सी.डी.एस - II (यूपीएससी)
व्याख्यात्मक हल
1. भारत में सबसे पहली और सबसे पुरानी सरकारी स्वामित्व वाली कोयला खनन कंपनी निम्नलिखित में से कौन-सी है?
A |
नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन
|
|
B |
सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड
|
|
C |
कोल इंडिया लिमिटेड
|
|
D |
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड
|
Explanation :
- कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) भारत की पहली और सबसे पुरानी सरकारी स्वामित्व वाली कोयला खनन कंपनी है, इसकी स्थापना नवंबर, 1975 को हुई थी।
- सीआईएल की चार और संयुक्त उद्यम कंपनियां - हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड, तालचेर फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, सीआईएल एनटीपीसी ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड तथा कोल लिग्नाइट ऊर्जा विकास प्राइवेट लिमिटेड है।
2. निम्नलिखित में से मणिपुर में बराक नदी की सहायक नदी कौन-सी है?
A |
ढलेश्वरी
|
|
B |
सुबनसिरी
|
|
C |
धनसिरी
|
|
D |
मानस
|
Explanation :
बराक नदी की सहायक नदी ढलेश्वरी नदी है। बराक नदी को बांग्लादेश में सुरमा नदी के नाम से भी जाना जाता है। बराक नदी मणिपुर हिल के माउंट जौनपुर से निकलती हैं। यह भारत के असम, मणिपुर तथा मिजोरम राज्यों से बहते हुए बांग्लादेश में प्रवाहित होती हैं। बराक नदी की प्रमुख सहायक नदियां हैं- जीरी, धनलेश्वरी, सिंगला, लोंगाई तथा सोनाई। बांग्लादेश में इसे सुरमा तथा मेघना के नाम से जाना जाता है।
3. कारेवाओं के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- ये अत्यंत-नूतन कल्प के सरोवरी निक्षेप हैं।
- ये पीर पंजाल की निचली ढाल के साथ-साथ पाए जाते हैं।
- केसर, बादाम और अखरोट की कृषि के लिए करेवा सुविख्यात है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
A |
1
|
|
B |
2
|
|
C |
3
|
|
D |
कोई नहीं
|
Explanation :
- करेवा केसर, बादाम, सेब और अन्य नकदी फसलों की खेती के लिए सबसे उपयुक्त है। करेवा कश्मीर घाटी में पाए जाने वाले अत्यधिक उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी के भंडार हैं। करेवा का अर्थ है फ्ऊपर उठी हुई भूमि। करेवा कश्मीर घाटी में पाए जाने वाली झील निक्षेप (मृदा) है। यह जम्मू-कश्मीर में पीरपंजाल श्रेणियों की ढालों में 1,500 से 1,850 मीटर की ऊंचाई पर मिलता है।
- करेवा तलछट कश्मीर बेसिन के पैलियोजोइक-मेसोजोइक तलछट के ऊपर पाए जाते हैं और वे छतों, पठारों और टीले के रूप में होते हैं। आम तौर पर, वे हिमालय की पीर पंजाल रेंज जैसे पहाड़ों की तहों में स्थित हो सकते हैं।
4. यदि आप बीकानेर से कोणार्क की ओर सबसे कम दूरी वाले सड़क मार्ग से यात्र करते हैं तो आपको रास्ते में किस प्रकार की वनस्पति मिलेगी?
A |
उष्ण कटिबंधीय कंटीली, मरुस्थली, आर्द्र पर्णपाती, मैंग्रोव
|
|
B |
मरुस्थली, उष्ण कटिबंधीय कंटीली, आर्द्र पर्णपाती, मैंग्रोव
|
|
C |
आर्द्र पर्णपाती, उष्ण कटिबंधीय कंटीली, मैंग्रोव, मरुस्थली
|
|
D |
मरुस्थली, उष्ण कटिबंधीय कंटीली, मैंग्रोव, आर्द्र पर्णपाती
|
Explanation :
- बीकानेर से कोणार्क की ओर सबसे कम दूरी वाले सड़क मार्ग से यात्र करते हुए हमें सबसे पहले मरुस्थल, फिर उष्ण कटिबंधीय कंटीली झाड़ियां, आर्द्र पर्णपाती वन तथा मैंग्रोव जैसे क्षेत्र प्राप्त होंगे।
5. भारत के एक राज्य के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- अपनी शैलों और खनिजों की विविधता के लिए यह विश्वभर में विख्यात है।
- यहां क्रिसोटाइल ऐस्बेस्टॉस का देश में सबसे बड़ा निक्षेप है।
- इस राज्य में नीलम संजीव रेड्डी सागर हाइडल प्रोजेक्ट स्थित है।
निम्नलिखित में से इस राज्य को पहचानिएः
A |
झारखंड
|
|
B |
राजस्थान
|
|
C |
आंध्र प्रदेश
|
|
D |
छत्तीसगढ़
|
Explanation :
- नीलम संजीव रेड्डी सागर हाइडल प्रोजेक्ट स्थित आंध्र प्रदेश में अवस्थित है। आंध्र प्रदेश भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। राजस्थान और आंध्र प्रदेश लगभग पूरे भारत के एस्बेस्टस का उत्पादन करते हैं। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 बनने के बाद हैदराबाद राज्य को आंध्र प्रदेश में मिलाकर 1 नवंबर, 1956 में ‘आंध्र प्रदेश’ राज्य का निर्माण हुआ था।
6. 2020-21 के दौरान, जब भारत कोबिड-19 के प्रतिकूल प्रभावों से गुजर रहा था, तब निम्नलिखित में से किस सेक्टर में सकारात्मक वृद्धि देखी गई?
A |
खनन और आखनन (क्वॉरीइंग)
|
|
B |
बिजली, गैस, जल-आपूर्ति और अन्य उपयोगी सेवाएं
|
|
C |
वित्तीय, स्थावर संपदा और व्यावसायिक सेवाएं
|
|
D |
लोक प्रशासन, रक्षा और अन्य सेवाएं
|
Explanation :
- कोविड काल के दौरान बिजली, गैस, जल आपूर्ति और अन्य उपयोगी सेवाओं के क्षेत्र में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई थी। वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 2020-21 में 7.3 प्रतिशत संकुचन के बाद, अग्रिम अनुमान के अनुसार, 2021-22 में 9.2 प्रतिशत के विस्तार की उम्मीद है।
7. किसी सूक्ष्म-वित्त कंपनी से उधार लेने वाले किसी उधारकर्त्ता के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A |
उधारकर्त्ता की वार्षिक आय एक सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
|
|
B |
उधारकर्त्ता को एक सीमा से अधिक ऋण राशि नहीं मांगनी चाहिए।
|
|
C |
उधारकर्त्ता को संपार्श्विक जमानत प्रस्तुत करने से मना नहीं करना चाहिए।
|
|
D |
उधारकर्त्ता को किसी प्रस्तावित ब्याज दर का भुगतान करने से मना नहीं करना चाहिए।
|
Explanation :
- सूक्ष्म वित्त कंपनी से उधार लेने वाले किसी उधारकर्ता को किसी भी प्रस्तावित ब्याज दर का भुगतान करने से मना नहीं करनाचाहिए। भारत में 1 लाख रुपए से कम के सभी ऋणों को माइक्रोलोन या सूक्ष्म ऋण माना जा सकता है।
8. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A |
NBFCs मांग जमा स्वीकार नहीं कर सकती हैं।
|
|
B |
NBFCs ऋण नहीं दे सकती हैं।
|
|
C |
NBFCs अपने नाम पर आहरित चेक जारी नहीं कर सकती हैं।
|
|
D |
NBFCs निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम की निक्षेप बीमा सुविधा प्रस्तावित नहीं कर सकती हैं।
|
Explanation :
- गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां ऋण प्रदान करती हैं। अतः विकल्प बी गलत एवं सही उत्तर है भारत में ऐसे वित्तीय संस्थाएं हैं, जो बैंक नहीं है किंतु वे जमाराशि स्वीकार करती हैं तथा बैंक की तरह ऋण सुविधा प्रदान करती हैं। भारत में इन्हें गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) कहा जाता है। भारत में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में कंपनियों का एक बड़ा समूह शामिल है, जो निवेश कारोबार, बीमा कारोबार, चिट फंड, निधि, व्यापार बैंकिंग, स्टॉक ब्रोकिंग, वैकल्पिक निवेश आदि का कारोबार करती हैं।
- गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी उस कंपनी को कहते हैं, जो a) कंपनी अधिनियम, 1956 के अंतर्गत पंजीकृत हो, b) इसका मुख्य कारोबार उधार देना, विभिन्न प्रकार के शेयरों/स्टॉक/बांड्स/ डिबेंचरों/प्रतिभूतियों, पट्टा कारोबार, किराया-खरीद (हायर-पर्चेज), बीमा कारोबार, चिट संबंधी कारोबार में निवेश करना तथा c) इसका मुख्य कारोबार किसी योजना अथवा व्यवस्था के अंतर्गत एकमुश्त रूप से अथवा किस्तों में जमा राशियां प्राप्त करना है।
9. उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में लगभग 40.27 प्रतिशत संयुक्त भार वाले आठ प्रमुख (कोर) उद्योगों के आधार वर्ष सूचकांक में संशोधन किया है। आठ प्रमुख उद्योगों में निम्नलिखित में से कौन-सा शामिल नहीं है?
A |
कोयला
|
|
B |
रिफाइनरी उत्पाद
|
|
C |
रबड़ उत्पाद
|
|
D |
सीमेंट
|
Explanation :
- आईसीआई चयनित आठ प्रमुख उद्योगों में रबर उद्योग शामिल नहीं हैं।
- आईसीआई चयनित आठ प्रमुख उद्योगों में उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है। कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली। आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल मदों के भार का 40.27 प्रतिशत शामिल है।
10. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- MSMEs में भारतीय अर्थव्यवस्था का एक गतिशील सेक्टर शामिल है, जो रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करता है।
- MSMEs में अल्प पूंजी लागत की आवश्यकता होती है और ये पिछड़े क्षेत्रों के औद्योगिकीकरण में सहायता करते हैं।
- MSMEs का सामाजिक-आर्थिक विकास में बहुत बड़ा योगदान है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
A |
कोई नहीं
|
|
B |
1
|
|
C |
2
|
|
D |
3
|
Explanation :
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) आर्थिक विकास के इंजन के रूप में और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। एमएसएमई को मजबूत करने के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग का गठन 5 अप्रैल, 2016 को किया गया था। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की मदद से एमएसएमई सामाजिक-आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देकर विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सामान्य ग्रामीण लोगों और विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करता है। विभाग एमएसएमई को ऋण, प्रौद्योगिकी तथा स्थानीय एवं वैश्विक बाजार तक की पहुंच प्रदान करता है।
11. बिच्छू-बूटी की पत्तियों के दंशन रोम, मानव शरीर में तरल अंतःक्षेपित (इंजेक्ट) करते हैं, जिससे जलन-पीड़ा होती है। यह तरल क्या है?
A |
मैथेनॉइक अम्ल
|
|
B |
टार्टरिक अम्ल
|
|
C |
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
|
|
D |
सल्फ्यूरिक अम्ल
|
Explanation :
- मेथेनोइक अम्ल का रासायनिक सूत्र CH2O2 है। इन कीड़ों के काटने या डंक मारने पर थोड़ा अम्ल शरीर में प्रविष्ट हो जाता है। इमली में टार्टरिक अम्ल पाया जाता है।
- गन्धकाम्ल (सल्फ्रयुरिक एसिड) एक तीव्र अकार्बनिक अम्ल है, इसका अणुसूत्र (H2SO4) है। हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक प्रमुख अकार्बनिक अम्ल है। वस्तुतः हाइड्रोजन क्लोराइड गैस के जलीय विलयन को ही हाइड्रोक्लोरिक अम्ल कहते हैं।
12. जब लोग खाद्य के अपाचन से पीड़ित होते हैं तो मिल्क ऑफ मैग्नीशिया का प्रयोग किया जाता है। यह क्या है?
A |
प्रबल क्षारक
|
|
B |
मृदु क्षारक
|
|
C |
प्रबल अम्ल
|
|
D |
मृदु अम्ल
|
Explanation :
- ‘मिल्क ऑफ मैग्नीशिया’ एक मृदु क्षार है। मैग्नीशियम हाईड्रॉक्साइड एक अकार्बनिक यौगिक है, जिसका रासायनिक सूत्र Mg(OH)2 है। इसे ‘मिल्क ऑफ मैग्नीशिया’ कहते हैं, क्योंकि जल में घुलकर यह दूध जैसा दिखता है। इसका उपयोग पेट की अम्लता दूर करने के लिए किया जाता है। मिल्क ऑफ मैग्नीशियम एक लेक्सेटिव के तौर पर कार्य करता है।
13. निम्नलिखित में से कौन-सा धातु-युग्म ऊष्मा का बहुत अच्छा चालक है?
A |
रजत और ताम्र
|
|
B |
रजत और सीसा
|
|
C |
ताम्र और पारा
|
|
D |
सीसा और पारा
|
Explanation :
- रजत और ताम्बा धातु युग्म ऊष्मा का बहुत अच्छा चालक होता है। पारा भी ऊष्मा का चालक होता है। चांदी ऊष्मा का सबसे अच्छा चालक है, जबकि सीसा ऊष्मा का सबसे कम चालक है। तांबा और ऐलुमिनियम अच्छे, जबकि पारा बुरे चालक हैं।
14. विद्यालय की घंटियां धातु से निर्मित होती हैं, क्योंकि धातु होती हैं
A |
आघातवर्ध्य
|
|
B |
ध्वनिक
|
|
C |
तन्य
|
|
D |
द्युतिमय
|
Explanation :
- सामान्यतः धातु चमकीले, प्रत्यास्थ, आघातवर्धनीय और सुगढ़ होते हैं। धातु ऊष्मा और विद्युत के अच्छे चालक होते हैं, जबकि अधातु सामान्यतः भंगुर, चमकहीन और विद्युत तथा ऊष्मा के कुचालक होते हैं। अयस्कों से धातु के निष्कर्षण और उपयोग में लाने के पूर्व उनके शुद्धीकरण की प्रक्रिया को धातुकर्म (मेटलर्जी) कहते हैं। सबसे भारी धातु ऑस्मियम हैं।
15. टिंक्चर ऑफ आयोडीन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- यह पूतिरोधी (एंटिसेप्टिक) विलयन है।
- आयोडीन को एल्कोहॉल-जल मिश्रण में रखा जाता है।
- आयोडीन की सांद्रता अत्यंत निम्न होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
A |
1
|
|
B |
2
|
|
C |
3
|
|
D |
कोई नहीं
|
Explanation :
- आयोडीन की टिंचर एक एंटीसेप्टिक घोल है। ऐल्कोहॉल तथा जल में आयोडीन का 2.3% विलयन आयोडीन का टिंक्चर कहलाता है। यह इथेनॉल और पानी के मिश्रण में आयोडीन को भंग करके तैयार किया जाता है।
16. किसका समइलेक्ट्रॉनिक नहीं है?
A |
K+
|
|
B |
Mg2+
|
|
C |
S2–
|
|
D |
P3–
|
Explanation :
- क्लोरिन, मैग्नीशियम का समइलेक्ट्रॉनिक नहीं है। जिन आयनों और परमाणुओं के इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है, समइलेक्ट्रॉनिक कहते हैं। क्लोरीन गैस की खोज सर्वप्रथम शीले ने की थी। क्लोरीन का प्रतीक 'Cl' तथा परमाणु संख्या 17 है। क्लोरीन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1s2 2s2 2p6 3s2 3p5 होता है। क्लोरीन एक अत्यंत क्रियाशील गैस है।
17. वनस्पति कोशिकाओं में
A |
केंद्रक को झिल्ली की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन हरितलवक (क्लोरोप्लास्ट) चारों ओर से उनकी अपनी झिल्ली से घिरे होते हैं।
|
|
B |
केंद्रक और हरितलवक पृथक् रूप से अपनी-अपनी झिल्ली से घिरे होते हैं।
|
|
C |
केंद्रक चारों ओर से झिल्ली से घिरा होता है, लेकिन हरितलवक को झिल्ली की आवश्यकता नहीं होती है।
|
|
D |
केंद्रक और हरितलवक दोनों किसी झिल्ली से घिरे नहीं होते हैं।
|
Explanation :
- वनस्पतियों की कोशिकाएं यूकार्योटिक कोशिकाएं होती हैं, जो अन्य यूकार्योटिक जीवों से कई मौलिक कारकों में भिन्न होती हैं। इसमें केंद्रक और हरितलवक पृथक रूप से अपनी-अपनी झिल्ली से घिरे होते हैं। पौधे और पशु की कोशिकाओं में समान अंगों के साथ नाभिक होता है। फिर भी एक पौधे की कोशिकाएं अत्यंत विशिष्ट होती हैं। इसकी कोशिका झिल्ली के बाहर की दीवार पर उपस्थिति होती है। वहीं पशुओं में यह झिल्ली के अन्दर होती है। वनस्पतियों की कोशिकाएं पशु कोशिकाओं की अपेक्षा तुलनात्मक रूप से बड़ी होती हैं, जो आयताकार आकार में होती हैं।
18. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन स्टार्च और ग्लाइकोजन के बारे में सही है?
A |
स्टार्च और ग्लाइकोजन दोनों वनस्पति कोशिकाओं में पाए जाते हैं।
|
|
B |
स्टार्च और ग्लाइकोजन दोनों प्राणि कोशिकाओं में पाए जाते हैं।
|
|
C |
स्टार्च वनस्पति कोशिकाओं में विद्यमान होता है और ग्लाइकोजन प्राणि कोशिकाओं में विद्यमान होता है।
|
|
D |
स्टार्च और ग्लाइकोजन दोनों वनस्पति कोशिकाओं के साथ-साथ प्राणि कोशिकाओं में भी विद्यमान होते
|
Explanation :
- स्टार्च वनस्पति कोशिकायों में विद्यमान होता है और गलायकोलेजेन प्राणी कोशिकाओं में विद्यमान होता है। मंड (स्टार्च), जिसका रासायनिक सूत्र (C6H10O5)n, है।
- एक पॉली सैकेराइडकार्बोहाइड्रेट है, ग्लाइकोजेन एक कार्बनिक यौगिक है। यह एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है। जन्तुओं में उर्जा संचय का मुख्य माध्यम है।
19. प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A |
प्रकाश ऊर्जा सीधे गतिज ऊर्जा में रूपांतरित होती है, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड का ऑक्सीकरण होता है।
|
|
B |
प्रकाश ऊर्जा सीधे रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरित होती है, जिससे जल का अपचयन होता है।
|
|
C |
पर्णहरित (क्लोरोफिल), प्रकाश की रासायनिक ऊर्जा को अवशोषित करता है, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड का ऑक्सीकरण होता है।
|
|
D |
पर्णहरित, प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित करता है, जिससे जल अणुओं का विभाजन होता है एवं कार्बन डाइऑक्साइड का अपचयन कारित होता है।
|
Explanation :
- पर्णहरित, प्रकाश उर्जा को अवशोषित करता है, जिससे जल अणुओं का विभाजन होता है एवं कार्बन डाइऑक्साइड का अपचयन होता है। प्रकाश संश्लेषण हरे पौधों में भोजन बनाने की प्राथमिक विधि है। कार्बन तथा हाइड्रोजन को आक्साइड (CO2 तथा H2O) सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा लेकर पौधों की कोशिकाओं में कार्बोहाइड्रेट (ग्लूकोज) के रूप में स्थिर हो जाते हैं।
20. पारिगर्भिक (क्वाशिओरकोर) कुपोषण का एक प्रकार है, जो किसकी कमी के कारण होता है?
A |
खनिज
|
|
B |
विटामिन
|
|
C |
वसा
|
|
D |
प्रोटीन
|
Explanation :
- प्रोटीन की कमी से मरास्मस, क्वाशिक्योर नामक रोग होता है। क्वाशिओरकर में बच्चे को मिलने वाली प्रोटीन का मात्रत्मक रूप से ह्रास हो जाता है, परन्तु ऊर्जा की मात्र पर्याप्त है। सामान्य रूप से वृद्धि रुक जाती है। सांस लेने में कष्ट, ऑक्सीजन की कमी, इडीमा तथा एक सामान्य उदासीनता पाई जाती है। प्रोटीन शरीर के सभी ऊतकों का निर्माण करता है और उनकी मरम्मत व क्षतिपूर्ति करता है। ग्रंथियों के स्रावों, हार्माेनों, पाचक अन्य एंजाइमों का निर्माण करता है।
21. निम्नलिखित में से कौन-सा एन्जाइमयुग्म, अम्लीय चभ् पर क्रिया नहीं करता है?
A |
ट्रिप्सिन और पेप्सिन
|
|
B |
काइमोट्रिप्सिन और पेप्सिन
|
|
C |
ट्रिप्सिन और ऐमिलेस
|
|
D |
पेप्सिन और ऐमिलेस
|
Explanation :
- ट्रिप्सिन (Trypsin) और एमीलेस अम्लीय पीएच पर क्रिया नहीं करता है। ट्रिप्सिन शरीर में पाया जाने वाला एक एंजाइम है, जो पाचन तंत्र के लिए काम करता है।
- एमाइलेज एक एंजाइम है, एक प्रकार का प्रोटीन जो आपके शरीर को कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने में मदद करता है। एमाइलेज परीक्षण रक्त या मूत्र (पेशाब) में एमाइलेज की मात्र को मापने का एक तरीका है। इसे ‘एमी’ टेस्ट, सीरम एमाइलेज और यूरिन एमाइलेज भी कहा जाता है।
22. किसके उपापचय से यूरिया उत्पन्न होता है?
A |
प्रोटीन
|
|
B |
कार्बोहाइड्रेट
|
|
C |
लिपिड
|
|
D |
प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट दोनों
|
Explanation :
- प्रोटीन के उपापचय से नाइट्रोजन जैसे उत्सर्जी पदार्थों का निर्माण होता है; जैसे-अमोनिया, यूरिया तथा यूरिक अम्ल। यूरिया एक कार्बनिक यौगिक है, जिसका रासायनिक सूत्र (NH2)2CO होता है। कार्बनिक रसायन के क्षेत्र में इसे कार्बामाइड भी कहा जाता है। यह एक रंगहीन, गन्धहीन, सफेद, रवेदार जहरीला ठोस पदार्थ है। यह जल में अति विलेय है। कृषि में नाइट्रोजनयुक्त रासायनिक खाद के रूप में इसका उपयोग होता है।
23. लोहे की न्यूनता से कौन-सा रोग होता है?
A |
अरक्तता
|
|
B |
स्कर्वी
|
|
C |
रिकेट्स
|
|
D |
हैजा
|
Explanation :
- आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया (या आयरन की कमी वाला एनीमिया), एनीमिया (लाल रक्त कोशिका या हीमोग्लोबिन का कम स्तर) का सबसे सामान्य प्रकार है। इसे अरक्तता के नाम से जाना जाता है। हीमोग्लोबिन के स्तर को ग्राम पर डेसीलीटर में मापा जाता है। थकान, आलस्य/सुस्ती (ऊर्जा की कमी)।
24. यदि 10 kg द्रव्यमान वाली कोई वस्तु 10 उधे की एकसमान चाल से गतिमान है, तो उस वस्तु के रैखिक संवेग और गतिज ऊर्जा क्रमशः क्या होंगे?
A |
100 N.s और 500 J
|
|
B |
100 N.s और 1000 J
|
|
C |
200 N.s और 500 J
|
|
D |
200 N.s और 1000 J
|
25. प्रतिरोध और धारिता के संयोजन वाला एक वैद्युत परिपथ नीचे दिया गया है। परिपथ में से प्रवाहित होने वाली धारा कितनी होगी?
A |
1 A
|
|
B |
2 A
|
|
C |
1.5 A
|
|
D |
0.5 A
|
26. किसी ध्वनि तरंग का तारत्व निम्नलिखित में से किस विशिष्टता पर निर्भर करता है?
A |
चाल
|
|
B |
प्रबलता
|
|
C |
आयाम
|
|
D |
आवृत्ति
|
Explanation :
- किसी ध्वनि तरंग का तारत्व उसकी आवृत्ति पर निर्भर करता है। तारत्व को ध्वनि की विशेषता के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिसका उपयोग तीखी और सपाट ध्वनियों के बीच अंतर करने के लिए किया जाता है। प्रति सेकंड गिने जाने वाले कंपनों की संख्या आवृत्ति कहलाती है। यदि एक सेकंड में पांच पूर्ण तरंगें उत्पन्न होती हैं।
27. किसी परिपथ में विद्युत धारा मापने के लिए प्रयुक्त यंत्र (device) को क्या कहते हैं?
A |
ऐमीटर
|
|
B |
मोटर
|
|
C |
वोल्टमापी
|
|
D |
जनित्र
|
Explanation :
- ऐमीटर किसी परिपथ की किसी शाखा में बहने वाली विद्युत धारा को मापने वाला यन्त्र है। वोल्टमीटर एक मापन यंत्र है, जो किसी परिपथ के किन्हीं दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर को मापने के लिये प्रयोग किया जाता है। विद्युत जनित्र एक ऐसी युक्ति है, जो यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने के काम आती है। इसके लिये यह प्रायः माईकल फैराडे के विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धान्त का प्रयोग करती है। विद्युत मोटर, इसके विपरीत विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक उर्जा में बदलने का कार्य करती है।
28. l लंबाई और क व्यास वाली धातु की तार का प्रतिरोध d है। उसी धातु और उसी लंबाई वाली अन्य तार का प्रतिरोध क्या होगा, जिसका व्यास दोगुना है?
A |
R
|
|
B |
R/4
|
|
C |
R/2
|
|
D |
2R
|
29. भारत में, दूरसंचार से संबंधित सभी मामलों में भारत सरकार की नीति के कार्यान्वयन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तरदायी है?
A |
डिजिटल संचार आयोग
|
|
B |
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण
|
|
C |
दूरसंचार सलाहकार समिति
|
|
D |
टेलीकम्युनिकेशन्स कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड
|
Explanation :
- भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की स्थापना 20 फरवरी, 1997 को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण अधिनियम, 1997 द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य देश में दूरसंचार के विकास के लिये अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करना एवं इसे बेहतर बनाना है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
30. जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- यह अंतरिक्ष में भेजी गई (लांच की गई) अब तक की सबसे बड़ी वेधशाला है।
- इसे नासा (NASA) द्वारा यूरोपीयन स्पेस एजेंसी और कैनेडियन स्पेस एजेंसी के सहयोग से विकसित किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
A |
केवल 1
|
|
B |
केवल 2
|
|
C |
1 और 2 दोनों
|
|
D |
न तो 1 और न ही 2
|
Explanation :
- जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का परिणाम है, जिसे दिसंबर 2021 में लॉन्च किया गया था। यह अब तक का सबसे बड़ा, सबसे शक्तिशाली इन्फ्रारेड स्पेस टेलीस्कोप है।
- यह हबल टेलीस्कोप का उत्तराधिकारी है। यह ब्रह्मांड के अतीत के हर चरण बिग बैंग से लेकर आकाशगंगाओं, तारों और ग्रहों के निर्माण से लेकर हमारे अपने सौर मंडल के विकास तक की जांच करेगा।
31. भारत ने 10 प्रतिशत एथेनॉल सम्मिश्रण लक्ष्यित तिथि से बहुत पहले ही प्राप्त कर लिया है। इससे निम्नलिखित में से किसे सबसे अधिक लाभ होगा?
A |
कसावा बागोन (प्लांटेशन)
|
|
B |
मक्का की खेती
|
|
C |
चीनी उद्योग
|
|
D |
शराब उद्योग
|
Explanation :
- भारत में इथेनॉल सम्मिश्रण नीति से सबसे ज्यादा लाभ चीनी उद्योग को प्राप्त होगा।भारत सरकार ने पेट्रोल में 20% इथेनॉल सम्मिश्रण (जिसे E20 भी कहा जाता है) के लक्ष्य को वर्ष 2030 से परिवर्तित कर वर्ष 2025 तक कर दिया है। वर्तमान में हमारे वाहनों में उपयोग किये जा रहे पेट्रोल में 10% इथेनॉल मिश्रित होता है।
- भारत वर्ष 2030 तक इस अनुपात को 20% तक बढ़ाने का मूल लक्ष्य रखता था, लेकिन वर्ष 2021 में नीति आयोग द्वारा इथेनॉल रोडमैप जारी किये जाने के साथ अब इस लक्ष्य को 2025 तक पूरा कर लेने की प्रतिबद्धता जताई गई है।
32. e-RUPI प्री-पेड डिजिटल वाउचरों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- e-RUPI की अधिकतम राशि एक लाख रुपए है।
- बैंक खाता नहीं होने पर भी लाभार्थी e-RUPI प्राप्त कर सकते हैं।
- मोबाइल फोन पर e-RUPI प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों के पास इंटरनेट कनेक्शन सहित स्मार्ट फोन होना आवश्यक है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
A |
1 और 2
|
|
B |
केवल 3
|
|
C |
1 और 3
|
|
D |
केवल 2
|
Explanation :
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ई-रूपी प्रीपेड डिजिटल वाउचर की लिमिट पहले के 10,000 रुपये से बढ़ाकर प्रति वाउचर एक लाख रुपये कर दियाहै। e-RUPI एक डिजिटल वाउचर है, जो लाभार्थी को उसके मोबाइल फोन पर SMS या QR कोड के रूप में मिलता है। यह एक प्रीपेड वाउचर होता हैं, जिससे किसी भी SMS या QR से पेमेंट रिसीव सेंटर पर उपयोग किया जा सकता है। यह कैशलेस भुगतान का तरीका है। इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से तैयार किया गया है।
33. हाल ही में भारत का प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन आधारित उन्नत ईंधन सेल विद्युत वाहन (FCEV) लांच किया गया। इसमें किसके उत्सर्जन के सिवाय कोई पुच्छ-नलिका (टेलपाइप) उत्सर्जन नहीं होता है?
A |
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड
|
|
B |
नाइट्रोजन
|
|
C |
ऑक्सीजन
|
|
D |
जल
|
Explanation :
- हाइड्रोजन द्वारा संचालित फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) जीरो उत्सर्जन के सबसे अच्छे सामाधान में से एक है। यह पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है, जिसमें पानी के अलावा किसी भी तरह का टेलपाइप (Tailpipe) उत्सर्जन नहीं होता है। इसका उद्देश्य हाइड्रोजन, ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (Fuel Cell Electric Vehicle – FCEV) प्रौद्योगिकी के बारे में जागरुकता फैलाना और हाइड्रोजन आधारित पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करने के लाभों का प्रसार करना है।
34. निम्नलिखित में से किस भाषा को 1967 में संविधान संशोधन के द्वारा आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था?
A |
खासी
|
|
B |
कश्मीरी
|
|
C |
सिंधी
|
|
D |
उर्दू
|
Explanation :
- भारत की आठवीं अनुसूची में सिंधी 21वें संशोधन, 1967 में; कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली भाषा 71वें संशोधन, 1992 में; बॉडो, डोगरी, संथाली और मैथली 92वें संशोधन, 2004 में शामिल किया गया।
- अधिकारिक प्रयोग के लिए आठवीं अनुसूची में भाषाओं की व्यवस्था की गयी है। मूलरूप से इसमें 14 भाषाएं थीं, परन्तु वर्तमान में इसमें 22 भाषा है।
35. प्रारंभिक मध्यकालीन भारत में मणिग्रामम और नानदेसी क्या थे?
A |
राजस्व का भुगतान नहीं करने वाले ग्रामों का समूह
|
|
B |
ग्राम-स्तरीय सामुदायिक समूह
|
|
C |
भारतीय व्यापारियों के संघ (गिल्ड)
|
|
D |
राजधानी शहरों में साहित्यिक समाज
|
Explanation :
- मणिग्रामम और नानादेसी आमतौर पर एक मध्ययुगीन व्यापारी गिल्ड को संदर्भित करता है, जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत में सक्रिय, यात्र करने वाले जातीय भारतीय व्यापारियों द्वारा आयोजित किया जाता है। नानादेशी दक्षिण भारत में व्यापारियों की एक श्रेणी थी। यहां विभिन्न व्यापारियों के संगठन को वाणिज्य भी कहा जाता था।
36. किस युद्ध में त्रवणकोर राज्य के मार्थंड वर्मा से डच पराजित हुए थे?
A |
वांडीवाश
|
|
B |
राक्षसी-तांगड़ी
|
|
C |
पुल्ललुर
|
|
D |
कोलाचेल
|
Explanation :
- कोलाचेल की लड़ाई 10 अगस्त, 1741 को त्रवणकोर-डच के बीच हुआ था। एडमिरल यूस्टाचियस डी लैनॉय के नेतृत्व में डच ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना को हराया। डच हार से कभी उबर नहीं पाए और यह लड़ाई भारत में डच प्रभाव के अंत की शुरुआत थी।
37. कुमारिल भट्ट और प्रभाकर निम्नलिखित में से किस दर्शन संप्रदाय के हैं?
A |
लोकायत
|
|
B |
माध्यमिक
|
|
C |
पूर्व-मीमांसा
|
|
D |
उत्तर-मीमांसा
|
Explanation :
- कुमारिल भट और प्रभाकर पूर्व मीमांसा से सम्बन्धित हैं। मीमांसा या पूर्वमीमांसा दर्शन के प्रणेता जैमिनी हैं। मीमांसा का तत्व सिद्धान्त विलक्षण है। इसकी गणना अनीश्वरवादी दर्शनों में है। किसी विषय पर गहराई से किए गये विचार-विमर्श को मीमांसा कहते हैं (मीमांसनं मीमांसा)। मीमांसा दर्शन में ‘धर्म क्या है’ इस विषय पर मीमांसा की गई है।
38. तोल्काप्पियम क्या है?
A |
व्याकरण ग्रंथ
|
|
B |
राजेंद्र चोल की प्रशंसा में तमिल कविता
|
|
C |
तमिल में प्राचीन उपदेशात्मक कृति
|
|
D |
चेर राजा द्वारा रचित नाटक
|
Explanation :
- तोल्काप्पियम् तमिल व्याकरण का प्राचीन ग्रन्थ है। तोल्काप्पियम ‘द्वितीय संगम’ का एकमात्र शेष ग्रंथ है।
- अगस्त्य ऋषि के बारह योग्य शिष्यों में से एक ‘तोल्काप्पियर’ द्वारा यह ग्रंथ लिखा गया था।
- सूत्र शैली में रचा गया यह ग्रंथ तमिल भाषा का प्राचीनतम व्याकरण ग्रंथ है। संगमकालीन इस ग्रंथ में आठों प्रकार के विवाहों का उल्लेख मिलता है।
- इस ग्रंथ में प्रेम विवाह को ‘पंचतिणै’, एक पक्षीय प्रेम को ‘कैक्किणै’ एवं अनुचित प्रेम को ‘पेरुन्दिणै’ कहा गया है।
39. निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर प्राचीन महिष्मति स्थित था?
A |
सरयू
|
|
B |
सोन
|
|
C |
नर्मदा
|
|
D |
गोदावरी
|
Explanation :
- महिष्मति साम्राज्य नर्मदा के तट पर अवस्थित था। माहिष्मति वर्तमान समय के मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के तट पर स्थित माहेश्वर नगर और उसके आस-पास के क्षेत्र तक फैली थी। यह उज्जयनी नगर के दक्षिण और प्रतिष्ठान नगर के उत्तर में थी। महर्षि पतंजलि ने उल्लेख किया है कि जो यात्री उज्जयनी से यात्र प्रारंभ करता था तो माहिष्मति नगर में सूर्योदय होता था।
40. संसदीय लोक लेखा समिति (PAC) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A |
यह भारत सरकार के वित्त लेखों की जांच करती है।
|
|
B |
लोक सभा द्वारा अपने सदस्यों में से समिति के 15 सदस्यों को निर्वाचित किया जाता है।
|
|
C |
समिति के सभापति को इसके सदस्यों द्वारा निर्वाचित किया जाता है।
|
|
D |
यदि सरकार द्वारा गठित किसी अन्य समिति के किसी सदस्य को PAC के लिए निर्वाचित किया जाता है, तो लोक सभा अध्यक्ष यह निर्णय करता है कि क्या वह पूर्व समिति का सदस्य बना रहेगा या नहीं।
|
Explanation :
- ‘लोक लेखा समिति’ तीन वित्तीय संसदीय समितियों में से एक है। इसमें वर्तमान में केवल एक वर्ष की अवधि के साथ 22 सदस्य (लोकसभा अध्यक्ष द्वारा चुने गए 15 सदस्य और राज्यसभा के सभापति द्वारा चुने गए 7 सदस्य) शामिल होते हैं।
- इसके सदस्य लोकसभा द्वारा निर्वाचित नहीं किये जाते हैं। लोक लेखा समिति को वर्ष 1921 में ‘भारत सरकार अधिनियम, 1919’ के माध्यम से गठित किया गया था, जिसे ‘मोंटफोर्ड सुधार’ भी कहा जाता है।
41. निम्नलिखित पर विचार कीजिएः
- एम.ए. आयंगर
- जी.एस.ढिल्लो
- बलराम जाखड़
- पी.ए. संगमा
इनमें से कितने लोकसभा अध्यक्ष थे?
A |
1
|
|
B |
2
|
|
C |
3
|
|
D |
4
|
Explanation :
उपर्युक्त सभी लोकसभा के अध्यक्ष रहे चुके हैं।
- एम. ए. आयंगरः 8 मार्च, 1956-10 मई, 1957; 11 मई, 1957-16 अप्रैल, 1962।
- गुरदयाल सिंह ढिल्लोः 8 अगस्त, 1969-19 मार्च, 1971; 22 मार्च, 1971-1 दिसंबर, 1975।
- बलराम जाखड़ः 22 जनवरी, 1980-15 जनवरी, 1985; 16 जनवरी, 1985-18 दिसंबर; 1989।
- पी. ए. संगमाः 23 मई, 1996-23 मार्च, 1998।
42. भारत के संविधान की अनुसूची और विषय-सूची के निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
- पहली अनुसूची : शपथ या प्रतिज्ञान के प्रारूप
- तीसरी अनुसूची : राज्य सभा में स्थानों का आवंटन
- पांचवीं अनुसूची : अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन के बारे में उपबंध
- नवीं अनुसूची:कुछ राज्यों में जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में उपबंध
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
A |
1
|
|
B |
2
|
|
C |
3
|
|
D |
4
|
Explanation :
उपर्युक्त जोड़े में केवल एक पांचवीं अनुसूची सही सुमेलित है।
- पहली अनुसूचीः इसमें भारतीय संघ के घटक राज्यों (28राज्य) एवं संघ शासित (8) क्षेत्रों का उल्लेख है।
- तीसरी अनुसूचीः इसमें विभिन्न पदाधिकारियों (राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मंत्री, उच्चतम एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों) द्वारा पद-ग्रहण के समय ली जाने वाली शपथ का उल्लेख है।
- पांचवीं अनुसूचीः इसमें विभिन्न अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजाति के प्रशासन और नियंत्रण के बारे में उल्लेख है।
- नौवीं अनुसूचीः संविधान में यह अनुसूची प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम, 1951 के द्वारा जोड़ी गई। इसके अंतर्गत राज्य द्वारा संपत्ति के अधिग्रहण की विधियों का उल्लेख किया गया है।
43. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A |
भारत के संविधान के अनुच्छेद 21क के अधीन, राज्य ग्यारह वर्ष तक की आयु वाले सभी बालकों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा देने का उपबंध करेगा।
|
|
B |
भारत के संविधान के अनुच्छेद 26 के अधीन प्रत्येक धार्मिक संप्रदाय को अपने धर्म विषयक कार्यों का प्रबंध करने की पूर्ण शक्ति है।
|
|
C |
भारत के संविधान के अनुच्छेद 30 में अपनी रुचि की शिक्षा संस्थाओं की स्थापना करने के संदर्भ में केवल धर्म और भाषा पर आधारित अल्पसंख्यक वर्गों का उल्लेख किया गया है।
|
|
D |
संसद, विधि द्वारा भी भारत के उच्चतम न्यायालय से भिन्न अन्य किसी न्यायालय को अपनी अधिकारिता की स्थानीय सीमा के भीतर रिट जारी करने की शक्ति प्रदान नहीं कर सकती।
|
Explanation :
- अनुच्छेद 30: शिक्षा संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन करने का अल्पसंख्यक-वर्गों का अधिकार।
- 30(1): धर्म या भाषा पर आधारित सभी अल्पसंख्यक-वर्गों को अपनी रुचि की शिक्षा संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन का अधिकार होगा।
- अनुच्छेद 21कः शिक्षा का अधिकार
- राज्य, छः वर्ष से चौदह वर्ष तक की आयु वाले सभी बालकों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा देने का ऐसी रीति में, जो राज्य विधि द्वारा, अवधारित करे, उपबंध करेगा।
- अन्य सभी विकल्प गलत हैं।
44. निम्नलिखित में से कौन-सा महासागर धाराओं को प्रभावित नहीं करता है?
A |
सौर ऊर्जा द्वारा तापन
|
|
B |
पवन
|
|
C |
सूर्य-चंद्रमा द्वारा गुरुत्वीय कर्षण
|
|
D |
कॉरिऑलिस बल
|
Explanation :
महासागरीय धाराओं को उत्पन्न करने वाले कारकः
- पृथ्वी के परिभ्रमण (घूर्णन)
- तापमान में भिन्नता
- लवणता में अंतर
- घनत्व में भिन्नता
महासागरीय धाराओं की दिशा को प्रभावित करने वाले कारकः
- तट की दिशा तथा आकार
- तटीय आकृतियां
- मौसमी परिवर्तन
- पृथ्वी का परिभ्रमण
45. निम्नलिखित में से कौन-सा अवसादी शैल यांत्रिक रूप से निर्मित नहीं होता है?
A |
बलुआ पत्थर
|
|
B |
संगुटिकाश्म (कंग्लोमेरेट)
|
|
C |
लोएस
|
|
D |
गीजराइट
|
Explanation :
- पवन द्वारा उडाई गई धूलों के निक्षेप से निर्मित जमाव को लोयस कहते हैं। यह यांत्रिक रूप से निर्मित नहीं होता है, बलुआ पत्थर अवसादी चट्टान है। प्रकृति के कारकों द्वारा निर्मित छोटी-छोटी चट्टान किसी स्थान पर जमा हो जाती हैं और बाद के काल में दबाव या रासायनिक प्रतिक्रिया या अन्य कारणों के द्वारा परत जैसी ठोस रूप में निर्मित हो जाती है। इन्हें ही अवसादी चट्टान कहते हैं। जैसे- बलुआ पत्थर, चूना पत्थर, स्लेट, कंगलोमरेट, नमक की चट्टान एवं सेलखड़ी आदि।
46. ताप-व्युत्क्रमण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
- ऊंचाई (तुंगता) में वृद्धि के साथ तापमान में वृद्धि होती है।
- निर्मल आकाश वाली दीर्घ-शीतकालीन रात्रि आदर्श स्थिति है।
- यह लघु अवधि परिघटना है और यह ध्रुवों को छोड़कर समस्त पृथ्वी पर सामान्य है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
A |
केवल 1 और 2
|
|
B |
केवल 2 और 3
|
|
C |
केवल 1
|
|
D |
1, 2 और 3
|
Explanation :
- सामान्य परिस्थितियों में ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ तापमान घटता जाता है। जिस दर से यह तापमान कम होता है, इसे सामान्य ह्रास दर कहते हैं। परंतु कुछ विशेष परिस्थितियों में ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ तापमान घटने की बजाय बढ़ने लगता है। इस प्रकार ऊंचाई के साथ ताप बढ़ने की प्रक्रिया को तापमान व्युत्क्रमण कहते हैं। यह लघु अवधि परिघटना है। इस परिघटना के लिए निर्मल आकाश वाली दीर्घ शीतकालीन रात्रि आदर्श स्थिति है।
47. निम्नलिखित में से किस राज्य/संघ राज्य-क्षेत्र में सोंगो झील स्थित है?
A |
लद्दाख
|
|
B |
हिमाचल प्रदेश
|
|
C |
सिक्किम
|
|
D |
उत्तराखंड
|
Explanation :
- सोंगो झील सिक्किम में अवस्थित है। त्योसे मोरिरी, त्योसो कार झील लद्दाख में अवस्थित है।
48. भारत के तटों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
- भारत का पश्चिमी तट एक उच्च शैलीय, निवर्तनी (रिस्ट्रीटिंग) तट है।
- भारत के पश्चिमी तट पर अपरदन भूमिरूपों की अधिकता है।
- तथापि, भारत का पूर्वी तट न्यून अवसादी तट है, जहां निक्षेपण-रूप दिखाई देते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
A |
केवल 1 और 2
|
|
B |
केवल 2 और 3
|
|
C |
केवल 1
|
|
D |
1, 2 और 3
|
Explanation :
- भारतीय पूर्वी तट गंगा डेल्टा से कन्याकुमारी तक फैली हुई है। इसका निर्माण नदी प्रणाली द्वारा भूमि अधिग्रहण में वृद्धि के कारण हुआ है। यह भारतीय पश्चिमी तट कैंबे की खाड़ी के उत्तर से केप कोमोरिन के उत्तर तक फैला है।
- यह पूर्वी तटीय मैदान की तुलना में आर्द्र तथा संकरा है। यह सामुद्रिक आच्छादन के लिए खुला हुआ है तथा गहरे रंग की गाद (Dark Silt) एवं नमक की परतों से संघटित है। इस मैदान का ढाल पश्चिम की ओर है, जिस पर छोटी-छोटी, लेकिन तीव्रगामी नदियां प्रवाहित होती हैं। इस मैदान से होकर बहने वाली नदियां डेल्टा नहीं बनाती, एस्तुअरी का निर्माण होता है।
49. भारत में प्रवाल भित्ति (कोरल रीफ) के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र निम्नलिखित में से किस राज्य/संघ राज्य क्षेत्र में है?
A |
गुजरात
|
|
B |
तमिलनाडु
|
|
C |
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
|
|
D |
लक्षद्वीप
|
Explanation :
- भारत में लक्षद्वीप क्षेत्र के अंतर्गत सर्वाधिक प्रवाल भीत्ति पायी जाती है। विश्व के सर्वाधिक प्रवाल हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भूमध्य रेखा के 30 डिग्री तक के क्षेत्र में पाए जाते हैं। विश्व में पाए जाने वाले कुल प्रवाल का लगभग 30% हिस्सा दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र में पाया जाता है। यहां प्रवाल दक्षिणी फिलिपींस से पूर्वी इंडोनेशिया और पश्चिमी न्यू गिनी तक पाए जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर स्थित ग्रेट बैरियर रीफ दुनिया की सबसे बड़ी और प्रमुख अवरोधक प्रवाल भित्ति है।
50. निम्नलिखित में से किसे, भारत में वाणिज्यिक बैंकों के एजेंसी कार्य के रूप में माना जाता है?
A |
जमा की स्वीकृति
|
|
B |
अधिशेष निधि का निवेश
|
|
C |
आयकर भुगतान की स्वीकृति
|
|
D |
ओवरड्राफ्ट सुविधाएं प्रदान करना
|
Explanation :
- वाणिज्य बैंक (कॉमर्शियल बैंक) उन बैंकों को कहते हैं, जो धन जमा करने, व्यवसाय के लिये ऋण देने जैसी सेवाएं प्रदान करते हैं। व्यापारिक बैंक लोगों के रुपये को जमा के रूप में स्वीकार करती हैं तथा जब लोगों को मुद्रा की जरूरत होती है तो उन्हें ऋण के रूप में उधार भी देती हैं।
51. भारतीय मौद्रिक प्रणाली में मुद्रा आपूर्ति के निम्नलिखित में से किस रूप को सबसे व्यापक रूप से प्रयुक्त माना गया है?
A |
M1
|
|
B |
M2
|
|
C |
M3
|
|
D |
M4
|
Explanation :
- M1 = लोगों के पास करेंसी (नोट, सिक्का आदि) + जो पैसा बैंक में जमा है (Current या सेविंग अकाउंट में) + RBI के साथ अन्य जमा शामिल होती है। इसलिए यह सबसे व्यापक रूप से प्रचलित मुद्रा कहलाती है।
- M2 = M1 + Post Office में जमायें (Only Demand Deposits)
- M3 = M1 + बैंकों के साथ समय समय पर जमायें (Time Deposits)
- M4 = M3 + Post Office में जमायें (Time Deposit + Recurring Deposit) पर National Savings Certificates को छोड़कर।
52. भारत में निम्नलिखित में से पहला राज्य कौन-सा है, जिसमें 100 प्रतिशत घरों में नल-जल कनेक्शन है?
A |
गुजरात
|
|
B |
गोवा
|
|
C |
दिल्ली
|
|
D |
आंध्र प्रदेश
|
Explanation :
- गोवा 100 फीसद घरों को नल जल कनेक्शन मुहैया कराने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस तरह का भारत का पहला जिला मध्य प्रदेश का बुरहानपुर बन गया है। बजट 2021-22 में सतत् विकास लक्ष्य-6 के अनुसार सभी वैधानिक कस्बों में कार्यात्मक नलों के माध्यम से सभी घरों में जल आपूर्ति की सार्वभौमिक कवरेज प्रदान करने के लिये आवास और शहरी मामलों के मंत्रलय के तहत जल जीवन मिशन (शहरी) की घोषणा की गई है।
53. भारत सरकार द्वारा अधिसूचित निम्नलिखित श्रम संहिताओं में से किसमें केंद्रीय श्रम अधिनियमों, यथा, कारखाना अधिनियम, 1948 और बागान श्रम अधिनियम, 1951 के विविध उपबंधों को शामिल किया गया है?
A |
व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य-स्थिति संहिता, 2020
|
|
B |
औद्योगिक संबंध संहिता, 2020
|
|
C |
मजदूरी संहिता, 2019
|
|
D |
सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020
|
Explanation :
- व्यवसाय सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थितियां संहिता, 2020 स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कार्य स्थितियों को रेगुलेट करने वाले 13 मौजूदा एक्ट्स को एकीकृत करती हैं। इनमें कारखाना एक्ट, 1948, खदान एक्ट, 1952 और कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक (रेगुलेशन और उन्मूलन) एक्ट, 1970 शामिल हैं। इसने अंतर-राज्यीय प्रवासी कामगारों को ऐसे श्रमिक के रूप में परिभाषित किया है, जो एक राज्य से आकर दूसरे राज्य में अपने दम पर रोजगार प्राप्त करते हैं और प्रतिमाह 18,000 रुपए तक आय अर्जित करते हैं।
54. यदि आप भारत के सभी राज्यों के सभी ग्रामीण शहरी वर्गों और पुरुष-महिला श्रेणियों के लिए जन्म के समय आयु संभाविता दर्शाने वाली हाल की अवधि की तालिका देखें, तो आपको क्या देखने को नहीं मिलेगा?
- शहरी आयु संभाविता ग्रामीण से उच्च है।
- पुरुष आयु संभाविता महिला से उच्च है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
A |
केवल 1
|
|
B |
केवल 2
|
|
C |
1 और 2 दोनों
|
|
D |
न तो 1 न ही 2
|
Explanation :
- भारत में पुरुष आयु संभाविता महिला से उच्च है।
55. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
सरकार ‘किसान ड्रोन’ को बढ़ावा दे रही है।
- खरपतवारनाशियों के छिड़काव के लिए।
- भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण के लिए।
- फसल निर्धारण के लिए।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
A |
1 और 2
|
|
B |
2 और 3
|
|
C |
केवल 1
|
|
D |
केवल 3
|
Explanation :
- किसान ड्रोन के उपयोग से फसल मूल्यांकन, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, कीटनाशकों और पोषक तत्त्वों के छिड़काव के लिये किसान ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके जरिये खर-पतवार नाशियों का छिड़काव नहीं किया जाता है। ‘स्वामित्व योजना’ के तहत ड्रोन तकनीक के माध्यम से भूमि अभिलेखों का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है।
56. हाल ही में प्रारंभ किया गया ‘जन समर्थ’ पोर्टल
A |
नागरिकों को अभिप्रमाणित स्वास्थ्य सूचना के लिए एकल-बिंदु पहुंच (सिंगल पॉइंट एक्सेस) प्रदान करता है।
|
|
B |
उपयोगी कृषि-विशिष्ट सूचना के लिए संपर्क (लिंक) साधने में किसानों की सहायता करता है।
|
|
C |
अखिल भारतीय ई-सरकारी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता है।
|
|
D |
सरकारी ऋण योजनाओं के लिए संपर्क (लिंक) उपलब्ध कराता है।
|
Explanation :
- ‘जन समर्थ पोर्टल’ सरकारी योजनाओं के लिएक्रेडिट-लिंक्ड प्रणाली हेतु लॉन्च किया गया है।
- इस पोर्टल से 13 सरकारी स्कीम के तहत लोन लेने के लिए आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। फिलहाल, चार श्रेणी के लोन के लिए आवेदन करने की सुविधा होगी। इनमें शिक्षा, कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर, कारोबार शुरुआत एवं जीवनयापन लोन शामिल हैं।
57. हाल ही में भारत ने अपना पहला द्रव दर्पण दूरबीन (लिक्विड मिरर टेलीस्कोप) कहां स्थापित किया है?
A |
हिमाचल प्रदेश
|
|
B |
उत्तराखंड
|
|
C |
लद्दाख
|
|
D |
अरुणाचल प्रदेश
|
Explanation :
- उत्तराखंड में आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीटड्ढूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (ARIES), नैनीताल के स्वामित्व वाले देवस्थल वेधशाला परिसर ने अंतर्राष्ट्रीय लिक्विड-मिरर टेलीस्कोप (ILMT) की स्थापना की है।
- हिमालय में 2,450 मीटर की ऊंचाई से ILMT का उपयोग करके क्षुद्रग्रह, सुपरनोवा, अंतरिक्ष मलबे और अन्य सभी खगोलीय पिंडों को देखा जाएगा।
58. राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
A |
बिलासपुर
|
|
B |
रायपुर
|
|
C |
रांची
|
|
D |
नई दिल्ली
|
Explanation :
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 7 जून, 2022 को दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान राष्ट्रीय स्तर का एक प्रमुख संस्थान होगा।
- यह शैक्षणिक, विधायी और कार्यकारी क्षेत्रों में जनजातीय चिंताओं, मामलों और मुद्दों का एक प्रमुख केंद्र बन जाएगा। संस्थान जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (TRIs), NFS के अनुसंधान विद्वानों और उत्कृष्टता केंद्रों (CoEs) की परियोजनाओं की निगरानी करेगा।
59. निम्नलिखित में से किस खेल में अवनि लेखरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है?
A |
टेबल टेनिस
|
|
B |
साइक्लिंग
|
|
C |
निशानेबाजी
|
|
D |
मुक्केबाजी
|
Explanation :
- अवनि लेखरा पैरा-शूटिंग से सम्बंधित हैं। टोक्यो पैरालंपिक में एसएच1 वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। इन्होंने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता और पैरालंपिक में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
60. शुक्र ग्रह का वायुमंडल किसके घने और पीतवर्णी बादलों से बना है?
A |
क्लोरीन
|
|
B |
सल्फ्रयूरिक अम्ल
|
|
C |
नाइट्रिक अम्ल
|
|
D |
ब्रोमीन
|
Explanation :
- शुक्र का वातावरण सल्फ्रयूरिक अम्ल से बना है। शुक्र का वायुमंडल पृथ्वी की तुलना में ज्यादा सघन और गर्म है।
- शुक्र सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद केवल थोड़ी देर के लिए ही अपनी अधिकतम चमक पर पहुंचता है। यही कारण है, जिसके लिए यह प्राचीन संस्कृतियों के द्वारा सुबह का तारा या शाम का तारा के रूप में संदर्भित किया गया है।
61. रोगी के आहार में निम्नलिखित में से कौन-सा धातु लवण देने के बाद रोगी के उदर (आहार नलिका) की जांच एक्स-रे से की जा सकती है?
A |
बेरियम सल्फेट
|
|
B |
बेरियम क्लोराइड
|
|
C |
स्ट्रॉन्शियम सल्फेट
|
|
D |
मैग्नीशियम क्लोराइड
|
Explanation :
- बेरियम सल्फेट का उपयोग अन्नप्रणाली, पेट और आंतों में समस्याओं के निदान या पता लगाने में मदद के लिए किया जाता है। यह एक रेडियोग्राफिक कंट्रास्ट एजेंट है। शरीर के विभिन्न हिस्सों की स्पष्ट तस्वीर बनाने के लिए कंट्रास्ट एजेंटों का उपयोग किया जाता है।
- यह दवा केवल डॉक्टर के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण के अंतर्गत या नीचे दी जानी है। यह पानी में घुलनशील (अपघटित) है, लेकिन शराब में अघुलनशील है।
62. रुधिर, अंग, शुक्र जैसे जैव ऊतकों के भंडारण के लिए निम्न तापमान अपेक्षित होता है, जिसे किसके प्रयोग से प्राप्त किया जा सकता है?
A |
द्रव नाइट्रोजन
|
|
B |
ठोस कार्बन डाइऑक्साइड
|
|
C |
द्रव वायु
|
|
D |
हीलियम
|
Explanation :
- लिक्विड नाइट्रोजन का प्रयोग फूड और ड्रिंक्स को तुरंत फ्रीज करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही क्रायोजेनिक मेडिकल प्रक्रियाओं में भी इसका प्रयोग होता है। द्रव अवस्था वाले नाइट्रोजन को द्रव नाइट्रोजन (Liquid Nitrogen) कहते हैं।
- इसका तापमान 77°K (196°C) से भी कम होता है। औद्योगिक उपयोग के लिये यह द्रवित वायु के प्रभाजी आसवन के द्वारा प्राप्त की जाती है। द्रव नाइट्रोजन को आसानी से ठोस रूप में बदला जा सकता है।
63. रेल पटरियां जोड़ने में किसके साथ अभिक्रिया के लिए लौह ऑक्साइड का प्रयोग किया जाता है?
A |
ऐल्यूमीनियम
|
|
B |
जस्ता
|
|
C |
ताम्र
|
|
D |
टिन
|
Explanation :
- रेल पटरियों को जोड़ने में लौह ऑक्साइड के साथ एल्यूमीनियम का प्रयोग किया जाता है। लौह ऑक्साइड की अवस्था में लोहा द्रवित अवस्था में प्राप्त होता है। लौह ऑक्साइड एवं ऐलुमिनियम चूर्ण के मिश्रण को थर्मिट कहते हैं।
64. मध्यकाल में मुजानिक क्या था?
A |
तोप (कैनन)
|
|
B |
गुलेल (कैटपल्ट)
|
|
C |
गन-कैरिज
|
|
D |
चल शस्त्रगार (आर्मरी)
|
Explanation :
- मध्यकाल में मुजानिक गुलेल को कहा जाता था।
65. सूची I और सूची II को सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
सूची I - सूची II
(साहित्यिक कृति) - (लेखक)
(A) दूत घटोत्कच - 1.भट्टि
(B) मृच्छकटिकम् - 2.भास
(C) किरातार्जुनीयम - 3.शूद्रक
(D) रावणवध - 4.भारवि
कूटः
A B C D
A |
1 3 4 2
|
|
B |
1 4 3 2
|
|
C |
2 3 4 1
|
|
D |
2 4 3 1
|
Explanation :
सही सुमेलित है-
- दूत घटोत्कच - भास
- मृक्षकटिकम् - शूद्रक
- किरातार्जुनीयम - भारवि
- रावणवध - भट्टी
66. प्रारंभिक वैदिक काल में निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर दस राजन युद्ध हुआ था?
A |
सरस्वती
|
|
B |
दृशद्वती
|
|
C |
परुषणी
|
|
D |
शुतुद्रि
|
Explanation :
- दशराज युद्ध या दस राजाओं का युद्ध या दशराजन युद्ध एक युद्ध था, जिसका उल्लेख ऋग्वेद के सातवें मंडल में हुआ है। रावी उत्तरी भारत में बहने वाली एक नदी है। इसका ऋग्वैदिक कालीन नाम परुष्णी है। इस नदी के किनारे ही दाशराज युद्ध हुआ था।
67. 1769-70 के बंगाल का अकाल किसके कारण बदतर हो गया था?
A |
टिड्डी दल के हमले
|
|
B |
चूहों का प्रकोप
|
|
C |
करारोपण का उच्च स्तर
|
|
D |
चेचक महामारी
|
Explanation :
- 1769-70 के बंगाल का अकाल करारोपण के उच्च स्तर के कारण बदतर हो गया था। वारेन हेस्टिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रभावित क्षेत्रों के एक-तिहाई लोग इस अकाल में मारे गए थे। अकाल आयोग 1880 ई. में वायसराय लॉर्ड लिंटन के द्वारा सर रिचर्ड स्ट्रैची की अध्यक्षता में स्थापित हुआ।
68. निम्नलिखित में से कौन-सी, अश्वघोष की कृति नहीं है?
A |
सारिपुत्रप्रकरण
|
|
B |
बुद्धचरित
|
|
C |
सौंदरानंद
|
|
D |
मंजुश्रीमूलकल्प
|
Explanation :
- आर्यमंजुश्रीमूलकल्प नामक ग्रंथ एक प्रसिद्ध महायान बौद्ध धर्म ग्रंथ है। सर्वप्रथम गणपति शास्त्री ने 1925 ईस्वी में इसे प्रकाशित किया था। अन्य सभी पुस्तकों के लेखक अश्वघोष नहीं है।
69. मानव शरीर में वसा का भंडारण कहां होता है?
A |
एडीपोस ऊतक
|
|
B |
लाल रुधिर कोशिका
|
|
C |
पेशी ऊतक
|
|
D |
उपकला ऊतक
|
Explanation :
- मानव शरीर में वसा एडीपोस ऊतक में जमा होता है, वसा ऊतकों में कोशिकाएं वसा ग्लोब्यूल (गोलिका) से भरी होती हैं। इसलिए यह वसा का भंडारण करता है। ये ऊतक त्वचा के नीचे, वृक्क के आसपास और कई आंतरिक अंगों में पाए जाते हैं।
70. निम्नलिखित में से कौन-सी झिल्ली की विशेषता है?
A |
फॉस्फोलिपिड अणु का द्विस्तर, जिसमें प्रोटीन और कोलेस्टेरॉल अंतःस्थापित होते हैं
|
|
B |
प्रोटीन अणु का द्विस्तर, जिसमें लिपिड और कोलेस्टेरॉल अंतःस्थापित होते हैं
|
|
C |
उदासीन लिपिड का द्विस्तर, जिसमें प्रोटीन और कोलेस्टेरॉल अंतःस्थापित होते हैं
|
|
D |
उदासीन लिपिड का द्विस्तर, जिसमें कोलेस्टेरॉल और प्रोटीन नहीं होते हैं
|
Explanation :
- झिल्ली (उमउइतंदम) दो स्थानों, दिकों, अंगों, पात्रों या खंडों के बीच स्थित एक पतली अवरोधक परत होती है, जो कुछ चुने पदार्थों, अणुओं, आयनों या अन्य सामग्रियों को आर-पार जाने देती है, लेकिन अन्य सभी को रोकती है।
71. मानव आहार नलिका के निम्नलिखित में से किस भाग की लंबाई सबसे अधिक हो सकती है?
A |
आमाशय
|
|
B |
क्षुद्रांत्र
|
|
C |
बृहदांत्र
|
|
D |
मलाशय
|
Explanation :
- क्षुद्रांत्र या छोटी आंत (स्माल इन्टेस्टिन) मानव पाचन तंत्र का एक महत्वपूर्ण भाग है तथा इसकी लम्बाई सबसे अधिक अधिक होती है। यह आमाशय से आरम्भ होकर बृहदांत्र (बड़ी आंत) पर पूर्ण होती है। क्षुदान्त्र में ही भोजन का सबसे अधिक पाचन और अवशोषण होता है। क्षुद्रांत्र लगभग 7-5 मीटर लंबी अत्यधिक कुंडलित नली है।
72. ‘समृद्धि के लिए हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचा (इंडो- पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉसपेरिटी)’ का गठन करते समय, सदस्य देशों ने चार स्तंभों पर भावी समझौता-वार्ता के लिए सामूहिक परिचर्चा शुरू की है। उन स्तंभों में निम्नलिखित में से कौन-सा नहीं है?
A |
स्वच्छ ऊर्जा, विकार्बनन और आधारभूत संरचना
|
|
B |
रक्षा सहयोग और आसूचना साझा करना
|
|
C |
आपूर्तिश्रृंखला
|
|
D |
कर एवं भ्रष्टाचार निवारण
|
Explanation :
- टोक्यो में आयोजित ‘क्वाड शिखर सम्मेलन’ में हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचा’ (Indo-Pacific Economic Frame work-IPEF) की पेशकश की गयी है। इसके चार स्तंभ हैं-
- आपूर्ति- श्रृंखला प्रत्यास्थता/लचीलापन।
- स्वच्छ ऊर्जा, डीकार्बोनाइजेशन और आधारभूत संरचना।
- कराधान और भ्रष्टाचार विरोधी पहल।
- निष्पक्ष और लचीला व्यापार।
73. कभी-कभी समाचारों में दोनेत्स्क (Donetsk) और लुहान्स्क (Luhansk) क्षेत्रों का उल्लेख होता है। वे किसके पृथकतावादी क्षेत्र हैं?
A |
इथोपिया
|
|
B |
सूडान
|
|
C |
यूक्रेन
|
|
D |
यमन
|
Explanation :
- दोनेत्स्क और लुहंसक यूक्रेन अवस्थित क्षेत्र हैं।
74. हाल ही में निम्नलिखित में से किन देशों को वित्तीय कार्यवाही कार्यबल की ‘ग्रे-सूची’ में रखा गया है?
A |
बोलीविया और मोजांबिक
|
|
B |
कोलंबिया और इक्वाडोर
|
|
C |
इराक और कतर
|
|
D |
तुर्की और यू.ए.ई.
|
Explanation :
- मार्च 2022 तक थ्।ज्थ् की बढ़ी हुई निगरानी सूची/लिस्ट में 23 देश हैं, जिन्हें अधिकारिक तौर पर ‘रणनीतिक कमियों वाले क्षेत्रधिकार’ के रूप में जाना जाता है; जिसमें पाकिस्तान, सीरिया, तुर्की, म्यांमार, फिलीपींस, दक्षिण सूडान, युगांडा और यमन, यूएई शामिल हैं।
75. निम्नलिखित में से कौन, ‘प्रदत्त निधि सुविधा (एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी)’ के माध्यम से किसी देश की सहायता करता है, जिसकी चर्चा प्रायः समाचारों में होती है?
A |
अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि
|
|
B |
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
|
|
C |
अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक
|
|
D |
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
|
Explanation :
- जब कोई देश भुगतान समस्याओं के गंभीर मध्यम अवधि के संतुलन का सामना करता है, तब अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष उस देश की अपनी फंड सुविधा से सहायता करता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की अभिकल्पना जुलाई 1944 में संयुक्त राज्य के ‘न्यू हैम्पशायर’ में संयुक्त राष्ट्र के ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में की गई थी।
76. कभी-कभी समाचारों में ‘इथेरियम, सोलाना, पोल्काडॉट और टीथर’ पदों का उल्लेख किसके संदर्भ में किया जाता है?
A |
क्रिप्टोकरेंसी
|
|
B |
भू-प्रेक्षण उपग्रह
|
|
C |
अतिध्वनिक क्रूज प्रक्षेपास्त्र
|
|
D |
वर्च्यूअल निजी नेटवर्क सेवा प्रदाता
|
Explanation :
- इथेरियम, लाइटकॉइन, डॉग कॉइन, टीथर सभीक्रिप्टो करेंसी है। यह नेटवर्क पर आधारित डिजिटल मुद्रा है, जिसका डिस्ट्रीब्यूशन कंप्यूटरों के एक विशाल नेटवर्क के माध्यम से किया जाता है।
77. निम्नलिखित में से किस राज्य में सबसे अधिक बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है?
A |
बिहार
|
|
B |
कर्नाटक
|
|
C |
मणिपुर
|
|
D |
पंजाब
|
Explanation :
- सबसे अधिक बार राष्ट्रपति शासन बिहार में लगाया गया है। बिहार में राष्ट्रपति शासन 8 बार लग चुका है। आजादी के बाद पंजाब वह राज्य है, जहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। यहां 20 जून, 1951 से 17 अप्रैल, 1952 के बीच राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
78. निम्नलिखित में से किस वर्ष भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा ‘मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC)’ का प्रयोग प्रारंभ किया गया?
A |
1992
|
|
B |
1993
|
|
C |
1995
|
|
D |
2001
|
Explanation :
मतदाता फोटो पहचान पत्र पहली बार 1993 में आरम्भ किया गया था। इसे मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन (TN Seshan) के कार्यकाल के दौरान लागू किया गया था।
79. निम्नलिखित में से कौन-सी निर्वाचन पद्धति भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन का सर्वोत्तम वर्णन करती है?
A |
आनुपातिक प्रतिनिधित्व
|
|
B |
आनुपातिक प्रतिनिधित्व और एकल संक्रमणीय मत पद्धति
|
|
C |
सर्वाधिक मत से जीत वाली पद्धति
|
|
D |
सूची पद्धति
|
Explanation :
- भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन समानुपातिक प्रतिनिधित्व के तहत एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के द्वारा किया जाता है। भारत के राष्ट्रपति के लिये निर्वाचन का उपबंध संविधान के अनुच्छेद-54 में किया गया है, जिसके अनुसार राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल के माध्यम से किया जाता है, जिसमें शामिल हैं-
- संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य।
- सभी राज्य की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य।
- संघ राज्य क्षेत्रों दिल्ली, पुडुचेरी तथा जम्मू-कश्मीर विधानसभा के निर्वाचित सदस्य।
80. धन विधेयक के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A |
धन विधेयक को राज्य सभा में पुनःस्थापित नहीं किया जा सकता।
|
|
B |
राज्य सभा के पास धन विधेयक को अस्वीकार करने या उसमें संशोधन करने की शक्ति नहीं है।
|
|
C |
कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका विनिश्चय करने की एकमात्र और निर्णायक शक्ति लोक सभा अध्यक्ष के पास है।
|
|
D |
धन विधेयक पर चर्चा करने की शक्ति राज्य सभा के पास नहीं है।
|
Explanation :
- राज्यसभा धन विधेयक पर चर्चा कर सकती है। धन विधेयक केवल लोकसभा में प्रस्तुत किया जा सकता है।
- संविधान के अनुच्छेद 110 में धन विधेयक की परिभाषा दी गई है। धन विधेयक के संबंध में राज्यसभा की शक्तियां सीमित हैं।
81. निम्नलिखित में से किस राज्य/किन राज्यों में द्विसदनी विधानमंडल है?
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- बिहार
- उत्तर प्रदेश
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
A |
केवल 1
|
|
B |
केवल 1, 2 और 3
|
|
C |
केवल 3 और 4
|
|
D |
1, 2, 3 और 4
|
Explanation :
वर्तमान में केवल छः राज्यों में द्विसदनीय विधायिका मौजूद हैः
- आंध्र प्रदेश
- बिहार
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- तेलंगाना
- उत्तर प्रदेश
82. निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा भारत के संविधान में अनुच्छेद 21A (शिक्षा का अधिकार) अंतःस्थापित किया गया?
A |
83वां संशोधन अधिनियम
|
|
B |
84वां संशोधन अधिनियम
|
|
C |
85वां संशोधन अधिनियम
|
|
D |
86वां संशोधन अधिनियम
|
Explanation :
- 86वां संशोधन अधिनियम द्वारा भारत के संविधान में अनुच्छेद 21। के अंतर्गत शिक्षा का अधिकार को अन्तःस्थापित किया गया है।
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम को 4 अगस्त, 2009 को संसद में अधिनियमित किया गया, परन्तु इस एक्ट को 1 अप्रैल, 2010 में लागू किया गया था।
- RTE Act 2009 के मुताबिक देश के सभी बच्चे, जो कि 6-14 वर्ष के उन सभी बच्चों को मुफ्त (निःशुल्क) में पढ़ाने का प्रावधान रखता है।
83. कोई वस्तु ऊंचाई से फर्श पर गिरती है। इसके गिरने के दौरान, निम्नलिखित में से कौन-सा एकसमान बना रहता है?
A |
इसका त्वरण
|
|
B |
इसका संवेग
|
|
C |
इसकी गतिज ऊर्जा
|
|
D |
इसकी स्थितिज ऊर्जा
|
Explanation :
- जब कोई वस्तु ऊंचाई से फर्श पर गिरती है, तब गिरने के दौरान उसका त्वरण एक समान बना रहता है। जब कोई वस्तु ऊंचाई से गिरती है, तो गतिज ऊर्जा बढ़ती है और गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा कम हो जाती है। इसलिए ऊर्जा का संरक्षण है।
84. यदि किसी उत्तल लेन्स के फोकस पर कोई वस्तु रखी है, तो इसका प्रतिबिंब कहां बनेगा?
A |
उसी ओर फोकस पर
|
|
B |
दूसरी ओर फोकस पर
|
|
C |
लेन्स के संपाती
|
|
D |
अनंत पर
|
Explanation :
- जब वस्तु फोकस पर होती है, तो वास्तविक प्रतिबिंब अनंत पर होता है। उत्तल या अभिसारी लेंस से प्रतिबिम्ब निर्माण जब वस्तु या बिम्ब अनंत पर रखी हो तो वस्तु से चलने वाली किरणें अनंत से आती है तथा उत्तल लेंस से अपवर्तन के बाद लेंस के फोकस पर मिलती है, अतः इस स्थिति में प्रतिबिम्ब फोकस पर बनता है।
85. किसी उत्तल लेन्स के द्वारक (ऐपरचर) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A |
यह इसकी वक्रता त्रिज्या के बराबर है
|
|
B |
यह इसकी फोकस दूरी के बराबर है
|
|
C |
यह इसकी वक्रता त्रिज्या से स्वतंत्र है
|
|
D |
यह इसकी फोकस दूरी के आधे के बराबर है
|
Explanation :
- किसी भी उत्तल लेन्स के द्वारक में इसकी वक्रता तिज्या से स्वतंत्र होता है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर होगा।
86. जब जल को 0°C से 4°C तक गर्म किया जाता है, तो इसके घनत्व पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
A |
यह स्थिर बना रहेगा
|
|
B |
इसमें वृद्धि होगी
|
|
C |
इसमें ह्रास होगा
|
|
D |
पहले इसमें वृद्धि होगी, बाद में इसमें इसके मूल मान तक ह्रास होगा
|
Explanation :
- जब जल को 0 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जाता है, तब उसका घनत्व कम होता है। जल एक असंगत व्यवहार प्रदर्शित करता है। यह 0°C और 4°C के बीच गर्म करने पर संकुचित होता है। 4°C से नीचे, आयतन बढ़ जाता है और इस प्रकार घनत्व कम हो जाता है। इसका अर्थ यह है कि 4°C सेल्सियस पर जल का घनत्व अधिकतम (1 g/cm3) होता है।
87. भू-पृष्ठ पर गुरुत्व के कारण त्वरण किस पर निर्भर करता है?
A |
केवल इसके द्रव्यमान पर
|
|
B |
केवल इसकी त्रिज्या पर
|
|
C |
इसके द्रव्यमान और त्रिज्या दोनों पर
|
|
D |
या तो इसके द्रव्यमान पर अथवा इसकी त्रिज्या पर
|
Explanation :
- भू-पृष्ठ पर गुरुत्व के कारण त्वरण द्रव्यमान और त्रिज्या दोनों निर्भर करता है। अतः दिये गये विकल्पों में सही उत्तर (c) होगा।
88. सूची I और सूची II को सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
सूची I - सूची II
(नदी का अपवाह तंत्र) - (लक्षण)
(A) अक्रमवर्ती - 1.जिसकी प्रवाह की दिशा शैल संरचना द्वारा नियंत्रित होती है।
(B) अनुवर्ती - 2.कोई स्पष्ट कारण नहीं है, क्योंकि यह अपने चुने मार्ग पर प्रवाहित हो रही है।
(C) परवर्ती - 3.अनुवर्ती धारा की तरह उसी दिशा में प्रवाहित होती है, परंतु इससे निचले तल (लेवल) पर।
(D) नवानुवर्ती - 4.जिसके मार्ग पर निर्धारण भूमि की मूल ढाल द्वारा होता है।
कूटः
A B C D
A |
2 1 4 3
|
|
B |
2 4 1 3
|
|
C |
3 4 1 2
|
|
D |
3 1 4 2
|
Explanation :
नदी का अपवाह - लक्षण
तंत्र
अक्रमवर्तीः कोई स्पष्ट कारण नहीं है कि क्यों यह अपने चुने मार्ग पर प्रवाहित हो रही है।
अनुवर्तीः जिसके मार्ग का निर्धारण भूमि की मूल ढाल द्वारा होता है।
परवर्तीः जिसकी प्रवाह की दिशा शैल संरचना द्वारा नियंत्रित होती है।
नवानुवर्तीः अुनवर्ती धारा की तरह उसी दिशा में प्रवाहित होती है, परंतु इससे निचले तल पर।
89. भारत की निम्नलिखित में से किस उच्च भूमि पर आपको ‘शोला’ नामक शीतोष्ण वन मिल सकते हैं?
A |
नीलगिरि
|
|
B |
विंध्य
|
|
C |
सतपुड़ा
|
|
D |
हिमालय
|
Explanation :
- भारत की नीलगिरि उच्च भूमि पर शोला नामक शीतोष्ण वन पाये जाते हैं। अतः दिये गये विकल्पों में (a) सही उत्तर है।
90. ‘शांकव पहाड़ियां (पिंगो)’ निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया से संबद्ध हैं?
A |
हिमनदीय
|
|
B |
परिहिमनदीय
|
|
C |
वातोढ़
|
|
D |
नदीय
|
Explanation :
- शांकव पहाड़ियां या पिंगो परिहिमनदीय प्रक्रिया से सम्बन्धित हैं। अतः विकल्प (b) सही उत्तर होगा।
91. निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया के चलते कुछ खनिजों में जल अवशोषण के कारण प्रसार होता है, जिससे शैल पर अतिरिक्त प्रतिबल पड़ता है?
A |
जल-अपघटन
|
|
B |
जलयोजन
|
|
C |
ऑक्सीकरण
|
|
D |
कार्बोनेटीकरण
|
Explanation :
- जल योजन की प्रक्रिया के चलते कुछ खनिजों के जल अवशोषण के कारण प्रसार होता है, जिससे शैल पर अतिरिक्त प्रतिबल पड़ता है। अतः दिये गये विकल्पों में से सही विकल्प (b) है।
92. भारतीय मरुभूमि जिसे मरुस्थली के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार निम्नलिखित में से किस महाकल्प के दौरान समुद्र के नीचे थी?
A |
नूतनजीव महाकल्प
|
|
B |
पुराजीवी महाकल्प
|
|
C |
मध्यजीवी महाकल्प
|
|
D |
आद्यमहाकल्प और कैम्ब्रियन-पूर्व महाकल्प
|
Explanation :
- भारत की मरुभूमि जिसे मरुस्थली के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार इसे मध्यजीवी महाकल्प के दौरान समुद्र के नीचे थी; इसलिये सही विकल्प (c) होगा।
93. निम्नलिखित में से चार्वाक दर्शन की शाखाएं कौन-सी हैं?
- धूर्त
- न्याय
- सुशिक्षित
- वैशेषिक
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
A |
1, 2 और 3
|
|
B |
केवल 2 और 3
|
|
C |
केवल 2 और 4
|
|
D |
केवल 1 और 3
|
Explanation :
- चार्वाक दर्शन की शाखाएं धूर्त और सुशिक्षित हैं। अतः दिये गये कथन में 1 और 3 सही है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर होगा।
94. 8वीं से 14वीं शताब्दियों के दौरान, संस्कृत ग्रंथों और अभिलेखों में, मुसलमानों को द्योतित करने के लिए निम्नलिखित में से किन पदों का प्रयोग किया गया?
- तुरुष्क
- ताजिक
- पारशिक
- कर्दमक
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
A |
1, 2 और 3
|
|
B |
1, 2 और 4
|
|
C |
केवल 2 और 3
|
|
D |
1, 3 और 4
|
Explanation :
- 8वीं से 14वीं शताब्दियों के दौरान, संस्कृत ग्रंथों और अभिलेखों में मुसलमानों को द्योतित करने के लिए तुरुष्क, ताजिक और कर्दमक पदों का प्रयोग किया गया था, जबकि पारशिक पद का प्रयोग नहीं किया गया था।
- अतः दिये विकल्पों में से कथन 1, 2 और 3 सही है। अतः सही उत्तर (a) होगा।
95. निम्नलिखित में से किस हड़प्पा नगर के नगर-दुर्ग और निचले-शहरी क्षेत्रों में कई बड़े कुंड और जलाशय मिले हैं?
A |
बनावली
|
|
B |
मोहनजोदड़ो
|
|
C |
धौलावीरा
|
|
D |
राखीगढ़ी
|
Explanation :
- धौलावीरा नामक हड़प्पा नगर में नगर-दुर्ग और निचले-शहरी क्षेत्रों में कई बड़े कुंड और जलाशय प्राप्त हुए हैं। हाल ही में यूनेस्को ने गुजरात के धौलावीरा शहर को भारत के 40वें विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया है।
96. भारत में अश्वारोही सेना के युद्ध के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- लोहे की रकाब ने कवचित योद्धा को बिना गिरे अश्व पर दृढ़ता से बैठने को संभव बनाया था।
- लोहे की रकाब की वजह से अश्वारोही, बिना संघात के झटके के कारण गिरे, शरीर के पास बल्लमों को कसकर पकड़े हुए धावा (आक्रमण) भी कर पाते थे।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
A |
केवल 1
|
|
B |
केवल 2
|
|
C |
1 और 2 दोनों
|
|
D |
न तो 1 और न ही 2
|
Explanation :
- दिये गये दोनों विकल्प सही हैं। अतः विकल्प (c) सही है।
97. 19वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में अफगानिस्तान के प्रति ब्रिटिश नीति किस पर लक्षित थी?
A |
रूस के विरुद्ध प्रतिरोधी (बफर) के रूप में अफगानिस्तान को सशक्त करना
|
|
B |
अफगानिस्तान में रूसी प्रभाव को कम करना, लेकिन साथ ही सशक्त अफगानिस्तान को बढ़ावा नहीं देना
|
|
C |
अफगानिस्तान में विद्रोही कबीलाई नेताओं को काबू करने के लिए रूसी प्रभाव को बढ़ावा देना
|
|
D |
प्रत्यक्ष रूप से नियंत्रित ब्रिटिश राज्य-क्षेत्र के रूप में अफगानिस्तान का समामेलन
|
Explanation :
- 19वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में अफ़गानिस्तान के प्रति ब्रिटिश नीति का लक्ष्य अफगानिस्तान में रूसी प्रभाव को कम करना, लेकिन साथ ही सशक्त अफगानिस्तान को बढ़ावा नहीं देना था। अतः विकल्प (b) सही है।
98. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र निम्नलिखित में से किस देश का नाम बदलने के लिए सहमत हुआ है?
A |
अल्जीरिया
|
|
B |
जॉर्डन
|
|
C |
मोरक्को
|
|
D |
तुर्की
|
Explanation :
- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की देश का नाम बदलकर तुर्किये करने पर सहमत हुआ था। अतः दिये गये विकल्प में सही उत्तर (d) होगा।
99. बारंबार समाचारों में आने वाली SWIFT (विश्वव्यापी अंतर-बैंक वित्तीय दूरसंचार सोसाइटी) क्या है?
A |
वैश्विक वित्तीय आसूचना एजेंसी
|
|
B |
वैश्विक आतंकी-वित्तपोषण खोज प्रणाली
|
|
C |
वैश्विक मुद्रा अंतरण प्रणाली
|
|
D |
वैश्विक शेयर-बाजार सूचना साझा प्रणाली
|
Explanation :
- बार-बार समाचार पत्रों में आने वाली स्वीप्ट प्रणाली या अंतर-बैंकिंग वित्तीय दूरसंचार सोसायटी वैश्विक मुद्रा अंतरण प्रणाली है। अतः दिये गये विकल्पों में सही उत्तर (c) है।
100. P-75 I (या P-75 भारत) परियोजना किसके निर्माण से संबंधित है?
A |
डीजल विद्युत पनडुब्बी
|
|
B |
परमाणु-चालित पनडुब्बी
|
|
C |
विमानवाहक युद्धपोत
|
|
D |
फील्ड गन
|
Explanation :
- P-75 I या P-75 भारत परियोजना डीजल-विद्युत पनडुब्बी के निर्माण से संबंधित है। अतः विकल्प (a) सही है।