संक्षिप्त सामयिकी

  • श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अविष्का गुणावर्धने को अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुत्तफ़ किया गया है।
  • राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने न्यूजीलैंड की राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता और ओलंपियन केटी सैडलियर (ज्ञंजपम ैंकसमपत) को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुत्तफ़ किया है।
  • दुनिया का तीसरा सबसे पुराना और एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2021 का 130वां संस्करण कोलकाता में 5 सितंबर से 3 अक्टूबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पहली बार 1888 में डगशाई (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित किया गया था।
  • भारतीय अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेननरबी को अिखल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने भारतीय वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के रूप में नामित किया है।
  • भारत ने 31 जुलाई को टोक्यो के ओई हॉकी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया था। इस मैच के दौरान वंदना कटारिया ओलंपिक हैट्रिक बनाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी िखलाड़ी बन गईं हैं।
  • भारतीय सेना का दल 22 अगस्त से 4 सितंबर, 2021 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सैन्य खेल- 2021 में भाग लेगा। यह सैन्य खेल रूस में आयोजित किये जायेंगे।
  • टोक्यो पैरालम्पिक 2020 खेलों का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 के बीच किया गया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 3 अगस्त को पैरालम्पिक के लिए थीम सॉन्ग (theme song) ‘कर दे कमाल तू’ लॉन्च किया।
  • इस गीत को दिव्यांग क्रिकेट िखलाड़ी संजीव सिंह ने आवाज दी है।