महत्वपूर्ण उपलब्धियां

  • 1948-49: विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन व रिपोर्ट प्रस्तुत।
  • 1950: नए संविधान में 10 वर्षों में 14 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रावधान।
  • 1951: खड़गपुर में प्रथम आईआईटी की स्थापना।
  • 1952-53: माध्यमिक शिक्षा आयोग का गठन व रिपोर्ट प्रस्तुत।
  • 1956: संसद के अधिनियम द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना।
  • 1958: दूसरा आईआईटी मुम्बई में स्थापित।
  • 1959: कानपुर एवं चेन्नई में क्रमशः तीसरा एवं चौथा आईआईटी स्थापित।
  • 1961: एनसीईआरटी की स्थापना। सभी आईआईटी के लिए समान विधि कार्यढांचा प्रदान करने हेतु संसद द्वारा आईआईटी अधिनियम पारित। प्रथम दो आईआईएम अहमदाबाद और कोलकाता में स्थापित।
  • 1963: पांचवां आईआईटी दिल्ली में स्थापित।
  • 1964-66: शिक्षा आयोग की स्थापना व रिपोर्ट प्रस्तुत।
  • 1968: शिक्षा आयोग की सिफारिशों के अनुसरण में प्रथम राष्ट्रीय शिक्षा नीति।
  • 1963: तीसरा आईआईएम बंगलूरु में स्थापित।
  • 1976: शिक्षा को ‘राज्य सूची' से ‘समवर्ती सूची' में परिवर्तन करने हेतु संविधान संशोधन।
  • 1984: लखनऊ में चौथा आईआईएम स्थापित।
  • 1985: संसद के अधिनियम द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना (इग्नू)।
  • 1986: दूसरी राष्ट्रीय शिक्षा नीति।
  • 1987-88: संसद के अधिनियम द्वारा सांविधिक निकाय के रूप में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई) स्थापित। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्रारम्भ।
  • 1992: आचार्य राममूर्ति समिति द्वारा समीक्षा के आधार पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 में संशोधन।
  • 1993: संसद के अधिनियम द्वारा सांविधिक निकाय के रूप में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद्।
  • 1994: गुवाहाटी में छठे आईआईटी की स्थापना।
  • 1995: प्राथमिक स्कूलों में केन्द्रीय सहायता प्राप्त मध्यान्ह भोजन योजना आरम्भ।
  • 1996: पांचवां आईआईएम कोझीकोड में स्थापित।
  • 1998: छठा आईआईएम इंदौर में स्थापित।
  • 2001: पूरे देश में गुणवत्तापरक प्रारंभिक शिक्षा के सर्वसुलभीकरण हेतु सर्व शिक्षा अभियान प्रारंभ। रूड़की विश्वविद्यालय सातवें आईआईटी में परिवर्तित।
  • 2002: निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने के लिए संविधान संशोधन।
  • 2003: 17 क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में परिवर्तित।
  • 2005: संसद अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग गठित।
  • 2006: कोलकाता और पुणे में दो भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान स्थापित।
  • 2007: सातवां आईआईएम शिलांग में स्थापित। मोहाली में एक भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान स्थापित।
  • 2009: भारतीय संसद द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम पारित।
  • 2010: शिक्षा का अधिकार अधिनियम 1 अप्रैल, 2010 से लागू हुआ।