भारत में वनाग्नि-विश्व बैंक की रिपोर्ट

विश्व बैंक तथा पर्यावरण एवं वन मंत्रलय द्वारा जारी रिपोर्ट ‘स्ट्रैन्थनिंग फॉरेस्ट फायर मैनेजमेंट इन इंडिया’ (Strengthening Forest Fire Management in India) के अनुसार भारत में वनों के अवक्रमण (Forest Degradation) की मुख्य वजह वनाग्नि है।

  • रिपोर्ट के अनुसार भारत में 60 प्रतिशत जिले हर वर्ष वनाग्नि से प्रभावित होते हैं जिनमें से शीर्ष 20 प्रतिशत जिले उत्तर-पूर्वी राज्यों से हैं। 2003 से 2016 के मध्य कुल वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रें में से 48 प्रतिशत क्षेत्र उत्तर-पूर्वी जिलों से हैं।
  • वर्ष 2003 से 2016 के मध्य कुल 1,41,747 वनाग्नि की घटनाएं हुई जिसमें से 13,453 (9.49%) घटनाएं अकेले मिजोरम राज्य के लुंगलेई (Lunglei) जिले में हुई। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 2633 (5.29%) तथा तेलंगाना के खम्माम जिले में 1923 (3.86%) घटनाएं हुई।
  • वर्ष 2017 में कैग रिपोर्ट में वनाग्नि काल में उपकरणों तथा वाहनों में 21 से 100 फीसदी तथा वनकर्मियों की 16 से 55 फीसदी कमी पाई गई।

वनाग्नि प्रबंधन एवं उपाय

  • भारत में कई राज्य वनाग्नि रोकथाम के लिए नवोन्मेषी समाधान पर कार्य कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर मध्य प्रदेश ने उपग्रही डाटा के आधार पर SMS आधारित निकाय विकसित किया है जो वनाग्नि के दौरान वन कर्मियों को सतर्क करता है।
  • वनाग्नि रोकथाम के लिए रोकथाम प्रणालियों की मजबूती के साथ प्रशिक्षित कार्यबल तैयार करना होगा। वनाग्नि शमन और सुरक्षा उपकरणों हेतु निवेश के साथ-साथ अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी विकसित करनी होगी।
  • राष्ट्रीय वनाग्नि रोकथाम और प्रबंधन कार्रवाई योजना को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, राज्य वन विभाग, समुदायों तथा आपदा एजेंसियों की जिम्मेदारियों को निर्धारित करना होगा।
  • वनाग्नि प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय वनाग्नि डाटाबेस विकसित करना होगा। साथ ही उपग्रह आधारित डाटा, रिमोट सेंसिंग डाटा द्वारा राज्यों में दीर्घकालिक वनाग्नि रुझानों के आकलन द्वारा वनाग्नि रोकथाम में मदद मिलेगी।

आवृत्ति अनुसार शीर्ष दस जिले (2003-2016)

जिले

वनाग्नि संख्या

लुंगलेई (मिजोरम)

13,453

करबी आंगलोंग (असम)

12,238

दिमा हसाव (असम)

11,608

चुराचांदपुर (मणिपुर)

11,068

ममित (मिजोरम)

9005

लांगटलाई (मिजोरम)

8,501

तामेंगलोंग (मणिपुर)

8,163

ऐजावल (मिजोरम)

6,705

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)

6,264

धलाई (त्रिपुरा)

6,234