विश्व की पहली कस्टमाइज दवा

अक्टूबर, 2019 को अमेरिकी वैज्ञानिकों ने असाध्य रोग से पीड़ित केवल एक रोगी के लिए दवा तैयार की। द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (The New England Journal of Medicine) के अनुसार आनुवंशिक बीमारी के इलाज के लिए निर्मित यह विश्व की पहली कस्टमाइज (Customize) अर्थात विशिष्ट व्यक्ति के लिए अनुकूल दवा है।

  • यह दवा लोंगमोंट, कोलो (Longmont, Colo) में रहने वाली 8 साल की लड़की मिला मकोवेक (mee-lah Makovec) के उपचार के लिए बनाई गयी है और उस लड़की के नाम पर ही इस दवा को मिलासेन (milsaen) नाम दिया गया।
  • लड़की बचपन से ही तेजी से बढ़ने वाली न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (neurological disorder) से पीड़ित है। यह रोग समान्यतः आनुवंशिक उत्परिवर्तन (mutations) के कारण हो सकता है।
  • यह रोग कोशिकाओं को टूटने और दुबारा नयी कोशिका बनाने से रोकते हैं। रोगी के शरीर में संक्रमित कोशिका का निर्माण होता है और इससे मस्तिष्क कोशिकाओं के नष्ट होने का खतरा रहता है।