भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2019

केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालयद्वारादिसम्बर, 2019 को भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2019 (India State of Forest Report, 2019) जारी की गई। यह रिपोर्ट फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किया गया है। वर्ष 1987 से भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट को द्विवार्षिक रूप से ‘भारतीय वन सर्वेक्षण’ द्वारा प्रकाशित किया जाता है। यह इस श्रेणी की 16वीं रिपोर्ट है।

  • इस रिपोर्ट में वन एवं वन संसाधनों के आंकलन के लिये भारतीय दूरसंवेदी उपग्रह रिसोर्स सेट-2 से प्राप्त आँकड़ों का प्रयोग किया गया है। रिपोर्ट में सटीकता लाने के लिये आँकड़ों की जाँच हेतु वैज्ञानिक पद्धति अपनाई गई है। इस रिपोर्ट में वन एवं वन संसाधनों के आंकलन के लिये पूरे देश में 2200 से अधिक स्थानों से प्राप्त आंकड़ों का प्रयोग किया गया है।
  • वर्तमान रिपोर्ट में वनों के प्रकार एवं जैव विविधता (Forest Types and Biodiversity) नामक एक नए अध्याय को जोड़ा गया है।

भारतवन स्थितिरिपोर्ट 2019: प्रमुख तथ्य

देश में वनों एवं वृक्षों से आच्छादित कुल क्षेत्रफल-8,07,276 वर्ग किमी. (कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 24.56%)।

  • कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का वनावरण क्षेत् -7,12,249 वर्ग किमी. (कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 21.67%)।
  • कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का वृक्षावरण क्षेत्र- 95,027 वर्ग किमी. (कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.89%)।
  • वनाच्छादित क्षेत्रफल में वृद्धि - 3,976 वर्ग किमी. (0-56%)।
  • वृक्षों से आच्छादित क्षेत्रफल में वृद्धि- 1,212 वर्ग किमी. (1.29%)।
  • वनावरण और वृक्षावरण क्षेत्रफल में कुल वृद्धि - 5,188 वर्ग किमी. (0.65%)।