भारत के बारे में रोचक तथ्य

  • भारत का अंग्रेजी में नाम ‘इंडिया’ इंडस नदी से बना है, जिसके आस-पास की घाटी में आरंभिक सभ्यताएं निवास करती थी। आर्य पूजकों ने इस इंडस नदी को सिंधु कहा।
  • ईरान से आए आक्रमणकारियों ने सिंधु को हिंदू की तरह प्रयोग किया। ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदू का संयोजन है, जो हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।
  • शतरंज की खोज भारत में की गई थी।
  • बीज गणित, त्रिकोणमिति और कलन का अध्ययन भारत में ही आरंभ हुआ था।
  • ‘स्थान मूल्य प्रणाली’ और ‘दशमलव प्रणाली’ का विकास भारत में 100 बी.सी. में हुआ था।
  • विश्व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में वृहदेश्वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं। यह भव्य मंदिर राजाराज चोल के राज्य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में (1004 ए.डी. और 1009 ए.डी. के दौरान) निर्मित किया गया था।
  • भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्यताओं में से एक है।
  • सांप सीढ़ी का खेल तेरहवीं शताब्दी में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था। इसे मूल रूप में मोक्षपट कहते थे।
  • दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदानहिमाचल प्रदेश के चैल नामक स्थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर वर्ष 1893 में तैयार किया गया था।
  • भारत में विश्व भर से सबसे अधिक संख्या में डाक खाने स्थित हैं।
  • विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता भारतीय रेल है, जिसमें 13.6 लाख से अधिक लोग काम करते हैं।
  • विश्व का सबसे प्रथम विश्वविद्यालय 700 बी.सी. में तक्षशिला में स्थापित किया गया था। नालंदा विश्वविद्यालय चौथी शताब्दी में स्थापित किया गया था जो शिक्षा के क्षेत्र में प्राचीन भारत की महानतम उपलब्धियों में से एक है।
  • आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे आरंभिक चिकित्सा शाखा है। इस शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक ने 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का सम्मेलन किया था।
  • क्रिस्टोफर कोलंबस भारत की संपन्नता से आकर्षित होकर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।
  • नौवहन की कला और नौवहन का जन्म 6000 वर्ष पहले सिंधु नदी में हुआ था।
  • भास्कराचार्य ने खगोल शास्त्र के कई सौ साल पहले पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्वी को 365 25 दिन का समय लगता है।
  • भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा छठी शताब्दी में ‘पाई’ का मूल्य ज्ञात किया गया था और उन्होंने जिस संकल्पना को समझाया उसे पाइथागोरस का प्रमेय कहते हैं।
  • चतुष्पद समीकरण का उपयोग 11वीं शताब्दी में श्री धराचार्य द्वारा किया गया था। ग्रीक तथा रोमनों द्वारा उपयोग की गई की सबसे बड़ी संख्या 106 थी जबकि हिन्दुओं ने 1053 जितने बड़े अंकों का उपयोग (अर्थात 10 की घात 53), के साथ विशिष्ट नाम 5000 बी.सी. के दौरान किया। आज भी उपयोग की जाने वाली सबसे बड़ी संख्या टेराः 1012 (10 की घात 12) है।
  • सुश्रुत को शल्य चिकित्सा का जनक माना जाता है। लगभग 2600 वर्ष पहले सुश्रुत और उनके सहयोगियों ने मोतियाबिंद, कृत्रिम अंगों को लगाना, शल्य क्रिया द्वारा प्रसव, अस्थिभंग जोड़ना, मूत्राशय की पथरी, प्लास्टिक सर्जरी और मस्तिष्क की शल्य क्रियाएं आदि की।
  • निश्चेतक का उपयोग भारतीय प्राचीन चिकित्सा विज्ञान में भली भांति ज्ञात था। शारीरिकी, भ्रूण विज्ञान, पाचन, चयापचय, शरीर क्रिया विज्ञान, इटियोलॉजी, आनुवांशिकी और प्रतिरक्षा विज्ञान आदि विषय भी प्राचीन भारतीय ग्रंथों में पाए जाते हैं।
  • भारत में 4 धर्मों का जन्म हुआ; हिंदू, बौद्ध, जैन और सिक्ख धर्म और जिनका पालन दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्सा करता है।
  • जैन धर्म और बौद्ध धर्म की स्थापना भारत में क्रमशः 600 बी.सी. और 500 बी.सी. में हुई थी।
  • इस्लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।
  • भारत में 3,00,000 मस्जिदें है जो किसी अन्य देश से अधिक हैं, यहां तक कि मुस्लिम देशों से भी अधिक।
  • भारत में सबसे पुराना यूरोपियन चर्च और सिनागोग कोचीन शहर में है। इनका निर्माण क्रमशः 1503 ई. और 1568 ई. में किया गया था।
  • ज्यू और ईसाई व्यक्ति भारत में क्रमशः 200 बी.सी. और 52 ए-डी- से निवास करते हैं।
  • विश्व में सबसे बड़ा धार्मिक भवन अंकोरवाट, हिंदू मंदिर है जो कंबोडिया में 11 वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया था।
  • तिरुपति शहर में बना विष्णु मंदिर 10वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया था, यह विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्य है। रोम या मक्का धार्मिक स्थलों से भी बड़े इस स्थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति दिन चढ़ावा आता है।
  • सिक्ख धर्म का उ७व पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में हुआ था। यहां प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर की स्थापना 1577 ई. में गई थी।
  • वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बी.सी. में यहां आगमन किया और यह आज विश्व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।
  • भारत द्वारा श्रीलंका, तिब्बत, भूटान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के 3,00,000 से अधिक शरणार्थियों को सुरक्षा दी जाती है, जो धार्मिक और राजनैतिक अभियोजन के फलस्वरूप वहां से निकल गए हैं।
  • दलाई लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के निर्वासित धार्मिक नेता हैं, जो हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अपने निर्वासन में रह रहे हैं।
  • युद्ध कलाओं का विकास सबसे पहले भारत में किया गया और ये बौद्ध धर्म प्रचारकों द्वारा पूरे एशिया में फैलाई गई।
  • योग कला का उ७व भारत में हुआ है और यह 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद है।