पंचायती राज प्रणाली की संरचना

पंचायती राज व्यवस्था एक त्रिस्तरीय प्रणाली है, जिसमें गाँव, मध्यवर्ती और जिला स्तरों पर निर्वाचित निकाय होते हैं। आधुनिक पंचायती राज व्यवस्था पारंपरिक शासन प्रणाली, महात्मा गांधी के दृष्टिकोण और विभिन्न समितियों की सिफारिशों पर आधारित है। यह उच्च केंद्रीकृत भारतीय शासन प्रणाली एवं स्थानीय स्वायत्तता (कुछ अंश) के बीच सामंजस्य बैठाता है।