दुग्ध उत्पादन में भारत अग्रणी देश

  • पिछले तीन वर्षों के दौरान वैश्विक दुग्ध उत्पादन में भारत ने 5.53% की दर से वार्षिक वृद्धि दर्ज की है, जो कि वैश्विक स्तर (2.09%) से अधिक है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत पिछले 15 वर्षों से सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक देश के रूप में बना हुआ है। दुग्ध उत्पादन जहां 1960 के दशक में 17.22 मिलियन टन था, वहीं 2016.17 में बढ़कर 163.7 मिलियन टन के स्तर पर पहुंच गया।

प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता वाले शीर्ष 4 राज्य

क्र. सं.

राज्य

2015-16 (ग्राम/प्रतिदिन)

1.

पंजाब

1032

2.

हरियाणा

877

3.

राजस्थान

704

4.

गुजरात

545

5.

उत्तर प्रदेश

335

भारत में दूध उत्पादन

वर्ष

उत्पादन (मिलियन टन में)

प्रति व्यक्ति (ग्राम/प्रतिदिन)

2015-16

155.5

337

2014-15

146.3

322

2013-14

137.7

307

2012-13

132.4

299

2011-12

127.9

290

शीर्ष 5 दूध उत्पादक राज्य

रैंक

राज्य

2014-15 (हजार टन में)

1.

उत्तर प्रदेश

25,198

2.

राजस्थान

16,934

3.

गुजरात

11,691

4.

मध्य प्रदेश

10,779

5.

पंजाब

10,351

अखिल भारत

1,46,314

राष्ट्रीय गोकुल मिशन

अंतरिम बजट 2019-20 में सरकार ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के आवंटन की राशि को बढ़ाकर 750 करोड़ रुपए कर दिया है।

  • मिशन की शुरुआत जुलाई 2014 में की गई थी।
  • दुधारु पशुओं के स्वदेशी नस्लों का विकास।
  • दुग्ध उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाना।
  • मिशन के तहत एकीकृत स्वदेशी पशु केंद्र ‘गोकुल ग्राम’ बनाना।