शीतयुद्ध के बाद नाटो का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास

शीतयुद्ध के दौरान बनाए गए पश्चिमी देशों के सैन्य गठबंधन नाटो यानी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन में शामिल सेनाओं ने नॉर्वे में 25 अक्टूबर से नवंबर, 2018 के मध्य एक बड़ा सैन्य अभ्यास किया।

इसे ट्राईडेंट जंक्चर का नाम दिया गया। इसमें 50 हजार सैनिक, 10 हजार सैन्य वाहन, 250 विमान, 65 पोत और 29 सदस्य देशों के अलावा स्वीडन और फिनलैंड ने भी हिस्सा लिया। इस युद्धाभ्यास का मकसद नाटो की वेरी हाई रेडिनेस ज्वाइंट टास्क फोर्स (Very High Readiness Joint Task Force-VJTF) और अन्य सैन्य बलों की शक्तियों को जांचने के साथ-साथ प्रशिक्षण देना था।