इतिहास

67वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा

  • रोमन साम्राज्य से व्यापारिक सम्बन्ध किसने स्थापित की? - चेरा
  • मुस्लिम शासक, जिसका साम्राज्य दार-उल-इस्लाम का एक भाग माना जाता था। - इल्तुतमिश
  • इनमें से किसने खलीफा की शक्ति का विरोध किया? - अलाउद्दीन खलजी
  • तुगरिल खां ने किसके शासनकाल के दौरान विद्रोह किया था? - बलबन
  • सर्वप्रथम किस मुगल शासक ने ब्रिटिश के विरुद्ध संघर्ष किया था? - औरंगजेब
  • किसने सिंघ विजित कर उसका अधिकरण किया? - नेपियर
  • भारत में प्रथम जनगणना किस वर्ष प्रारम्भ की गई थी? - 1872
  • सुखदेव, भगत सिंह तथा राजगुरु को किस तारीख को फाँसी दी गई थी? - 23 मार्च, 1931
  • महात्मा गाँधी द्वारा 1940 में प्रारम्भ किए गए व्यक्तिगत सत्याग्रह के तीसरे सत्याग्रही कौन थे? - ब्रह्मदत्त
  • भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान ‘खुफिया रेडियो’ किसने प्रारम्भ किया? - उषा मेहता
  • मगध शासक बिम्बिसार का चिकित्सक कौन था? - जीवक
  • बिहार में तुर्क सत्ता का वास्तविक संस्थापक कौन था? - इब्न बख्तियार खिलजी
  • बिहार के प्रथम भारतीय गवर्नर कौन थे? - सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा
  • ‘सन्थाल विद्रोह’ के नेता कौन थे? - सिद्धू एवं कान्हू
  • बिहार का ‘चौरी विद्रोह’ किस वर्ष हुआ? - 1798
  • किस वर्ष उड़ीसा को बिहार से पृथक् किया गया? - 1936
  • प्रथम बौद्ध महासभा कहां आयोजित हुई थी? - राजगृह
  • किस गुप्त शासक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर सत्ता प्राप्त की? - चन्द्रगुप्त द्वितीय
  • वर्द्धन राजवंश की स्थापना किसने की? - पुष्यभूति
  • ‘बारदोली सत्याग्रह’ का सफल नेतृत्व किसने किया? - वल्लभभाई पटेल
  • इनमें से कौन 1946 ई. में भारत भेजे गए कैबिनेट मिशन का एक सदस्य नहीं था? - रैम्जे मैक्डोनाल्ड
  • प्रसिद्ध ‘गांधी-इरविन समझौता’ किस वर्ष हुआ था? - 1931 ई.
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किस सत्र में पूर्ण स्वाधीरता का प्रस्ताव पारित किया था? - 1929 ई., लाहौर
  • सुभाष चन्द्र बोस ने निकोबार द्वीप को नया नाम दिया था। - स्वराज द्वीप
  • फरवरी 1922 ई. में पुलिस चौकी में आग लगाने की घटना से संबंधित ‘चौरी चौरा’ किस राज्य में है? - उत्तर प्रदेश
  • खुदीराम बोस ने किस स्थान पर किंग्सफोर्ड की हत्या का प्रयास किया था? - मुजफ्फरपुर
  • ‘आजाद दस्ता’ बिहार में किस आन्दोलन के दौरान सक्रिय रहा? - भारत छोड़ो आंदोलन
  • 1946 ई. में गठित अंतरिम सरकार के मंत्रिमंण्डल में श्रम विभाग किसे सौंपा गया था? - जगजीवन राम
  • 1942 ई. में किस त्योहार के अवसर पर जयप्रकाश नारायण हजारीबाग जेल से निकल भागे? - दीपावली
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को कब संविधान सभा का सभापति चुना गया? - दिसंबर, 1946 ई. में
  • ‘सीमान्त गांधी’ के नाम से कौन जाने जाते हैं? - अब्दुल गफ्रफार खां
  • झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु कहां पर हुई थी? - ग्वालियर
  • बंगाल विभाजन के विषय में किसने कहा था, "विभाजन हमारे ऊपर बम की तरह गिरा"? - सुरेन्द्र बनर्जी
  • सरदार ऊधम सिंह ने किसे मारा था? - माइकल ओ-ड्वायर

UPSSSC PET प्रारंभिक परीक्षा-2022

  • वह कौन-सा व्यक्ति है, जिनका नाम ‘देवानामपिय पियदस्सी’ भी था? - मौर्य सम्राट अशोक
  • संगमरमर पर पिएत्र ड्यूरा (पित्र-दुरा) या रंगीन पत्थर की जड़ाई का काम किसके समय में बहुत लोकप्रिय हुआ? - शाहजहां
  • किस युग में तांबे का पहली बार उपयोग किया गया था? - ताम्रपाषाण युग
  • किस स्थान पर प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया था? - राजगीर
  • दांडी नमक यात्रा के दौरान किस सामाजिक कार्यकर्ता ने गांधीजी के आंदोलनों को केवल पुरुषों तक सीमित न रखने के लिए राजी किया था? - कमलादेवी चट्टोपाध्याय
  • ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना के समय भारत में किसका शासन था? - मुगल सम्राट
  • भूदान-ग्रामदान आंदोलन किसके द्वारा शुरू किया गया था? - विनोबा भावे
  • प्रसिद्ध युद्ध का नारा ‘चलो दिल्ली’ किसने दिया था? - सुभाष चंद्र बोस
  • राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति किस क्रांति के साथ हुई? - फ्रांसीसी क्रांति
  • सरकार के किस अधिनियम के कारण बंबई से सिंध प्रांत का निर्माण हुआ? - भारतीय सरकार अधिनियम, 1935
  • स्वतंत्रता के बाद भाषा के आधार पर बने भारत के पहले राज्य का नाम क्या है? - आंध्र प्रदेश
  • किसने प्रसिद्ध पुस्तक ‘पावर्स ऑफ द माइंड’ लिखी है? - स्वामी विवेकानंद
  • भारत के कौन एक केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी नहीं है? - आइजौल
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय खेल क्या है? - बेसबॉल
  • किस व्यक्ति ने ‘हिंद स्वराज’ पुस्तक लिखी है? - महात्मा गांधी
  • ‘संगाई महोत्सव’ किस राज्य में आयोजित किया जाता है? - मणिपुर
  • जैन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण मौलिक सिद्धांत क्या है? - अहिंसा
  • किस शासक के दरबार में बहुत से विद्वानों को ‘नवरत्न’ के रूप में अलंकृत किया गया था? - चन्द्रगुप्त II
  • दिल्ली सल्तनत के राजवंशों में से किसने सबसे कम अवधि तक शासन किया? - खिलजी
  • किस आधार पर डलहौजी ने भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के लिए अवध को कब्जे में लिया? - हड़प नीति के माध्यम से
  • हड़प्पा के एक बन्दरगाह का नाम बताइए। - लोथल
  • बंगाल में किस आंदोलन के दौरान तिरंगा झंडा (लाल, हरा और पीला) डिजाइन किया गया था? - स्वदेशी
  • किस वर्ष खलीफा की अस्थायी शक्तियों की रक्षा के लिए, मार्च में बॉम्बे में एक खिलाफत समिति का गठन किया गया था? - 1919
  • भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अनुसार मुख्य न्यायाधीश के साथ कितने न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई थी? - 6
  • किनके द्वारा ‘1857 की क्रांति’ की शुरुआत की गई थी? - सिपाहियों द्वारा
  • कौन सी कला मथुरा से स्टेंसिलिंग की पारंपरिक कला है? - साक्षी
  • किस व्यक्ति ने प्रसिद्ध पुस्तक ‘द स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरिमेंट्स विद टूथ’ लिखी है? - महात्मा गांधी
  • गौतम बुद्ध को ज्ञान किस नदी के तट पर प्राप्त हुआ था? - निरंजना नदी
  • किस सेना की ताकत ‘छापामार (गुरिल्ला) रणनीति’ थी? - मराठा
  • हड़प्पा सभ्यता के दौरान डांसिंग गर्ल (नर्तकी) की कांस्य प्रतिमा बनाने के लिए किस तकनीक का इस्तेमाल किया गया था? - मोम लोपी ढलाई (कास्टिंग)
  • पूर्ण स्वराज की मांग करने वाले प्रथम कार्यकर्ता का नाम क्या है? - मौलाना हसरत मोहानी
  • किसे स्वदेशी आंदोलन का प्रमुख कारण माना जाता है? - बंगाल को विभाजित करने का निर्णय
  • भारत सरकार अधिनियम 1935 के प्रावधानों में ब्रिटिश सरकार के अंतिम अधिकार का एक उदाहरण कौन-सा था? - प्रांतीय सरकारों पर गवर्नर के लिए विशेष शक्तियां
  • फॉरबर्ड ब्लॉक की स्थापना किसके द्वारा की गई थी? - सुभाषचन्द्र बोस ने
  • खिलाफत मुद्दे को उठाने के महात्मा गांधी के निर्णय के पीछे मुख्य कारण क्या था? - हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एकता लाने के लिए
  • उत्तर प्रदेश का एक लोकप्रिय शास्त्रीय नृत्य क्या है? - कत्थक
  • वास्को-डि-गामा का मकबरा (दफन स्थान) भारत के किस स्थान पर स्थित है? - कोच्चि (केरल)
  • ‘‘थॉमस कप’’ किस खेल से संबंधित है? - बैडमिंटन
  • प्रसिद्ध पुस्तक ‘विंग्स ऑफ फायर’ किसकी आत्मकथा है? - डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
  • जजिया फिर से लगाने वाले मुगल शासक कौन था? - औरंगजेब
  • किसे अंग्रेजों द्वारा शुरू किए गए सबसे महत्वपूर्ण योगदानों में से एक माना जाता है? - रेलवे
  • पंचतंत्र की कथाएं किसके द्वारा लिखी गई थीं? - विष्णु शर्मा
  • गौतम बुद्ध ने सारनाथ में अपना पहला उपदेश किसमें दिया था? - धम्म-चक्र-प्रवर्तन मुद्रा
  • किस शासक के दरबारी कवि हरिषेण थे? - समुद्रगुप्त
  • 1930 में महात्मा गांधी द्वारा ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ शुरू करने का क्या कारण था? - नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी मार्च
  • 1857 के विद्रोह का परिणाम क्या था? - ईस्ट इंडिया कंपनी की शक्तियों को ब्रिटिश क्राउन में हस्तांतरित कर दिया गया।
  • भारत का पहला भारतीय गवर्नर-जनरल कौन था? - सी. राजगोपालाचारी
  • किस अधिनियम द्वारा बर्मा को भारत से अलग किया गया था? - भारत सरकार अधिनियम, 1935
  • भारत को ब्रिटिश नियंत्रण से मुक्त करने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय सेना का गठन किसने किया? - सुभाष चंद्र बोस