नेशनल बुक ट्रस्ट

मानव संसाधन विकास मंत्रलय के अधीन यह एक स्वायत्तशासी संगठन है जिसकी स्थापना 1957 में हुई थी। इसका कार्य प्रकाशन, पुस्तक और पुस्तक पठन प्रोत्साहन, विदेशों में भारतीय पुस्तकों को प्रोत्साहन, लेखकों और प्रकाशकों को सहायता और बाल साहित्य को बढ़ावा देना है। यह विभिन्न श्रृंखलाओं के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी और अन्य प्रमुख भारतीय भाषाओं एवं ब्रेल लिपि में पुस्तकें प्रकाशित करता है। यह हर दूसरे वर्ष नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का आयोजन करता है, जो एशिया और अफ्रीका का सबसे बड़ा पुस्तक मेला है।