उत्तराखण्ड का वह कौन सा मुख्यमंत्री था, जिसने विधान सभा में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की? - त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • औपनिवेशिक कुमाऊं और गढ़वाल के निम्नांकित में से किस कमिश्नर ने ‘राजस्व पुलिस’ प्रणाली का प्रारम्भ किया? - जॉर्ज विलियम ट्रेल
  • उत्तराखंड से कितने लोकसभा सांसद निर्वाचित होते हैं? - 5