रिचर्ड ब्रैनसन की अंतरिक्ष उड़ान

11 जुलाई, 2021 को ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी।

महत्वपूर्ण तथ्यः 70 वर्षीय ब्रैनसन अपने वर्जिन गेलेक्टिक (Virgin Galactic) रॉकेट विमान ‘वीएसएस यूनिटी’ से वर्जिन गेलेक्टिक के 5 कर्मचारियों के साथ ‘न्यू मैक्सिको रेगिस्तान’ के ऊपर लगभग 53 मील (86 किलोमीटर) की ऊँचाई पर पहुँचे।

  • अंतरिक्ष के छोर पर, वे तीन से चार मिनट तक भारहीनता का अनुभव करने और धरती का नजारा देखने के बाद सकुशल वापस लौट आए।
  • ‘अमेजन’ के जेफ बेजोस के उड़ान पर जाने से नौ दिन पहले ही अपने अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष पहुंचने वाले ब्रैनसन पहले शख्स बन गए हैं।
  • इसके अलावा, वे 70-79 वर्ष की उम्र में अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे शख्स हैं। इससे पहले जॉन ग्लेन 77 साल की उम्र में 1998 में अंतरिक्ष में गए थे।
  • रिचर्ड ब्रैनसन की उड़ान ने निजी कंपनियों के बीच अंतरिक्ष पर्यटन प्रतियोगिता को गति दी है।
  • ब्रैनसन के साथ उड़ान में भारतीय मूल की एयरोनॉटिकल इंजीनियर सिरीशा बांदला भी शामिल थी।

वर्जिन गेलेक्टिक एक ब्रिटिश अमेरिकी स्पेसफ्रलाइट कंपनी है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में कार्यरत है। इसकी स्थापना रिचर्ड ब्रैनसन ने 2004 में की थी और इसमें उनके वर्जिन ग्रुप के पास 24% हिस्सेदारी है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध