एफ़डीआई कॉन्फि़डेंस इंडेक्स 2018

  1. ग्लोबल कंसलटेंसी फर्म ए.टी. कीर्ने द्वारा ‘एफडीआई कॉन्फिडेंस इंडेक्स 2018’ (FDI Confidence Index 2018) जारी किया गया। इस वर्ष भारत की रैंकिंग 11वें पायदान पर आंकी गई है जो कि 2017 की अपेक्षा तीन पायदान नीचे है।
  2. वर्ष 2017 में भारत की रैंकिंग 8वें स्थान पर, जबकि 2016 में 9वें स्थान पर थी। देखा जाए तो 2015 के बाद पहली बार भारत इस सूची में प्रथम 10 से बाहर हो गया।
  3. इसका मूल कारण देश स्तर पर जुलाई 2017 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) है। इसे शुरू तो कर दिया गया पर इसके लागू होने में चुनौतियां लगातार बरकरार रहीं।

दूसरा कारण वर्ष 2016 में विमुद्रीकरण के चलते व्यावसायिक गतिविधियों का बाधित होना और फलस्वरूप आर्थिक वृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।