प्रारंभिक विशेष
प्रारंभिक परीक्षा विशेषांक
भारत का सामाजिक-आर्थिक विकास
- UPSC प्रारंभिक परीक्षा की गत्यात्मक प्रकृति को देखते हुए इस बार की विशेष सामग्री "भारत का सामाजिक-आर्थिक विकास" पर केंद्रित है, जिसे पूर्णतः 'परीक्षा-उन्मुख' रणनीति के साथ तैयार किया गया है।
- सामग्री में भारत के विकास के मुख्य पहलुओं- जैसे शासन, मानव विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र, अवसंरचना और डिजिटल इंडिया को संक्षिप्त, तथ्यपरक और स्मरणीय रूप में प्रस्तुत किया गया है। ये सभी विषय UPSC प्रारंभिक परीक्षा में प्रायः पूछे जाते हैं।
- विषयों के चयन में उन पहलुओं को प्राथमिकता दी गई है जो वर्तमान विकास रुझानों और नीतिगत सुधारों से सीधे जुड़े हैं। इससे पाठकों को भारत के विकास की समग्र तस्वीर स्पष्ट रूप से मिलेगी।
- संकलन का उद्देश्य है कि अभ्यर्थी सही विषय, सही गहराई और सही दिशा में तैयार हों, ताकि विशाल सामग्री में उलझने की बजाय सीधे परीक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

