ई-प्रशासन के लाभ

ई-प्रशासन के निम्नांकित लाभ हैं-

  1. ई-प्रशासन सरकार और लोगों के बीच सहज संवाद का प्रतीक है। इंटरनेट, ई-मेल, आदि के माध्यम से सरकार अपने नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने में सक्षम होगी।
  2. ई-प्रशासन से पुरानी दुष्क्रियात्मक प्रक्रिया से सरकार को छुटकारा मिलेगा और काम करने के तरीकों में अनवरत सुधार होगा।
  3. दूरदराज के गांवों को शहरों में स्थित सरकारी दफ्रतरों से जोड़कर दूरी को अर्थहीन किया जा सकेगा।
  4. इससे आम लोगों का पैसा और समय बचेगा।
  5. प्रशासन पारदर्शी होगा, लोगों के सूचना के अधिकार को अमली जामा पहनाना आसान हो जाएगा।
  6. प्रशासन में शीघ्र निर्णय लिए जा सकेंगे, चुस्त और सही आंकड़े एवं सूचनाएं सदैव उपलब्ध रहेंगी।
  7. ई-प्रशासन से नौकरशाही का बोझ कम होगा, कर्मचारियों एवं लागत में कटौती संभव होगी।
  8. कंप्यूटरों के माध्यम से समन्वय आसान एवं उत्तम हो सकेगा।
  9. भ्रष्टाचार में कमी आएगी और सरकारी राजस्व वसूली पर्याप्त ढंग से हो सकेगी।