ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स 2021

स्टार्टअप इकोसिस्टम मैप और रिसर्च सेंटर ‘स्टार्टअप ब्लिंक’ द्वारा जून 2021 में ‘ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स 2021’ (Global Startup Ecosystem Index 2021) जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्यः इस सूचकांक में 1000 शहरों और 100 देशों को शामिल किया गया है।

  • स्टार्टअप ब्लिंक द्वारा ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स वर्ष 2017 से सालाना जारी किया जाता है।
  • रिपोर्ट में प्रत्येक स्थान के लिए अंकों (Score) की गणना तीन मापदंडों - मात्र (quantity), गुणवत्ता और व्यावसायिक वातावरण (business environment) के आधार पर की जाती है।

शीर्ष देशः 1. संयुक्त राज्य अमेरिका, 2. यूनाइटेड किंगडम, 3. इजरायल, 4. कनाडा, 5. जर्मनी।

शीर्ष शहरः 1. सैन फ्रांसिस्को बे, 2. न्यूयॉर्क, 3. बीजिंग, 4. लॉस एंजिल्स क्षेत्र, 5. लंदन।

भारत की रैंकिंगः भारत शीर्ष 100 देशों में 20वें स्थान पर है। भारत 2020 में 23वें और 2019 में 17वें स्थान पर था।

  • वर्तमान में भारत के 43 शहर शीर्ष 1000 में सूचीबद्ध हैं; विश्व के शीर्ष 20 शहरों में बैंगलोर (10वें), नई दिल्ली (14वें) और मुंबई (16वें) स्थान पर हैं।
  • दुनिया भर में शीर्ष 1000 में शामिल 43 भारतीय शहरों में से 9 ने इस साल सूची में पहली बार स्थान हासिल किया है जिनमें विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, रायपुर, पटना, वाराणसी, जमशेदपुर, औरंगाबाद, उडुपी, और आगरा शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय संबंध