दक्षिण एशिया क्षेत्रीय प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता केन्द्र

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता केन्द्र (South Asia Regional Training and Technical Assistance Centre-SARTTAC) की संचालन समिति की अंतरिम बैठक नवंबर, 2017 नई दिल्ली में हुई। SARTTAC IMF तथा सदस्य देशों- बंगलादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल तथा श्रीलंका का साझा केंद्र होगा। इसका मकसद सदस्यों की क्षमता विकास आवश्यकताओं को पूरा करना है। इसका लक्ष्य सदस्य देशों को विकास में बढ़ावा देने और गरीबी को कम करने वाली व्यापक आर्थिक और वित्तीय नीतियों को डिजाइन और कार्यान्वित करने के लिए अपनी संस्थागत और मानव क्षमता को मजबूत करने में मदद करना है।

गीता गोपीनाथ

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने भारत में जन्मीं अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ को चीफ इकॉनमिस्ट नियुक्त किया है। गोपीनाथ ने अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री प्रिंसटन विश्विद्यालय से 2001 में प्राप्त की। इसके बाद उसी साल उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम शुरू कर दिया था।