ऑक्सीटोसिन

ऑक्सीटोसिन हाइपोथैलेमस द्वारा उत्पन्न एक हार्मोन है, जो पीयूष ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है। यह हार्मोन प्रसव की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और प्रजनन में भी मदद करता है।

ऑक्सीटोसिन एक शक्तिशाली ‘लव हार्मोन’ है, जो पुरुष और महिलाओं दोनों को बंधन में बांधने में मदद करता है। यह हार्मोन प्रसव, स्तनपान और सेक्स के दौरान स्रावित होता है। यह गर्भाशय उत्तेजक हार्मोन है, जो गर्भाशय के संकुचन की शुरुआत और महिलाओं में प्रसव के दौरान संकुचन की उत्तेजना के लिए उत्तरदायी है। यह अपूर्ण गर्भपात या गर्भपात के मामलों में, गर्भपात को रोकने में और प्रसव के बाद रक्त स्राव को रोकने में प्रयोग किया जाता है।

ऑक्सीटोसिन के कार्य

  • महिलाओं में ऑक्सीटॉसिन प्रसव के दौरान गर्भ के संकुचन को संकेत देने के लिए जिम्मेदार है। हार्मोन गर्भाशय की मांसपेशियों को संकुचित करने के लिए उत्तेजित करता है, जिससे प्रसव पीड़ा शुरू होता है।
  • प्रसव के बाद माँ के स्तन से दूध के स्रवण में मदद करता है।
  • पुरुषों में ऑक्सीटोसिन शुक्राणु को स्थानांतरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह वृषण (Testes) में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के निर्माण को प्रभावित करता है।
  • ऑक्सीटोसिन मानवीय व्यवहार और सामाजिक अंतर्क्रिया को नियंत्रित करता है।