विशेष
CSAT : तैयारी से सफलता तक
सिविल सेवा अभिक्षमता परीक्षा (CSAT) UPSC प्रारंभिक परीक्षा का एक महत्त्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण प्रश्नपत्र है। यद्यपि इसे उत्तीर्ण करने के लिए 33% अंक आवश्यक है, किंतु कॉम्प्रिहेंशन, तार्किक तर्कशक्ति, मात्रात्मक अभिक्षमता और डेटा इंटरप्रिटेशन के प्रश्नों की बढ़ती जटिलता के कारण प्रभावी तैयारी आवश्यक हो गई है। यह विशेषांक CSAT के बदलते पैटर्न, प्रश्नों के रुझान और कठिनाई स्तर का विश्लेषण करते हुए आवश्यक कौशलों को रेखांकित करता है तथा अवधारणात्मक स्पष्टता, नियमित अभ्यास, समय-प्रबंधन, सटीकता और विवेकपूर्ण प्रश्न-चयन पर आधारित रणनीति प्रस्तुत करता है।

