ब्रांड फाइनेंस ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2022

जनवरी 2022 में जारी ‘ब्रांड फाइनेंस ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2022’ (Brand Finance Brand Guardianship Index 2022) में सत्य नडेला ने ब्रांड फाइनेंस रैंकिंग में दुनिया में शीर्ष सीईओ में पहला स्थान हासिल किया है।

  • तीन अन्य भारतीय मूल के सीईओ-गूगल के सुंदर पिचाई 5वें, एडोब के शांतनु नारायण 6वें और डेलॉइट के पुनीत रेनजेन 14वें स्थान पर हैं।
  • टाटा के एन- चंद्रशेखर इस सूची में 25वें और महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा और रिलायंस के मुकेश अंबानी क्रमशः 41वें और 42वें स्थान पर हैं। भारतीय स्टेट बैंक के दिनेश कुमार खारा 46वें स्थान पर हैं।
  • ब्रांड फाइनेंस रैंकिंग के शीर्ष 10 में तकनीक और मीडिया क्षेत्रें के सीईओ (जिन्हें ब्रांड संरक्षक कहा जाता है) का दबदबा है।

लघु संचिका