संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम पर्यावरण श्रेष्ठ नीतियों और प्रथाओं को लागू करने में विकासशील देशों की सहायता के लिए अपने पर्यावरण की गतिविधियों का समन्वय करता है। यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है। इसकी स्थापना 1972 में की गई थी, इसका मुख्यालय नौरोबी (केन्या) में स्थित है। यूएनईपी की छह क्षेत्रीय कार्यालय विभिन्न देशों में है। मिस अर्थ सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता यूएनईपी के प्रवक्ता के रूप में कार्य करती हैं। 1972 में यूएनईपी के निदेशक मौरिस स्ट्रांग थे। वर्तमान में इसके निदेशक अचिन स्टीनर हैं। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा 24 मई, 2016 को एक्शन ऑन एयर क्वालिटी शीर्षक रिपोर्ट जारी की गई। यह रिपोर्ट दूसरी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण महासभा के दौरान जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार विश्व में वायु की घटती गुणवत्ता के साथ कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है। इसमें राजनीति के शक्तियों को अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाना आवश्यक है।