हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 Henley Passport Index 2023

लंदन बेस्ड ग्लोबल सिटिजनशिप एंड रेसिडेंस एडवाइजरी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने साल 2023 के लिए विश्व के देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है।

महत्वपूर्ण तथ्यः हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार 2023 में भारत का रैंक 85 है।

  • पड़ोसी देश भूटान का रैंक 90, चीन का 66 और बांग्लादेश का 101 है।
  • इस इंडेक्स के अनुसार विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट जापान का है।
  • इसके बाद दूसरा नंबर सिंगापुर और साउथ कोरिया का है।
  • वहीं चौथे नंबर पर फिनलैंड, इटली और लक्समबर्ग हैं।
  • विश्व के सबसे खराब पासपोर्ट में अफगानिस्तान है। लिस्ट में सबसे आखिरी नंबर पर मौजूद अफगानिस्तान को 27 देश वीजा फ्री यात्रा की अनुमति देते हैं।
  • नई रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान विश्व का चौथा सबसे खराब पासपोर्ट है। पिछले साल भी यह दुनिया का चौथा सबसे खराब पासपोर्ट था।

हेनली पासपोर्ट इंडेक्सः हेनली पासपोर्ट इंडेक्स लंदन स्थित हेनली एंड पार्टनर्स द्वारा प्रतिवर्ष तैयार किया जाता है।

  • हेनली एंड पार्टनर्स के अनुसार यह रैंकिंग विश्व के सभी पासपोर्टों की मूल रैंकिंग को प्रदर्शित करता है।