भारतीय राजव्यवस्था

67वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा

  • लोक सभा में सामान्यतः कितने सत्र होते हैं? - 3
  • स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि आयोग के अध्यक्ष कौन थे? - एम.सी. सीतलवाड़
  • प्रत्येक राज्य में लोक सभा की सीटों का निर्धारण परिसीमन आयोग द्वारा किया जाता है। इस परिसीमन को किस वर्ष तक रोक दिया गया है? - 2026
  • पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य सरकार प्रत्येक पांच वर्षों में क्या गठित करती है? - वित्त आयोग
  • 2022 के भारत के 16वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में कितने सदस्य हैं? - 788
  • भारत का राष्ट्रपति कितनी बार पुनः चुनाव के लिए पात्र होता है? - कितनी भी बार

UPSSSC PET प्रारंभिक परीक्षा-2022

  • किसे किसी केंद्र शासित प्रदेश में उच्च न्यायालय स्थापित करने का अधिकार है? - संसद
  • कौन-सा अनुच्छेद भारतीय संविधान में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना और गठन के बारे में है? - 124
  • किसके पास मौलिक अधिकार को लागू करने की शक्ति है? - सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों को
  • भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग किस मंत्रालय के अधीन है? - गृह मंत्रालय
  • नौटंकी किस राज्य का लोक नृत्य है? - उत्तर प्रदेश
  • लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष (स्पीकर) कौन थे? - गणेश मावलंकर
  • वह कौन-सा आदर्श है, जिन्हें राज्य के नीतियों का निर्माण करते समय ध्यान में रखना चाहिए? - राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत
  • किसमें मौलिक कर्त्तव्यों को उल्लेखित किया गया है? - भाग-प्टक
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 किसके बारे में है? - संघ की राजभाषा
  • कौन-सा अनुच्छेद ‘‘धन विधेयक’’ को परिभाषित करता है? - अनुच्छेद 110
  • भारतीय संविधान के लिए DPSP (राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत) किस संविधान से प्रेरित थे? - आयरलैण्ड
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 में कौन-सा अधिकार शामिल है? - वाक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
  • संसदीय प्रणाली में कार्यपालिका किसके प्रति उत्तरदायी होती है? - विधानमण्डल
  • कौन-सी भारतीय संविधान की मुख्य विशेषता नहीं है? - द्विस्तरीय सरकार
  • किसके पास लोक सभा सत्र को स्थगित करने की शक्ति है? - भारत के राष्ट्रपति
  • कौन-सा अनुच्छेद ‘अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण’ के लिए है? - अनुच्छेद 29
  • 42वें संशोधन के माध्यम से संविधान में कौन सा नया (राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत) जोड़ा गया? - समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता
  • अनुच्छेद 245 के अनुसार संसद क्या कार्य है? - कानून बनाना
  • सरकारिया आयोग किससे संबंधित है? - केंद्र और राज्य संबंध