गृह मंत्रालय में महिला सुरक्षा प्रभाग

मई 2018 में गृह मंत्रालय ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर व्यापकता से निपटने के लिए नया प्रभाग बनाया है। यह प्रभाग संबंधित मंत्रालयों/विभागों और राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर महिला सुरक्षा के सभी पहलुओं से निपटेगा।

नया प्रभाग निम्नलिखित विषयों से निपटेगाः-

  • महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराध।
  • बच्चों, वृद्ध व्यक्तियों के खिलाफ अपराध।
  • तस्करी रोधी प्रकोष्ठ।
  • जेल कानून और जेल सुधार से संबंधित मामले।
  • निर्भया कोष के तहत सभी योजनाएं।
  • अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग और नेटवर्क प्रणाली (सीसीटीएनएस)
  • राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी)।